Rajasthan Assembly Election Results: राजस्थान की विद्याधर नगर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। पूरे 21 राउंड की गिनिती के बाद विद्याधर नगर विधानसभा सीट (Vidhyadhar Nagar Vidhansabha Seat Result) पर बीजेपी की दीया कुमारी ने 71368 वोटों से भारी जीत दर्ज की है। दीया कुमारी ने कुल 158516 वोट हासिल की। कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे और उन्हें कुल 87148 वोट मिले। दीया कुमारी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहा हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा नेता नरपत सिंह राजवी ने जीत हासिल की थी।
भाजपा ने इस बार विद्याधर नगर से तीन बार के विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर पार्टी ने इस सीट से राजसमंद सांसद दिया कुमारी को उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से सीताराम अग्रवाल को टिकट दिया था।
2018 विधानसभा चुनाव के क्या थे परिणाम?
विद्याधर नगर (GEN) विधानसभा सीट राजस्थान के जयपुर जिले की एक सीट है। ये जयपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जो ढूंढाड़ इलाके में पड़ता है। इस विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 275664 है। साथ ही क्षेत्र की जनसंख्या में 9.48 फीसदी एससी और 1.97 फीसदी एसटी का योगदान है।
2018 के विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर सीट पर भाजपा नेता नरपत सिंह राजवी ने जीत हासिल की थी। राजवी को 95,599 वोट (42%) हासिल हुए थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 31232 मतों के अंतर से हराया था। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम को 64,367 वोट (29%) मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे आईएनडी प्रत्याशी विक्रम सिंह शेखावत को 50,382 (22%) वोटों से संतोष करना पड़ा था।
क्या था 2013 विधानसभा चुनाव का परिणाम?
2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर नरपत सिंह राजवी (बीजेपी) ने 107068 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 37913 मतों के अंतर से हराया। दूसरा स्थान (69155) वोटों के साथ विक्रम सिंह शेखावत (कांग्रेस) को मिला। तीसरा स्थान (3907) वोटों के साथ बंशीधर (आईएनडी) का रहा था (2337) वोटों के साथ नोटा को चौथा स्थान को मिला।चुनाव में कुल 193541 मत पड़े थे। कुल 70.21% मतदान हुआ था।