Madhya Pradesh Assembly Election Results: मध्य प्रदेश की शुजालपुर विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही इस बार भी यहां भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है। बता दें कि शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र बीजेपी का गढ़ रहा है। यह सीट पिछले कई बार से बीजेपी के पास ही है। वहीं, इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने यहां से अपने पुराने उम्मीदवारों को उतारा था। यानी शुजालपुर विधानसभा सीट (Shujalpur Vidhansabha Seat Result) पर एक बार फिर बीजेपी के इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) का मुकाबला कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार (Ramveer Singh Sikarwar) से रहा।
इधर, कांग्रेस को उम्मीद थी कि शायद इस बार जनता बदलाव के मूड में है और बीजेपी को वोट नहीं देगी। हालांकि, इसके उलट जानता ने एक बार फिर इतिहास को दोहराना सही समझा।
बता दें कि शुजालपुर विधानसभा सीट पर कुल 19 राउंड में हुई मतगणना में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की है। शुरुआत के 14 राउंड तक बीजेपी के इंदर सिंह परमार कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार पर भारी रहे। दोपहर 1 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के इंदर सिंह परमार को कुल 67,963 वोट मिल चुके थे, जबकि कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार से 57,898 मतों के साथ रेस में आगे आने की कोशिश में जुटे थे।
यहां देखें आगे के आंकड़े
राउंड | भाजपा से इंदर सिंह परमार | कांग्रेस से रामवीर सिंह सिकरवार |
15 | 71874 कुल मत (8,413 से आगे) | 63,461 कुल मत |
16 | 78,348 कुल मत (9,803 से आगे) | 68,545 कुल मत |
17 | 85,033 कुल मत (12,723 से आगे) | 72,310 कुल मत |
18 | 90,555 कुल मत (14,250 से आगे) | 76,305 कुल मत |
19 | 95,512 कुल मत (13,713 से जीत) | 81,799 |
इसके साथ ही भाजपा से इंदर सिंह परमार ने 13,713 मतों के साथ शुजालपुर विधानसभा सीट को एक बार फिर अपने नाम कर लिया है।
2018 में कौन जीता शुजालपुर विधानसभा चुनाव?
2018 में यहां से बीजेपी के इंदर सिंह परमार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 78952 वोट हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार को करीब साढ़े पांच हजार वोटों से हराया था। रामवीर सिंह सिकरवार को 73329 वोट मिले थे। बीएसपी के जय सिंह मिस्त्री तीसरे स्थान पर रहे।
2013 में भी जीती थी बीजेपी
2013 में बीजेपी के जसवंत सिंह हादा (Jaswantsingh Hada) ने यहां से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र जोशी (Mahendra Joshi) को करीब पौने नौ हजार वोटों से हराया था। योगेंद्र मनोहरसिंह बंटी तीसरे स्थान पर रहे। बीजेपी के जसवंत सिंह हादा को कुल 56637 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के महेंद्र सिंह को 47981 वोट मिले थे। जसवंत सिंह हादा 2008 में भी यहां से जीत हासिल की थी। उस बार भी उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र जोशी को हराया था।