Lok Sabha Election Results 2019 State-Wise Winners: लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के 303 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत दर्ज की है। टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बसपा ने 10 सीटें जीतीं हैं जबकि सपा को पांच सीटें जीत पाई है। शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। AIMIM इस बार दो सीटें जीतने में कामयाब रही। टीडीपी ने 3 सीटों जीती हैं। अकाली दल ने 2 सीटें जीतने में कामयाब रहा। एनसीपी ने 5 सीटें जीत ली हैं। एलजेपी छह सीटें जीती है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और मुस्लीम लीग ने क्रमश: 3-3 सीटें जीती हैं।
Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: Check Here
यहां देखें राज्यवार सभी विजेता उम्मीदवारों के नाम और पूरी लिस्ट–
1- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1 सीट)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा जीते
2- उत्तर प्रदेश (80 सीट)
आगरा – भाजपा के सत्यपाल सिंह बघेल जीते
अकबरपुर- भाजपा के देवेंद्र सिंह जीते
अलीगढ़- भाजपा के सतीश कुमार गौतम जीते
इलाहाबाद- भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी जीतीं
आंबेडकर नगर- बसपा के रितेश पाण्डेय जीते
अमेठी- भाजपा की स्मृति इरानी जीतीं
अमरोहा- बसपा के दानिश अली जीते
ऑवला- भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप जीते
आजमगढ़- सपा के अखिलेश यादव जीते
बदायूं- भाजपा के संघमित्रा मौर्या जीते
बागपत- भाजपा के सत्यपाल सिंह जीते
बहराइच- भाजपा के अक्षयवर लाल जीते
बलिया- भाजपा के वीरेन्द्र सिंह जीते
बांदा- भाजपा के आर० के० सिंह पटेल जीते
बांसगांव- भाजपा के कमलेश पासवान जीते
बाराबंकी- भाजपा के उपेन्द्र सिंह रावत जीते
बरेली- भाजपा के संतोष कुमार गंगवार जीते
बस्ती- भाजपा के हरीश द्विवेदी जीते
भदोही- भाजपा के रमेश चन्द जीते
बिजनौर- बसपा के मलूक नागर जीते
बुलंदशहर- भाजपा के भोला सिंह सिंह
चंदौली- भाजपा के महेन्द्र नाथ पाण्डेय जीते
देवरिया- भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी जीते
धौरहरा- भाजपा की रेखा वर्मा जीतीं
डुमरियागंज- भाजपा के जगदंबिका पाल जीते
एटा- भाजपा के राजवीर सिंह जीते
एटावा- भाजपा के डॉ राम शंकर कठेरिया जीते
फैजाबाद- भाजपा के लल्लू सिंह जीते
फर्रूखाबाद- भाजपा के मुकेश राजपूत जीते
फतेहपुर- भाजपा की निरंजन ज्योति जीतीं
फतेहपुर सीकरी- भाजपा के राजकुमार चाहर जीते
फिरोजाबाद- भाजपा के चन्द्र सेन जादौन जीते
गौतम बुद्ध नगर- भाजपा के महेश शर्मा जीते
गाजियाबाद- भाजपा के विजय कुमार सिंह जीते
गाजीपुर- बसपा के अफजाल अंसारी जीते
घोसी- बसपा के अतुल कुमार सिंह जीते
गोन्डा- भाजपा के राजा भैया जीते
गोरखपुर- भापजा के रवि किशन जीते
हमीरपुर- भाजपा के पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल जीते
हरदोई- भाजपा के जय प्रकाश जीते
हाथरस- भाजपा के राजवीर दिलेर जीते
जालौन- भाजपा के भानु प्रताप सिंह वर्मा जीते
जौनपुर- बसपा के श्याम सिंह यादव जीते
झांसी- भाजपा के अनुराग शर्मा जीते
कैराना- भाजपा प्रदीप कुमार जीते
कैसरगंज- भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह जीते
कन्नौज- भाजपा के सुबृत पाठक जीते
कानपुर- भाजपा के सत्यदेव पचौरी जीते
कौशांबी- भाजपा के विनोद कुमार सोनकर जीते
खीरी- भाजपा के अजय कुमार जीते
कुशी नगर- भाजपा के विजय कुमार जीते
लालगंज- बसपा की संगीता आजाद जीतीं
लखनऊ- भाजपा के राजनाथ सिंह जीते
मछलीशहर- भाजपा के भोलानाथ जीते
महराजगंज- भाजपा के पंकज चौधरी जीते
मैनपुरी- सपा के मुलायम सिंह यादव जीते
मथुरा- भाजपा की हेमा मालिनी जीतीं
मेरठ- भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल जीते
मिर्जापुर- अपना दल की अनुप्रिया सिंह पटेल जीतीं
मिश्रिख- भाजपा के अशोक कुमार रावत जीते
मोहनलालगंज- भाजपा के कौशल किशोर जीते
मुरादाबाद- सपा के एसटी हसन जीते
मुजफ्फरनगर- भाजपा के संजीव कुमार बालियान जीते
नगीना- बसपा के गिरीश चन्द्र जीते
फूलपुर- भाजपा के केशरी देवी पटेल जीते
पीलीभीत- भाजपा के फिरोज वरूण गांधी जीते
प्रतापगढ़- भाजपा के संगम लाल गुप्ता जीते
राय बरेली- कांग्रेस की सोनिया गांधी जीतीं
रामपुर- सपा के आजम खान जीते
रॉबर्ट्सगंज- अपना दल के पकौड़ी लाल कोल जीते
सहारनपुर- बसपा के हाजी फजर्लुरहमान जीते
सलेमपुर- भाजपा के रविन्दर जीते
संभल- सपा के डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क जीते
संत कबीर नगर- भाजपा के प्रवीन कुमार निषाद जीते
शाहजहांपुर- भाजपा के अरुण कुमार सागर जीते
श्रावस्ती- बसपा के राम शिरोमणि जीते
सीतापुर- भाजपा के राजेश वर्मा जीते
सुल्तानपुर- भाजपा की मेनका संजय गांधी जीतीं
उन्नाव- भाजपा के साक्षी महाराज जीते
वाराणसी- भाजपा के नरेंद्र मोदी
3- आंध्र प्रदेश (25 सीट)
अमालापुरम- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की चिंता अनुराधा जीतीं
अनाकापल्ले- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के भीसेट्टि वेंकट सत्यवति जीते
अनन्तपुर- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के तलैरी रंजियाह जीते
अराकु- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के गोड्डेटि. माधवि जीते
वापतला- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नंदिगं सुरेश जीते
चित्तूर- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एन. रेड्डेप्पा जीते
इलुरू- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कोटागिरी श्रीधर जीते
गुन्टूर- टीडीपी के जयदेव गल्ला जीते
हिंदूपुर- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कुरुवा गोरान्टला माधव जीते
कडापा- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के येडुगुरी संदिंटि अविनाश रेड्डी जीते
ककिनाडा- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वंगा गीता विश्वनाथ जीते
कुरनूल- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के आयुष्मान डॉक्टर संजीव कुमार जीते
मछलीपटनम- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बालशौरी वल्लभनेनी जीते
नन्दयाल- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पोचा ब्रम्हानंद रेड्डी जीते
नरसारा ओपेट- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लावू श्री कृष्णा देवरायलु जीते
नरसापुरम- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कानुमूरु रघु रामा कृष्ण राजू जीते
नेल्लोर- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के आदाल प्रभाकर रेड्डी जीते
ओंगोले- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मागुंट श्रीनिवासुलु रेड्डि जीते
राजामुन्दरी- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मारगानी भरत जीते
राजमपेट- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पी.वी.मिधून रेड्डी जीते
श्रीकाकुलम- टीडीपी के किंजरापु राम मोहन नायडू जीते
तिरूपति- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बल्लि दुर्गा प्रसाद रावु जीते
विजयवाड़ा- टीडीपी के केसिनेनी श्रीनिवास (नानी) जीते
विशाखापटनम- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एमवीवी सत्यनारायण जीते
विजियानगरम- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बेल्लाना चन्द्र शेखर जीते
4- अरुणाचल प्रदेश (2 सीट)
अरुणाचल पूर्व- भाजपा के तापिर गाओ जीते
अरुणाचल पश्चिम- भाजपा के किरण रिजिजू जीते
5- असम (14 सीट)
स्वशासी जिले- भाजपा के होरेन सिंग बे जीते
बारपेटा- कांग्रेस के अब्दुल खालेक जीते
धुबरी- AIUDF के बदरूद्दिन आजमल जीते
डिब्रुगढ़- भाजपा के रामेशवर तेली जीते
गौहाटी- भाजपा के कुइन उजा जीते
जोरहाट- भाजपा के तपन कुमार गोगोई
कलियाबोर- कांग्रेस के गौरव गोगई जीते
करीमगंज- भाजपा के कृपानाथ मल्लाह जीते
कोकराझार- निर्दलीय नब कुमार शरणीया जीते
लखीमपुर- भाजपा के प्रदान बरुआ जीते
मंगलदाई- भाजपा के दिलीप शईकीया जीते
नौगोंग- कांग्रेस प्रद्युत बोरदोलोई जीते
सिल्चर- भाजपा के राजदीप रॉय जीते
तेजपुर- भाजपा के पल्लव लोचन दास जीते
6- बिहार (40)
पटना साहिब- भाजपा के रवि शंकर प्रसाद जीते
बेगूसराय- भाजपा के गिरिराज सिंह जीते
खगड़िया- LJP के चौधरी महबूब अली कैसर जीते
समस्तीपुर- LJP के रामचंद्र पासवान जीते
कटिहार- जदयू के दुलालचंद गोस्वामी जीते
शिवहर- बीजेपी की रमा देवी जीतीं
मुंगेर- जदयू के ललन सिंह जीते
पाटलिपुत्र- बीजेपी के राम कृपाल यादव जीते
अररिया – बीजेपी के प्रदीप सिंह जीते
बक्सर – बीजेपी के अश्विनी चौबे जीते
पश्चिम चम्पारण – बीजेपी के संजय जायसवाल जीते
उजियारपुर – BJP के नित्यानंद राय जीते
बांका – JDU के गिरधारी यादव जीते
मधेपुरा – JDU के दिनेश चंद्र यादव जीते
महाराजगंज – बीजेपी के जर्नादन सिग्रीवाल जीते
सितामढ़ी – JDU के सुनिल कुमार जीते
जमुई – लोजपा के चिराग पासवान जीते
मधुबनी – बीजेपी के अशोक यादव जीते
जहानाबाद – जेडीयू के चंद्रेश्वर प्रसाद जीते
मोतिहारी – बीजेपी के राधामोहन सिंह जीते
भागलपुर – JDU के अजय मंडल जीते
किशनगंज – कांग्रेस के डॉ. जावेद जीते
हाजीपुर – LJP के पशुपति कुमार पारस जीते
पूर्णिया – JDU के संतोष कुशवाहा जीते
झांझरपुर – जेडीयू के रामप्रीत मंडल जीते
आरा – बीजेपी के आर.के. सिंह जीते
शिवहर – बीजेपी की रमा देवी जीती
सासाराम – BJP प्रत्याशी छेदी पासवान जीते
सुपौल – जदयू के दिलेश्वर कामत जीते
सुपौल – जदयू के दिलेश्वर कामत जीते
छपरा – बीजेपी से राजीव प्रताप रूडी जीते
गया – जदयू के विजय मांझी जीते
खगड़िया – LJP के चौधरी महबूब अली कैसर जीते
समस्तीपुर – LJP के रामचंद्र पासवान जीते
कटिहार – जदयू के दुलालचंद गोस्वामी जीते
शिवहर – बीजेपी की रमा देवी जीतीं
मुंगेर – जदयू के ललन सिंह जीते
काराकाट – JDU के महाबली सिंह जीते
नालन्दा- JDU के कौशलेन्द्र कुमार जीते
दरभंगा – बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर जीते
वाल्मिकी नगर – JDU के वैधनाथ महतो जीते
7- चंडीगढ़ (1 सीट)
चंडीगढ़- भाजपा की किरण खेर जीतीं
8- छत्तीसगढ़ (11 सीट)
बस्तर- कांग्रेस के दीपक बैज जीते
दीपक बैज- भाजपा के अरूण साव जीते
दुर्ग- भाजपा के विजय बघेल जीते
जांजगीर-चांपा- भाजपा के गुहाराम अजगल्ले जीते
कॉकेर- भाजपा के मोहन मण्डावी जीते
कोरबा- कांग्रेस के ज्योत्सना चरणदास महंत जीते
महासमुन्द- भाजपा के चुन्नी लाल साहू जीते
रायगढ़- भाजपा के गोमती साय जीते
रायपुर- भाजपा के सुनील कुमार सोनी जीते
राजनांदगांव- भाजपा के संतोष पाण्डेय जीते
सरगुजा- भाजपा की रेणुका सिंह सरूता जीतीं
9- दादर और नागर हवेली (1 सीट)
दादर और नागर हवेली- निर्दलीय डेलकर मोहनभाई सन्जीभाई जीते
10- दमन और दीव (1 सीट)
दमन और दीव- भाजपा के लालुभाई बाबुभाई पटेल जीते
11- गोवा (2 सीट)
उत्तर गोवा- भाजपा के श्रीपाद येसो नाईक जीते
दक्षिण गोवा- कांग्रेस के कॉस्मे फ्रान्सिस्को कायतानो सार्दिना जीते
12- गुजरात (26)
अहमदाबाद पूर्व- भाजपा के पटेल हसमुखभाई सोमाभाई जीते
अहमदाबाद पश्चिम- भाजपा के डॉ. किरीट पी. सोलंकी जीते
अमरेली- भाजपा के काछडीया नारणभाई भीखाभाई जीते
आणंद- भाजपा के पटेल मितेष रमेशभाई (बकाभाई) जीते
बनासकांठा- भाजपा के परबतभाई सवाभाई पटेल जीते
बारडोली- भाजपा के परभुभाई नागरभाइ वसावा जीते
भरूच- भाजपा के मनसुखभाई धनजीभाई वसावा जीते
भावनगर- भाजपा के डॉ.भारतीबेन धीरूभाई जीते
छोटाउदेपुर- भाजपा के राठवा गीताबेन वजेसींगभाई जीते
दाहोद- भाजपा के जशवंतसिंह सुमनभाई भाभोर जीते
गांधीनगर- भाजपा के अमित शाह जीते
जामनगर- भाजपा के पूनमबेन हेमतभाई माडम जीते
जुनागढ़- भाजपा के चुडासमा राजेशभाई नारणभाई जीते
कच्छ- भाजपा के चावड़ा विनोद लखमशी जीते
खेडा- भाजपा के चौहाण देवुसिंह जीते
महेसाणा- भाजपा के शारदाबेन अनिलभाई पटेल जीते
नवसारी- भाजाप के सी. आर. पाटील जीते
पंचमहाल- भाजपा के रतनसिंह मगनसिंह जीते
पाटण- भाजपा के डाभी भरतसिंहजी शंकरजी जीते
पोरबंदर- भाजपा के रमेशभाइ लवजीभाई जीते
राजकोट- भाजपा के कुंडारीया मोहनभाई जीते
साबरकांठा- भाजपा के राठौड़ दिपसिंह जीते
सूरत- भाजपा के दर्शना विक्रम जीते
सुरेंद्रनगर- भाजपा के मुंजपरा महेंद्रभाई जीते
वडोदरा- भाजपा के रंजनबेन भट्ट जीते
वलसाड- भाजपा के डॉ.के.सी.पटेल जीते
13- हरियाणा (10 सीट)
अम्बाला- भाजपा के रत्न लाल कटारिया जीते
भिवानी-महेन्द्रगढ़- भाजपा के धर्मबीर सिंह जीते
फरीदाबाद- भाजपा के कृष्ण पाल जीते
गुड़गांव- भाजपा के राव इन्द्रजीत सिंह जीते
हिसार- भाजपा के बृजेन्द्र सिंह जीते
करनाल- भाजपा के संजय भाटिया जीते
कुरूक्षेत्र- भाजपा के नायब सिंह जीते
रोहतक- भाजपा के अरविन्द कुमार शर्मा जीते
सिरसा- भाजपा के सुनीता दुग्गल जीते
सोनीपत- भाजपा के रमेश चन्द्र कौशिक जीते
14 हिमाचल प्रदेश (4 सीट)
हमीरपुर- भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर जीते
कांगड़ा- भाजपा के किशन कपूर जीते
मण्डी- भाजपा के राम स्वरुप शर्मा जीते
शिमला- भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप जीते
15- जम्मू-कश्मीर (6 सीट)
अनन्तनाग- नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी जीते
बारामूला- नेशनल कॉन्फ्रेंस मोहमद अकबर लोन जीते
जम्मू- भाजपा के जुगल किशोर जीते
लद्दाख- भाजपा के जमयांग छेरिंग जीते
श्रीनगर- नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला जीते
उधमपुर- भाजपा के जितेन्द्र सिंह जीते
16- झारखंड (14)
चतरा – भाजपा के सुनील सिंह जीते
धनबाद – भाजपा के पशुपति नाथ सिंह जीते
दुमका- भाजपा के सुनील सोरेन जीते
गिरिडीह- आजसु पार्टी के चन्द्र प्रकाश चौधरी जीते
गोड्डा- भाजपा के निशिकांत दुबे जीते
हजारीबाग- भाजपा के जयंत सिन्हा जीते
जमशेदपुर – भाजपा के विद्युत बरन महतो जीते
खूंटी- भाजपा के अर्जुन मुण्डा जीते
कोडरमा – भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी जीतीं
लोहरदगा- भाजपा के सुदर्शन भगत जीते
पलामू – भाजपा के विष्णु दयाल राम जीते
राजमहल- जेएमएम के विजय कुमार हाँसदा जीते
रांची – बीजेपी के संजय सेठ जीते
सिंहभूमि – कांग्रेस की गीता कोड़ा जीतीं
17 कर्नाटक (28 सीट)
बागलकोट- भाजपा के गद्दीगौड़र परवतगौड़ चंदनगौड़ जीते
बंगलौर केन्द्रीय- भाजपा के सीपी मोहन जीते
बंगलौर उत्तर- भाजपा के डी.वी. सदानंद गौड़ा जीते
बंगलौर ग्रामीण- कांग्रेस के डीके सुरेश जीते
बंगलौर दक्षिण- भाजपा के तेजस्वी सूर्या जीते
बेलगाम- भाजपा के अंगडी सुरेश चन्नबसप्पा जीते
बेल्लारी- भाजपा के वै. देवेंद्रप्पा जीते
बीदर- भाजपा के भगवंत खुबा जीते
बीजापुर- भाजपा के जिगजिणगि रमेश चंदप्पा जीते
चामराजनगर- भाजपा के वी श्रीनिवासप्रसाद जीते
चिक्काबल्लापुर- भाजपा के बी.एन.बच्चे गौड़ा जीते
चिक्कोडी- भाजपा के अण्णासाहेब शंकर जोल्ले जीते
चित्रदुर्ग- भाजपा के ए नारायणस्वामी जीते
दक्षिण कन्नड- भाजपा के नलिन कुमार कटील जीते
दावन्गेरे- भाजपा के जी एम सिद्देश्वर जीते
धारवाड़- भाजपा के प्रल्हाद जोशी जीते
गुलबर्गा- भाजपा के डा. उमेश जी जाधव जीते
हसन- जेडीएस के प्रज्वल रेवन्ना जीते
हावेरी- भाजपा के उदासी. शिवकुमार. चनबसप्पा. जीते
कोलार- भाजपा के एस. मुनिस्वामी जीते
कोप्पल- भाजपा के करडी सँगण्णा अमरप्पा जीते
मान्डया- निर्दलीय सुमलता अंबरीश जीते
मैसूर- भाजपा के प्रताप सिम्हा जीते
रायचूर- भाजपा के राजा अमरेश्वरा नायक जीते
शिमोगा- भाजपा के बी.वै.राघवेंद्र. जीते
टुमकुर- भाजपा के जी. एस. बसवराज जीते
उदीपी चिकमगलुर- भाजपा के शोभा करंदलाजे जीते
उत्तर कन्नड- भाजपा के अनंतकुमार हेगड़े जीते
18- केरल (20 सीट)
अलप्पुझा- सीपीआई(एम) के ए एम आरिफ जीते
अलथूर- कांग्रेस के रम्या हरिदास जीते
अट्टिगंल- कांग्रेस के अडूर प्रकाश जीते
चालाकुडी- कांग्रेस के बेन्नी बेहनान जीते
एरनाकुलम- कांग्रेस के हैबि ईडन जीते
इडुक्की- कांग्रेस के डीन कुरियाकोस जीते
कन्नूर- कांग्रेस के के. सुधाकरन जीते
कासरागोड- कांग्रेस के राजमोहन उन्णीत्तान जीते
कोल्लम- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एनके प्रेमचंद्ररन
कोट्टयम- केरल कांग्रेस (एम) के तोमस चाषिकाडन जीते
कोझीकोड- कांग्रेस के एम.के.राघवन जीते
मलप्पुरम- मुस्लिम लीग के पि.के. कुन्हालिकुटटी
मावेलीक्करा- कांग्रेस के कोडिक्कुन्निल सुरेष जीते
पालक्काड- कांग्रेस के वी के श्रीकंडन जीते
पथनमथीट्टा- कांग्रेस आनटो आनटणी जीते
पोन्नानी- मुस्लि लीग के ई. टी. मुहम्मद बशीर जीते
तिरूवनन्तपुरम- कांग्रेस के शशि थरूर जीते
त्रिस्सूर- कांग्रेस के टी. एन. प्रतापन जीते
वडकरा- कांग्रेस के के मुरलीधरन जीते
वयनाड- कांग्रेस के राहुल गांधी जीते
19- लक्षद्वीप (1 सीट)
लक्षद्वीप- नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद फैजल पी पी जीते
20- मध्य प्रदेश (29)
बालाघाट- भाजपा के डॉ ढाल सिंह बिसेन जीते
बैतूल- भाजपा के दुर्गा दास जीते
भिण्ड- भाजपा की संध्याराय जीतीं
भोपाल- भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीतीं
छिन्दवाड़ा- कांग्रेस के नकुल कमल नाथ जीते
दमोह- भाजपा के प्रहलाद सिंह पटैल जीते
देवास- भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी जीते
धार- भाजपा के छतरसिंह दरबार जीते
गुना- भाजपा के कृष्णपाल सिंह जीते
ग्वालियर- विवेक नारायण शेजवलकर जीते
होशंगाबाद- भाजपा के उदय प्रताप सिंह जीते
इन्दौर- भाजपा के शंकर लालवानी जीते
जबलपुर- भाजपा राकेश सिंह जीते
खजुराहो- भाजपा वी डी शर्मा जीते
खण्डवा- भाजपा के नन्दकुमारसिंह चौहान जीते
खरगौन- भाजपा के गजेन्द्र उमरावसिंह पटेल जीते
मण्डला- भाजपा के फग्गनसिंह कुलस्ते जीते
मंदसौर- भाजपा के सुधीर गुप्ता जीते
मुरैना- भाजपा के नरेन्द्र सिंह तोमर जीते
राजगढ़- भाजपा के रोडमल नागर जीते
रतलाम- भाजपा के गुमानसिंह डामोर जीते
रीवा- भाजपा जनार्दन मिश्र जीते
सागर- भाजपा के राजबहादुर सिंह जीते
सतना- भाजपा के गणेश सिंह जीते
शहडोल- भाजपा की हिमाद्री सिंह जीतीं
सीधी- भाजपा की रीति पाठक जीतीं
टीकमगढ़- भाजपा के डॉ. वीरेन्द्र कुमार जीते
उज्जैन- भाजपा के अनिल फिरोजिया जीते
विदिशा- भाजपा के रमाकान्त भार्गव जीते
21- महाराष्ट्र (48)
अहमदनगर- भाजपा के सुजय राधाकृष्ण विखेपाटील जीते
अकोला- भाजपा के धोत्रे संजय शामराव जीते
अमरावती- निर्दलीय नवनित रवि राणा जीते
औरंगाबाद- AIMIM के इम्तियाज जलील जीते
बारामती- एनसीपी की सुप्रिया सुले जीतीं
बीड- भाजपा के प्रितम गोपीनाथराव मुंडे जीते
भन्डारा-गोंदिया- भाजपा के सुनिल बाबूराव मेंढे जीते
भिवंडी- भाजपा के कपिल मोरेश्वर पाटिल जीते
बुलढाणा- शिवसेना के जाधव प्रतापराव गणपतराव जीते
चन्द्रपुर- कांग्रेस के सुरेश नारायण धानोरकर जीते
धुले- भाजपा के भामरे सुभाष रामराव जीते
दिन्डोरी- भाजपा के डॉ. भारती प्रविण पवार जीते
गड़चिरोली-चिमुर- भाजपा के अशोक महादेवराव नेते जीते
हातकणंगले- शिवसेना के धैर्यशील संभाजीराव माने जीते
हिंगोली- शिवसेना के हेमंत पाटिल जीते
जलगांव- भाजपा के उन्मेश भैय्यासाहेब पाटिल जीते
जालना- भाजपा के दानवे रावसाहेब दादाराव जीते
कल्याण- शिवसेना के डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे जीते
कोल्हापुर- शिवसेना के संजय सदाशिवराव मंडलिक जीते
लातुर- भाजपा के सुधाकर तुकाराम श्रंगारे जीते
माधा- भाजपा के रणजीतसिंह हिंदूराव नाईक-निंबाळकर जीते
मावल- शिवसेना के श्रीरंग आप्पा चंदु बारणे जीते
मुम्बई दक्षिण- शिवसेना के अरविंद गणपत सावंत जीते
मुम्बई उत्तर- भाजपा के गोपाल शेट्टी जीते
मुम्बई उत्तर मध्य- भाजपा की पूनम महाजन जीतीं
मुम्बई उत्तर पूर्व- भाजपा के मनोज कोटक जीते
मुम्बई उत्तर पश्चिम- शिवसेना के गजानन कीर्तिकर जीते
मुम्बई दक्षिण मध्य- शिवसेना के राहुल रमेश शेवाळे जीते
नागपुर- भाजपा के नितिन गडकरी जीते
नांदेड़- भाजपा के प्रतापराव पाटील चिखलीकर जीते
नन्दुरबार- भाजपा की हिना विजयकुमार गावित जीतीं
नासिक- शिवसेना के गोडसे हेमंत तुकाराम जीते
उस्मानाबाद- शिवसेना के ओमप्रकाश भुपालसिंह जीते
पालघर- शिवसेना के राजेंद्र धेडया गावीत जीते
परभणी- शिवसेना के जाधव संजय (बंडु) हरीभाऊ जीते
पुणे- भाजपा के गिरीश भालचंद्र बापट जीते
रायगड- एनसीपी के तटकरे सुनिल दत्तात्रय जीते
रामटेक- शिवसेना के कृपाल बाळाजी तुमाने जीते
रत्नागिरी-सिंधुदूर्ग- शिवसेना के विनायक राऊत जीते
रावेर- भाजपा के खडसे रक्षा निखिल जीते
सांगली- भाजपा के संजयकाका पाटिल जीते
सतारा- एनसीपी के श्रीमंत छ. उदयनराजे प्रतापसिंहमहाराज भोसले जीते
शिरडी- शिवसेना के सदाशिव किसन लोखंडे जीते
शिरूर- एनसीपी के डॉ. अमोल रामसिंग कोल्हे जीते
शोलापुर- भाजपा के श्री. ष. ब्र. डॉ. जय सिध्देश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी जीते
ठाणे- शिवसेना के राजन बाबुराव विचारे जीते
वर्धा- भाजपा के रामदास चंद्रभानजी तडस जीते
यवतमाल-वाशिम- शिवसेना के भावना पुंडलिकराव
22- मणिपुर (2 सीट)
आन्तरिक मणिपुर- भाजपा के डा: राजकुमार रन्जन सिंह जीते
बाह्य मणिपुर- एनपीएफ के लोरहो एस. फोजे जीते
23- मेघालय (2 सीट)
शिलांग- कांग्रेस के विन्सेंट एच. पाला जीते
तुरा- एनपीपी के अगाथा के. संगामा जीते
24- मिजोरम (1 सीट)
मिजोरम- मिजो नेशनल फ्रंट के सी लालरोसांगा जीते
25- नागालैंड (1 सीट)
नागालैंड- NDPP के तोखेहो येप्थोमी जीते
26- दिल्ली (7 सीट)
चांदनी चौक- भाजपा के हर्ष वर्धन जीते
पूर्व दिल्ली- भाजपा के गौतम गंभीर जीते
नई दिल्ली- भाजपा की मीनाक्षी लेखी जीतीं
उत्तर पूर्व दिल्ली- भाजपा के मनोज तिवारी जीते
उत्तर पश्चिमी दिल्ली- भाजपा के हंस राज हंस जीते
दक्षिण दिल्ली- भाजपा के रमेश बिधुड़ी जीते
पश्चिम दिल्ली- भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जीते
27- ओडिशा (21 सीट)
अस्का- बीजेडी के प्रमिला बिशोई जीते
बालासोर- भाजपा के प्रताप चन्द्र जीते
बारगढ़- भाजपा के सुरेश पुजारी जीते
बरहामपुर- बीजेडी के चन्द्र सेखर साहू जीते
भाद्रक- बीजेडी के मंजुलता मंडल जीते
भुवनेश्वर- भाजपा के अपराजिता सरंगी जीते
बोलंगीर- भाजपा के संगीता कुमारि सिंह देउ जीते
कटक- बीजेडी के भर्त्तृहरी महताब जीते
धेन्कानल- बीजेडी महेश साहू जीते
जगतसिंहपुर- बीजेडी के राजश्री मल्लिक जीते
जाजपुर- बीजेडी की शर्मिष्ठा सेठी जीतीं
कालाहाण्डी- भाजपा के बसंत कुमार पंडा जीते
कंधामल- बीजेडी के अच्युतानंद सामंत जीते
केन्द्रपाड़ा- बीजेडी के अनुभव महान्ती जीते
क्योन्झर- बीजेडी के चन्द्राणी मुर्मु जीते
कोरापुट- कांग्रेस के सप्तगिरि संकर उलका जीते
मयूरभंज- भाजपा के बिश्वेश्वर टुडु जीते
नबरंगपुर- बीजेडी के रमेश चंद्र माझी जीते
पुरी- बीजेडी के पिनाकी मिश्र जीते
सम्बलपुर- भाजपा के नितेश गंग देब जीते
सुन्दरगढ़- भाजपा के जुआल ओराम जीते
28- पुडुचेरी (1 सीट)
पुडुचेरी- कांग्रेस के वे.वैत्तिलिंगम जीते
29- पंजाब (13 सीट)
अमृतसर- कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला जीते
आनन्दपुर साहिब- कांग्रेस के मनीष तिवारी जीते
भटिंडा- अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल जीतीं
फरीदकोट- कांग्रेस के मोहम्मद सदीक जीते
फतेहगढ़ साहिब- कांग्रेस के अमर सिंह जीते
फिरोजपुर- अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल जीते
होशियारपुर- भाजपा के सोम प्रकाश जीते
जालंधर- कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी जीते
खडूर साहिब – कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल(डिंपा) जीते
लुधियाना- कांग्रेस के रवनीत सिंह बिटटू जीते
पटियाला- कांग्रेस के प्रनीत कौर जीते
संगरूर- AAP के भगवंत मान जीते
30- राजस्थान (25 सीट)
अजमेर- भाजपा के भागीरथ चौधरी जीते
अलवर- भाजपा के बालकनाथ जीते
बांसवाड़ा- भाजपा के कनकमल कटारा जीते
बाड़मेर- भाजपा के कैलाश चौधरी जीते
भरतपुर- भाजपा की रंजीता कोली जीतीं
भीलवाड़ा- भाजपा के सुभाष चन्द्र बहेड़िया जीते
बीकानेर- भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल जीते
चित्तौड़गढ़- भाजपा के चन्द्र प्रकाश जोशी जीते
चूरू- भाजपा के राहुल कस्वां जीते
दौसा- भाजपा की जसकौर मीना जीत
गंगानगर- भाजपा के निहाल चन्द जीते
जयपुर- भाजपा के रामचरण बोहरा जीते
जयपुर ग्रामीण- भाजपा के कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जीते
जालोर- भाजपा के देवजी पटेल जीते
झालावाड़-बारां- भाजपा के दुष्यन्त सिंह जीते
झुन्झुनू- भाजपा के नरेन्द्र कुमार जीते
जोधपुर- भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत जीते
करौली-धौलपुर- भाजपा के मनोज राजोरिया जीते
कोटा- भाजपा के ओम बिरला जीते
नागौर- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बैनिवाल जीते
पाली- भाजपा के पी. पी. चौधरी जीते
राजसमन्द- भाजपा की दिया कुमारी जीतीं
सीकर- भाजपा के सुमेधानन्द सरस्वती जीते
टोंक-सवाई माधोपुर- भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरीया जीते
उदयपुर- भाजपा के अर्जुनलाल मीणा जीते
31- सिक्किम (1 सीट)
सिक्किम- सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के इन्दिरा हंग सुब्बा जीते
32- तमिलनाडु (39 सीट)
अराकोन्नम- डीएमके के जगतरचगन जीते
अरानी- कांग्रेस के विष्णु प्रसाद एम के जीते
चेन्नई केन्द्रीय- डीएमके के दयानिधि मारन जीते
चेन्नई उत्तर- डीएमके के कलानिधि विरास्वामी जीते
चेन्नई दक्षिण- डीएमके के टी सुमति (ए) थमिषची थंगपांडियन जीते
चिदम्बरम- विदुथलाई चिरूथईगल काची के थिरुमावलवन थोल जीते
कोयम्बटूर- सीपीआईएम के नातरजन. पी.आर जीते
कुड्डालोर- डीएमके के टी आर वि एस रमेश जीते
धर्मापुरी- डीएमके के दनव सेंथिलकुमार जीते
डिण्डीगुल- डीएमके के वेलुसामी. पी जीते
इरोड- डीएमके के गणेशमूर्ति अ जीते
कल्लाकुरिची- डीएमके के गौतम सिगामणि पों जीते
कांचीपुरम- डीएमके के सेल्वम.जी जीते
कन्याकुमारी- कांग्रेस के वसंतकुमार. एच जीते
करूर- कांग्रेस के जोथिमनी एस जीते
कृष्णागिरि- कांग्रेस के चिकित्सक.ए.चेल्लाकुमार जीते
मदुरई- सीपीआईएम के वेंकटेसन सु जीते
मइलादुथुरई- डीएमके के रामलिंगम.एस जीते
नागापट्टिनम- सीपीआई के सेल्वराज मु जीते
नामाक्कल- डीएमके के छिनराज ए .के.पि जीते
नीलगिरि- डीएमके के राजा. ए जीते
पेरम्बलुर- डीएमके के दोच्तोर.पारिवीव्थर जीते
पोल्लाची- डीएमके के षणमुग सुन्दराम. के जीते
रामानाथपुरम- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के के. नवसकानी जीते
सलेम- डीएमके के पार्थिबन.यस.आर जीते
शिवगंगा- कांग्रेस के कार्ति पी चिदंबरम जीते
श्रीपेरूम्बुडुर- डीएमके के बालू .टी .आर जीते
टेनकासी- डीएमके के धनुष म कुमार जीते
थन्जावुर- डीएमके के पलनीमानिकमं जीते
थेनी- AIADMK के रवेन्द्रनाथ कुमार जीते
तिरूवल्लुर- कांग्रेस के कु.जयकुमार जीते
थूथुक्कुडी- डीएमके के कनिमोली करुणानिधि जीते
तिरूचिरापल्ली- कांग्रेस के तिरुनावुकरसर जीते
तिरूनेलवेली- डीएमके के गणनाथिरवीएम जीते
तिरूप्पुर- सीपीआई के सुब्बारायन जीते
तिरूवन्नामलाई- डीएमके के अन्नादुरई सी एन जीते
विलुपुरम्- डीएमके रविकुमार डी जीते
विरूधुनगर- कांग्रेस के मांसाकं टैगोर जीते
33- तेलंगाना (17 सीट)
आदिलाबाद- भाजपा के सोयम बापू राव जीते
भोवनगीर- कांग्रेस के खोमटीरेड्डी वेंकट रेड्डी जीते
चेवेल्ला- टीआरएस के डॉ. जि. रंजित रेड्डी जीते
हैदराबाद- AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी जीते
करीमनगर- भाजपा के संजय कुमार जीते
खम्माम- टीआरएस के नामा नागेश्वरराव जीते
महाबूबाबाद- टीआरएस के कविता मालोतु जीते
महबूबनगर- टीआरएस के मन्ने श्रीनिवास रेड्डी जीते
मल्काजगिरि- कांग्रेस के एनुमुला रेवनत रेड्डी जीते
मेडक- टीआरएस के कोत्ता प्रभाकर रेड्डी जीते
नगरकुरनूल- टीआरएस के पोथुगांती रामुलु जीते
नलगोन्ड- कांग्रेस के उत्तम कुमार जीते
निज़ामाबाद- भाजपा के अरविंद धर्मपुरी जीते
पेड्डापल्ले- टीआरएस के वेंकटेश नेता बोर्लाकुंटा जीते
सिकन्दारबाद- भाजपा के जी. किशन रेड्डी जीते
वारंगल- टीआरएस के दयाकर पासुनूरी जीते
ज़हीराबाद- टीआरएस के बी बी पाटिल जीते
34- त्रिपुरा (2 सीट)
त्रिपुरा पूर्व- भाजपा की रेबती त्रिपुरा जीतीं
त्रिपुरा पश्चिम- भाजपा की प्रतिमा भौमिक जीतीं
35- उत्तराखंड (5 सीट)
अल्मोड़ा- भाजपा के अजय टम्टा जीते
गढ़वाल- भाजपा के तीरथ सिंह रावत जीते
हरिद्वार- भाजपा के रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जीते
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर- भाजपा के अजय भट्ट जीते
टिहरी गढ़वाल- भाजपा के माला राज्य लक्ष्मी शाह जीते
36- पश्चिम बंगाल (42 सीट)
अलीपुर द्वारस- भाजपा के जन बार्ला जीते
आरामबाग- टीएमसी की आफरीन अली जीतीं
आसनसोल- भाजपा के बाबुल सुप्रियो जीते
बहरामपुर- कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी जीते
बालूरघाट- भाजपा के सुकांत मजूमदार जीते
बनगांव- भाजपा के शांतनु ठाकुर जीते
बंकुरा- भाजपा के सुभाष सरकार जीते
बारासात- टीएमसी के काकलि घोषदस्तिदार जीते
बर्धमान पूर्व- टीएमसी के सुनील कुमार मन्डल जीते
बैरकपुर- भाजपा के अर्जुन सिंह जीते
बसीरहाट- टीएमसी की नुसरत जहान जीतीं
बीरभूम- टीएमसी के शताब्दी राय जीते
बिशनुपुर- भाजपा के खाँ सौमित्र जीते
बोलपुर- टीएमसी के असित कुमार माल जीते
बर्धमान – दुर्गापुर- भाजपा के एस एस अहलुवालिया जीते
कूच बिहार- भाजपा के निशीथ प्रामानिक जीते
दार्जिलिंग- भाजपा के राजू बिष्ट जीते
डायमण्ड हारबर- टीएमसी के अभिषेक बनर्जी जीते
दमदम- टीएमसी के सौगत राय जीते
घाटल- टीएमसी के धिकारी दीपक जीते
हुगली- भाजपा के लॉकेट चटर्जी जीते
हावड़ा- भाजपा के लॉकेट चटर्जी जीते
जादवपुर- टीएमसी के मिमि चक्रबोर्ती जीते
जलपाईगुड़ी- भाजपा के डॉ जयंत कुमार राय जीते
जंगीपुर- टीएमसी के खलीलुर रहमान जीते
झाडग्राम- भाजपा के कुंवर हेम्ब्रोब जीते
जयनगर- टीएमसी के प्रतिमा मंडल जीते
कांथी- टीएमसी के अधिकारी शिशिर जीते
कोलकाता दक्षिण- टीएमसी की माला राय जीतीं
कोलकाता उत्तर- टीएमसी के बन्द्योपाध्याय़ सुदीप जीते
कृष्णानगर- टीएमसी के महुआ मैत्र जीते
माल्दहा दक्षिण- कांग्रेस के आबू हासेम खान जीते
माल्दहा उत्तर- भाजपा के खगेन मुर्मु जीते
मथुरापुर- टीएमसी के चौधुरी मोहन जातुआ जीते
मेदीनिपुर- भाजपा के दिलीप घोष जीते
मुर्शिदाबाद- टीएमसी के आबू ताहेर खान जीते
पुरूलिया- भाजपा के ज्योतिर्मेय सिंह माहतो जीते
रायगंज- भाजपा के देवश्री चौधुरी जीते
रणघाट भाजपा के जगन्नाथ सरकार जीते
श्रीरामपुर- टीएमसी के कल्याण बनर्जी जीते
तामलुक- टीएमसी के अधिकारी दिब्येंदु जीते
उलुबेरिया- टीएमसी के সাজ্দা আহমেদ जीते
Live Blog
आमचुनाव चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के 303 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत दर्ज की है। टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बसपा ने 10 सीटें जीतीं हैं जबकि सपा को पांच सीटें जीत पाई है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव में जीतने वालों को बधाई दी है। वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने भाजपा की जीत पर कहा कि देश की जनता मोदी पर भरोसा करती है, इसलिए चुनाव में उन्हें भारी बहुमत दिया।
पिछले लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले नीतीश कुमार इस बार भाजपा संग गठबंधन कर बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। जेडीयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
चांदनी चौक सीट पर बीजेपी के हर्षवर्धन का मुकाबली कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल और आप के पंकज गुप्ता से था। इस सीट पर बीजेपी 519055 वोट मिले, जबकि जय प्रकाश अग्रवाल को 290910 और पंकज गुप्ता को 144551 वोट मिले हैं। यहां आप और कांग्रेस उम्मीदवार के कुल वोट 435461 भी बीजेपी उम्मीदवार से काफी पीछे हैं।
AIMIM इस बार दो सीटें जीतने में कामयाब रही। टीडीपी ने 3 सीटों जीती हैं। अकाली दल ने 2 सीटें जीतने में कामयाब रहा। एनसीपी ने 5 सीटें जीत ली हैं। एलजेपी छह सीटें जीती हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और मुस्लीम लीग ने क्रमश: 3-3 सीटें जीती हैं।
पूर्वी दिल्ली से बीजेपी की तरफ से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर थे। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्टी का चर्चित चेहरा आतिशी और कांग्रेस के नेता अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं। यहां गंभीर को 696156, आतिशी को 219328 और अरविंदर सिंह लवली को 304934 वोट मिले हैं। आप और कांग्रेस प्रत्याशी के वोट मिलकर भी गौतम गंभीर के वोटों से पीछे ही हैं।
पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा फिर से मैदान में थे। उन्हें 865648 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के बलबीर सिंह जाखड़ को 251873 और कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 287162 वोट मिले हैं। महाबल मिश्रा और बलबीर जाखड़ के कुल वोट भी प्रवेश सिंह वर्मा से कम हैं।
इस सीट से बीजेपी ने गायक हंसराज हंस को टिकट दिया था। हंसराज को यहां 60.49% वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गुगन सिंह को 21.01 प्रतिशत और कांग्रेस के राजेश लिलोथिया को 16.88 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को आप और कांग्रेस कैंडिडेट के मुकाबले 317015 ज्यादा वोट मिले हैं।
नई दिल्ली सीट से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी दूसरी बार मैदान में थीं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन और आप के बृजेश गोयल से था। मीनाक्षी लेखी को 504206, बृजेश गोयल को 150342 और अजय माकन को 247702 वोट मिले हैं। लेखी के मुकाबले दोनों उम्मीदवार कुल मिलाकर 398044 वोट हसिल सके हैं।
चांदनी चौक सीट पर बीजेपी के हर्षवर्धन का मुकाबली कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल और आप के पंकज गुप्ता से था। इस सीट पर बीजेपी 519055 वोट मिले, जबकि जय प्रकाश अग्रवाल को 290910 और पंकज गुप्ता को 144551 वोट मिले हैं। यहां आप और कांग्रेस उम्मीदवार के कुल वोट 435461 भी बीजेपी उम्मीदवार से काफी पीछे हैं।
प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लोकसभा भंग करने की सिफारिश करेगी। इसके पहले शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित विश्वभर के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम चुनावों में शानदार जीत पर बधाई दी। वैश्विक नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मोदी के साथ मिलकर काम का संकल्प लिया।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजीव कुमार बालियान जीत गए हैं। इनके खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह चुनाव लड़ रहे थे।
पिछले लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले नीतीश कुमार इस बार भाजपा संग गठबंधन कर बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। जेडीयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
भाजपा 282 सीटों पर जीत कर चुकी है जबकि 21 पर आगे चल रही है। वहीं, 50 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि 2 सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के इस्तीफे की खबर को सरासर गलत ठहराया है।
लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देश विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। कुछ देर पहले ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, जहां उन्होंने उन्हें जीत की बधाई दी।
मध्य प्रदेश की भोपाल वीपीआई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। गुरुवार (23 मई, 2019) शाम मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'जनता का जनादेश स्वीकार है।' भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की है।
लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कांग्रेस नेता और अपनी मां सोनिया गांधी से यह बात कही है। चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हार का मुंह देखना पड़ा है।
राज्यवार सीटों की बात करें देश के 21 राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। उधर भाजपा ने अधिकतकर राज्य में क्लीन स्वीप किया है। महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को एक तरफ जीत मिलती हुई नजर आ रही है। राज्य में राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को अभी तक एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है। कांग्रेस के लिए बिहार से भी शुभ समाचार नहीं है। यहां पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं चल रही है। उत्तरखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई है।
बिहार की 40 सीटों में से 38 सीटें पर एनडीए ने बढ़त बना रखी है। पंजाब की 13 सीटों में 9 पर कांग्रेस आगे हैं जबकि 3 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई है। यहां से एक सीट पर आप उम्मीदवार आगे हैं। झारखंड में 8 सीटों पर एनडीए को बढ़त है जबकि पांच सीटों पर यूपीए गठबंधन आगे है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा ने एक तरफ जीत दर्ज की है। नई दिल्ली से भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने जीत दर्ज की है। नोर्थ वेस्ट दिल्ली से भाजपा के हंस राज हंस जीते हैं। वहीं बिहार के पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को हार का मुंह देखना पड़ा है। पंजाब के संगरुर आप नेता भगवंत मान ने जीत दर्ज की है जबकि गुरदासपुर से भाजपा नेता सनी देओल भारी मतों से जीते हैं। मुंबई साउथ में भाजपा के मिलिंद देवरा ने जीत दर्ज की है।
केंद्र एक बार फिर भाजपा अपने दम पर सरकार बनाती दिख रही है, पार्टी 293 सीटों पर आगे चल रही है। राज्यवार बात करें तो उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। उत्तर प्रदेश में 62 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है जबकि 17 सीटों पर महागठबंधन ने बढ़त बनाई है। एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं। राजस्थान में भाजपा क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है यहां सभी 25 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगें हैं। ओडिशा में भी पांच सीटों पर भाजपा आगे है जबकि 15 सीटों बीजेडी ने बढ़त बनाई है।
रुझानों में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलने क बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री गुरुवार शाम दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा एवं राजग के बड़ी जीत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के बाद कांग्रेस ने कहा कि वह रुझानों से निराश है, लेकिन मतगणना संपन्न होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं है। पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘रुझानों में जो दिख रहा है उससे हम निराश हैं। यह हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। लेकिन जब तक मतगणना संपन्न नहीं हो जाती तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं होगा।’
लोकसभा चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव में जीतने वालों को बधाई दी है। वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने भाजपा की जीत पर कहा कि देश की जनता मोदी पर भरोसा करती है, इसलिए चुनाव में उन्हें भारी बहुमत दिया।
उत्तराखंड में भाजपा अब सभी पांच सीटों पर आगे चल रही है। प्रदेश में लोकसभा की पांच सीटें हैं, जिनमें चार सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं जबकि एक सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। गुजरात में पार्टी एक तरह जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। रुझानों में भाजपा ने सभी 26 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी है।
लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा ने देश के अधिकतर राज्यों में बढ़त बना ली है। रुझानों में मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड में पार्टी एक तरफा जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है।
2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए खासे निराशाजनक साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। पंजाब और तमिलनाडु छोड़ दें तो पार्टी अन्य राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम होती हुई नजर आ रही है। देश के 21 राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। उधर भाजपा ने अधिकतकर राज्य में क्लीन स्वीप किया है।
अभी तक आए रुझानों के मुताबिक केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनती हुई नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 325 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन को 95 सीटों पर बढ़त मिली है। अन्य पार्टियों के 112 उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा एक तरफा जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। यहां भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है जबकि 2 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई है। झारखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा आगे हैं। बिहार में 38 सीटों पर एनडीए गठबंधन ने बढ़त बनाई है। यहां दो सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार आगे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सातों सीटों पर अब भाजपा ने बढ़त बना ली है। कुछ देर पहले पूर्वी दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आगे चल रही है, हालांकि अब वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से पिछड़ गई हैं। उत्तराखंड में भाजपा पाचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन अब 54 सीटों पर आगे है, सपा-बसपा गठबंधन ने 24 सीटों पर बढ़त बनाई है। दो सीटों पर कांग्रेस आगे हैं।
रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को एक तरफ जीत मिलती हुई नजर आ रही है। राज्य में राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को अभी तक एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है। कांग्रेस के लिए बिहार से भी शुभ समाचार नहीं है। यहां पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं चल रही है। उत्तरखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई है।
मध्य प्रदेश की 29 में 28 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई है जबकि एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं। बिहार की कुल 40 सीटों में 38 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बना ली है यहां से सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है।
उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हए हैं। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में 53 सीटों पर एनडीए गठबंधन ने बढ़त बना रखी है। 25 सीटों पर सपा-बसपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है जबकि दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं। पंजाब की कुल 13 सीटों में दस पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं जबकि दो सीटों एनडीए उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है।
मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर भाजपा आगे है जबकि झारखंड में एनडीए को 12 सीटों पर बढ़त है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मोदी मैजिक काम करता हुआ नजर आ रहा है। यहां से भाजपा गठबंधन 54 सीटों पर आगे चल रहा है। पंजाब में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है यहां पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है। बिहार एनडीए को 37 सीटों पर बढ़त मिली है।
अभी तक आए रुझानों के मुताबिक केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनती हुई नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 311 सीटों पर आगे चल रहा है। खास बात यह है कि भाजपा इस बार भी अपने दम पर सरकार बनाती हुई दिख रही है। शुरुआती रुझानों में पार्टी 284 सीटों पर आगे चल रही है। रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं यह भाजपा की रिकॉर्ड जीत होगी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 282 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 50 पर एनडीए गठबंधन आगे है, सपा-बसपा गठबंधन 15 सीटों पर आगे है जबकि दो सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। बिहार की 40 सीटों में 30 एनडीए को बढ़त मिली है जबकि छह सीटों पर महागठबंधन आगे हैं। पंजाब की 13 सीटों में 9 पर कांग्रेस आगे हैं जबकि 3 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई है। यहां से एक सीट पर आप उम्मीदवार आगे हैं।
गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन आगे चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्य नाथ के सीट छोड़ने के बाद हुए उप चुनाव यहां पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा उम्मीदवार सनी देओल आगे चल रहे हैं। बंगाल के आसनसोल में भाजपा के बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। यूपी के बागपत से भाजपा के सतपाल मलिक आगे चल रहे हैं। वहीं केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारी मतों से आगे चल रहे हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस शशि थरूर पीछे चल रहे हैं। गौतमबुद्धनगर से भाजपा महेश शर्मा आगे हैं। दिल्ली में कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।