Lok Sabha Election 2019:  शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार (27 मार्च) को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लेकर भाजपा पर सीधा हमला किया। शत्रुघ्न ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुल चार ट्वीट किए। शत्रुघन ने भाजपा पर तीखा वार करते हुए लिखा- भगवान आपको माफ करे।

भाजपा पर ‘शत्रु’ का वार: शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर वार करते हुए लिखा- ‘पिता तुल्य, परम पूजनीय, अनुभवी, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, गुरु और भारतीय जनता पार्टी के सर्वश्रेष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनकी सहमति और अनुमति के बिना चुनावी राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।’ इसके बाद शत्रुघ्न ने लिखा- ,’राजनीतिक करियर के इस मोड़ पर यह हैरान कर देने वाला कदम है। हालांकि, यह वन मैन शो और टू मैन आर्मी के तानाशाही शासन में ही इसकी उम्मीद की जा सकती है। यह कदम अपमानजक और शर्मनाक है।’

National Hindi News Today LIVE: पढ़ें आज के बड़े अपडेट्स

भाजपा ने किया वरिष्ठ नेताओं का अपमान: लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए सिन्हा ने लिखा- ‘लाल कृष्ण आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और शांता कुमार का अपमान हुआ है। इससे पूरे देश को दुख हुआ है। लोग इस फैसले से भौंचक्के हैं, एक बार फिर मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ किए गए अन्याय का लोग उचित जवाब न दें। भगवान आपको माफ करे।’

शत्रु के बागी तेवर: गौरतलब है कि पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को साइडलाइन किए जाने के बाद से भाजपा के लिए उनके तेवर बागी हो गए हैं। इसके साथ ही वह भाजपा के नेतृत्व पर भी हमला करते रहते हैं। बता दें कि पार्टी की ओर से अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन इस बार उनकी सीट से केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

 

आडवाणी की सीट से शाह हैं मैदान पर: बता दें कि 75 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी उन 10 नेताओं में शामिल हैं जिनका इस बार टिकट कटा है। ऐसे में इस बार आडवाणी की संसदीय सीट गांधीनगर से इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मैदान में उतारा गया है।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019