मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोट मांगने के लिए लोगों के बीच पहुंच रही है, वहीं कुछ लोग तांत्रिक अनुष्ठानों का सहारा ले रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी उज्जैन के एक श्मशान घाट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के एक दिन बाद आई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ की तस्वीर के आसपास कथित तांत्रिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये तंत्र साधना नवरात्र की पहली रात से शुरू हुई है। ये तांत्रिक अनुष्ठान पूरे नौ दिन तक चलेंगे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की बात को खारिज कर दिया। चौहान ने भोपाल में कहा कि हम लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें अपने काम के बारे में बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग श्मशान में ‘तांत्रिक क्रिया’ कर रहे हैं। क्या यही लोकतंत्र है? लोकतंत्र में जनता की पूजा की जाती है। यह लोगों का विश्वास जीतने, उनकी सेवा करने का तरीका है।
मुख्यमंत्री भोपाल में प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा के साथ अपनी पार्टी के आधुनिक ‘रथों’ या प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोल रहे थे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। चौहान ने कहा कि हमने काम किया है और उसी के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं। आप श्मशान में तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं, क्या आपके इस कदम से देश या राज्य और उसके लोगों को मदद मिलेगी? (उज्जैन में) भगवान महाकाल की पूजा करें।
मैंने भी महाकाल से प्रार्थना की है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वह आश्चर्यचकित हैं क्योंकि जिन्हें तांत्रिक अनुष्ठानों में कोई विश्वास नहीं है वे अब ऐसी चीजों का सहारा ले रहे हैं। इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा कि भाजपा को ‘तांत्रिक क्रिया’ के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि ‘इसने राज्य को राजनीतिक रूप से श्मशान में बदल दिया है।’
आधुनिक रथ से जान सकेंगे भाजपा की योजनाएं
भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए एलईडी लगे आधुनिक रथ तैयार किए हैं। यह रथ गुरुवार को भाजपा कार्यालय से रवाना किए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इनको रवाना किया। इन रथों में स्कैनर लगे हुए हैं, जिन्हें स्कैन कर कर मतदाता भाजपा की योजनाओं को देख सकते हैं। भोपाल के साथ ही जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों से भी ये रथ रवाना होंगे। ये पूरे प्रदेश में अलग अलग विधान सभा में पहुंचकर चुनावी प्रचार करेंगे।
चुनाव में मोदी के नाम का सहारा
2023 के चुनाव के लिए भाजपा की ओर से मध्य प्रदेश में मोदी प्रचार वाक्य दिया गया है। इसी के आधार पर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। यही प्रचार वाक्य इन रथों के जरिए पूरे प्रदेश में पहुंचाया जा रहा है। इसके पहले 2018 के चुनाव में ‘माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज’ जैसे प्रचार वाक्य का सहारा लिया गया था। लेकिन इस बार भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री की बात को खारिज किया
शिवराज की यह टिप्पणी उज्जैन के एक श्मशान घाट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के एक दिन बाद आई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ की तस्वीर के आसपास कथित तांत्रिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तंत्र साधना नवरात्र की पहली रात से शुरू हुईं है। ये तांत्रिक अनुष्ठान पूरे नौ दिन तक चलेंगे।
मुख्यमंत्री भोपाल में प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा के साथ अपनी पार्टी के आधुनिक ‘रथों’ या प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोल रहे थे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। चौहान ने कहा कि हमने काम किया है और उसी के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं। आप श्मशान में तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं, क्या आपके इस कदम से देश या राज्य और उसके लोगों को मदद मिलेगी? (उज्जैन में) भगवान महाकाल की पूजा करें। मैंने भी महाकाल से प्रार्थना की है।