प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव ने अमित जानी को प्रसपा युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। अमित जानी बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़ने के बाद चर्चा में आए थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने उनकी नियुक्ति का पत्र बुधवार को जारी कर दिया है।

अमित जानी बने प्रसपा युवजन सभा के अध्यक्ष: दरअसल, अमित जानी शिवपाल के काफी करीबी माने जाते रहे हैं। वह सेक्टर – 15 नोएडा के रहने वाले हैं। उन्हें शिवपाल ने प्रसपा युवजन सभा की अहम जिम्मेदारी देकर युवाओं को आगे बढ़ाने का जिम्मा दिया है। उनसे 15 दिनों में कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है। इससे पहले अमित विवादित पोस्टर व ऐसे बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। महाराष्ट्र में वर्ष 2009 में उत्तर भारतीयों पर हमले के बाद उन्होंने नव निर्माण सेना गठन भी किया था।

Hindi News Today, 21 November 2019 LIVE Updates: आज की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अखिलेश के करीबी रहे है जानी: हालांकि, मेरठ क्षेत्र के रहने वाले अमित जानी कभी सपा के समर्थक भी रहे है। लेकिन लोकसभा चुनाव में  उन्होंने खुद को सपा कार्यकर्ताओं से जान का खतरा बताया था। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव से पहले अमित जानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक विवादित पोस्टर भी लगाया था। जिसके बाद उनकी गिरफ़्तारी हुई थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लग गई थी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में उतारे सात प्रत्याशी: प्रसपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा की है। मांडू से साजदा खातून, चंदन क्यारी से राम दास राम, कोडरमा मो. मुबारक, झरिया रंजीत यादव, बगोदर ललिता कुमार, हजारीबाग अनुज कुमार राय और ईचागढ़ से बनू सिंह सरदार को उम्मीदवार बनाया गया है।