Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Voting: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को शाम 6 बजे समाप्त हो गया। रा्य में शाम पांच बजे तक लगभग 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मरुधरा की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के पहले दो घंटों में करीब 10 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सुबह 11 बजे तक यहां 25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि दोपहर एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ। राजस्थान में हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर है। कांग्रेस दावा कर ही है कि वो लगातार दूसरी बार जीतकर राज्य में इतिहास रच देगी जबकि बीजेपी का दावा है कि वो राज्य की सत्ता में वापसी करेगी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए पढ़ें jansatta.com का ब्लॉग।
राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। राज्य में 5 बजे तक 68% मतदान हुआ है।
धौलपुर की बाड़ी सीट पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान के दौरान जहां एक गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा आबू निर्वाचन क्षेत्र के चारवली गांव ने मतदान का बहिष्कार किया। एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनकी ग्राम पंचायत को बदलने और उनके गांव के पास राजमार्ग के किनारे एक सर्विस रोड के निर्माण की है। उनका कहना है कि गांव को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है, इसलिए सर्विस रोड की जरूरत है। गांव में 890 मतदाता हैं। अधिकारियों ने उन्हें वोट देने के लिए मनाने की कोशिश की।
अशोक गहलोत की बहू हिमानी गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी राजस्थान में गहलोत सरकार बनी है, उनकी योजनाएं लोगों तक पहुंची हैं। उनकी योजनाएं शानदार रही हैं। औरतों को यकीन है कि उनकी योजनाएं जमीन तक पहुंची हैं।
#WATCH | Jodhpur: On Rajasthan Assembly elections, Congress leader Vaibhav Gehlot's wife Himanshi Gehlot says, "Whenever Ashok Gehlot government is formed all his policies have reached the people…The women have faith that the policies will reach them & that they are not a… pic.twitter.com/RIwdPZteE1
— ANI (@ANI) November 25, 2023
पत्थरबाजी पर फतेहपुर के डीएसपी रामप्रसाद ने कहा, “कुछ लोगों में आपसी विवाद के बाद पत्थरबाजी हुई। कुछ लोगों को खदेड़ दिया गया है जबकि कुछ को डिटेन किया गया है। हम सख्त एक्शन लेंगे। अभी चुनाव चल रहा है लेकिन यह जगह मतदान केंद्र से दूर है। वोटिंग में कोई व्यवधान नहीं है। जिन लोगों ने अबी तक अपना वोट नहीं डाला है वो जाकर अपना वोट डाल सकते हैं। सभी को सुरक्षा दी जाएगी।”
#WATCH | Rajasthan Assembly elections: On Stone pelting in Sikar, Fathepur DSP Ramprasad says, "There has been stone pelting among some people after a verbal clash. Some people have been disbursed, and some people have been detained. We will take strict action. The polling is… pic.twitter.com/wpdpHPsaxf
— ANI (@ANI) November 25, 2023
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावटी में बोचीवाल भवन के पास पत्थरबाजी हुई है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाता है।
#WATCH | Rajasthan Assembly elections: Stone pelting reported near Bochiwal Bhawan, Fatehpur Shekhawati in Sikar. Heavy Police deployed. pic.twitter.com/AAXLlkp5pn
— ANI (@ANI) November 25, 2023
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है। इसमें सभी लोगों को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। सभी को को स्वतंत्र और निडर होकर मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी लगातार इस पर नजर रख रहे हैं।
#WATCH | Rajasthan Election | Jaipur: DGP Umesh Mishra says, "I would say that it's a festival of democracy, and people should actively participate in it. One should exercise one's right to vote freely and fearlessly… There's tight security… Our officers and flying squad are… pic.twitter.com/mX5olAySO8
— ANI (@ANI) November 25, 2023
राजस्थान के पाली जिले में बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। आधिकारियों के अनुसार, शांति लाल नाम के एक पोलिंग एजेंट जो सुमेरपुर विधानसभा के बूथ नंबर 47 पर तैनात थे, वो अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने सात ‘गारंटी’ का राजस्थान के लोगों से जो वादा किया है, वह ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि ‘लाल डायरी’ को लेकर उनके पिता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगे आरोप मनगढ़ंत हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है और कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी। गहलोत ने जोधपुर में मतदान के बाद कहा, “राजस्थान में जो माहौल है उसके अनुसार हम कह सकते हैं कि सरकार हमारी बनेगी। राजस्थान में ‘अंडरकरंट’ है।”
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बहुत ही उत्साह है। लोग खुशी से वोट कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिस तरह का काम किया है और पार्टी ने जो गारंटी दी है, उससे भारी उत्साह है। कोविड के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गये प्रबंधन से लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच बनी हुई है। कांग्रेस सरकार बहुत अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।
अजमेर- 37.86%
अलवर- 42.23%
बांसवाड़ा- 42.44%
बारां- 45.75%
बाड़मेर- 39.05%
भरतपुर- 40.89%
भीलवाड़ा- 39.74%
बीकानेर- 39.39%
बूंदी- 41.21%
चित्तौड़गढ़- 40.96%
चूरू- 40.66%
दौसा- 37.28%
धौलपुर- 46.30%
डूंगरपुर- 38.73%
गंगानगर- 43.29%
हनुमानगढ़- 44.68%
जयपुर- 40.32%
जैसलमेर- 45.13%
जालोर- 38.04%
झालावाड़- 45.38%
झुंझुनूं- 40.19%
जोधपुर- 37.68%
करौली- 39.12%
कोटा- 42.55%
नागौर- 38.69%
पाली- 36.75%
प्रतापगढ़- 43.15%
राजसमंद- 39.91%
सवाईमाधोपुर- 39.09%
सीकर- 39.83%
सिरोही- 39.24%
टोंक- 41.36%
उदयपुर- 37.60%
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र एक एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वह इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
#WATCH | Rajasthan Congress chief Govind Singh Dotasra casts his vote in Sikar
— ANI (@ANI) November 25, 2023
He is contesting from Laxmangarh assembly seat#RajasthanAssemblyElection2023 pic.twitter.com/K4F6nqLCQw
राजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र उत्सव है, सभी लोग अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।
#WATCH कोटा (राजस्थान): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "लोकतंत्र उत्सव है, सभी लोग अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।" pic.twitter.com/D3E8gMl76O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
अजमेर- 23.43%
अलवर- 26.15%
बांसवाड़ा- 26.37%
बारां- 28.91%
बाड़मेर- 22.11%
भरतपुर- 27%
भीलवाड़ा- 23.85%
बीकानेर- 24.52%
बूंदी- 25.42%
चित्तौड़गढ़- 24.87%
चूरू- 25.09%
दौसा- 22.73%
धौलपुर- 30.25%
डूंगरपुर- 22.82%
हनुमानगढ़- 29.16%
जयपुर- 25.19%
जैसलमेर- 25.24%
जालोर- 23.24%
झालावाड़- 28.48%
झुंझुनूं- 24.57%
जोधपुर- 22.58%
करौली- 24.61%
कोटा- 26.97%
नागौर- 23.63%
पाली- 22.66%
प्रतापगढ़- 22.40%
राजसमंद- 21.98%
सवाईमाधोपुर- 24.32%
सीकर- 25.02%
सिरोही- 24.19%
टोंक- 25.16%
उदयपुर- 21.07%
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के एक पोलिंग पूथ पर मतदान किया।
#WATCH | Rajasthan Elections | Governor Kalraj Mishra cast his vote at a polling booth in Jaipur. pic.twitter.com/FTi0FrV5yU
— ANI (@ANI) November 25, 2023
टोंक से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन पायलट का कहना है कि राज्य में जोरदार वोटिंग चल रही है। पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। लोग बेरोजगारी और महंगाई देख रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। इससे कांग्रेस को फायदा होगा।
#WATCH | On ongoing polling in Rajasthan today, Congress candidate from Tonk, Sachin Pilot says, "Robust voting underway in the state. For the past 10 years, there has been a BJP govt at the Centre. People are seeing unemployment and inflation. People want change. Congress will… pic.twitter.com/uwYASiaK7P
— ANI (@ANI) November 25, 2023
राजस्थान के चुरू में मतदान के दौरान एक केंद्र पर झड़प हो गई। एक पोलिंग एजेंट का आरोप है कि वहां 4-5 लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें मामूली चोटें आईं। फिलहाल स्थिति काबू में कर ली गई है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है।
#WATCH | Rajasthan Elections | A scuffle broke out at a polling booth in Churu earlier today after voting began. A polling agent alleges that he was attacked by 4-5 people there and that he suffered minor injuries. pic.twitter.com/9FKeYO81SS
— ANI (@ANI) November 25, 2023
आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 9.20
आमेर : 8 प्रतिशत
बगरू: 7.86 प्रतिशत
बस्सी: 10.49 प्रतिशत
चाकसू: 11. 10 प्रतिशत
चौमूं : 9.88 प्रतिशत
सिविल लाइंस: 10.45 प्रतिशत
दूदू: 10.67 प्रतिशत
हवामहल : 11. 41 प्रतिशत
जमवारामगढ़ : 10 प्रतिशत
मालवीयनगर: 10.24 प्रतिशत
झोटवाड़ा : 11.28 प्रतिशत
किशनपोल : 7.56 प्रतिशत
कोटपूतली : 12.04 प्रतिशत
फुलेरा : 6. 92 प्रतिशत
सांगानेर: 8.65 प्रतिशत
शाहपुरा : 11.78 प्रतिशत
विद्याधरनगर: 10. 30 प्रतिशत
विराटनगर : 11.04 प्रतिशत
राजस्थान के सीएम अशोर गहलोत ने सरदारपुरा स्थित बूथ संख्या 108 पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने जो भी गारंटी दी हैं सभी पर मुहर लगेगी। राजस्थान के मतदाता समझदार है। उन्होंने कहा कि सरदारपुरा में उनका बचपन बीता है, यहां की जनता उन्हें पूरा साथ देगी।
#WATCH जोधपुर (राजस्थान): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना वोट डाला। वीडियो बूथ संख्या 108 – 111, सरदारपुरा से है। pic.twitter.com/U5GEXadVUu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
राजस्थान बीजेपी के सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया और पत्नी रंजना बहेरिया वोट डालने के लिए स्कूटी पर भीलवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
#WATCH राजस्थान: भाजपा सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया और पत्नी रंजना बहेरिया वोट डालने के लिए दोपहिया वाहन पर भीलवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। pic.twitter.com/p01V69kU65
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
पूर्व कांग्रेस सांसद और सिवाना से पार्टी के उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने बाड़मेर के मेवा नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH | Rajasthan Elections | Former Congress MP and party's candidate from Siwana, Manvendra Singh and his wife Chitra Singh cast their votes at a polling booth in Mewa Nagar, Barmer. pic.twitter.com/iNr89asEDv
— ANI (@ANI) November 25, 2023
राजस्थान में 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान हुआ है।
तिजारा 13.5%
हवामहल 11.41%
पोखरण 8.52%
लक्ष्मणगढ़ 11.57%
तारानगर 13%
शिव 8.36%
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारवालों से उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पूजा भी की।
#WATCH | Rajasthan CM Ashok Gehlot along with his family visits his ancestral house in Sardarpura#RajasthanAssemblyElection2023 pic.twitter.com/lXTtyyXtkn
— ANI (@ANI) November 25, 2023
कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने कहा, “मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा। भाजपा घबराई हुई है क्योंकि वे जानते हैं कि वे राज्य में हार जाएंगे।”
राजस्थान मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने जयपुर में वोट डालने के बाद कहा, “सभी लोग काम को देखें और वोट करें। विकास के नाम पर वोट जा रहा है और सभी विकास के नाम पर पंजे का बटन दबाएंगे। लोगों को पता चले कि कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है।”
#WATCH जयपुर (राजस्थान): राजस्थान मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा, "सभी लोग काम को देखें और वोट करें।….विकास के नाम पर वोट जा रहा है और सभी विकास के नाम पर पंजे का बटन दबाएंगे। लोगों को पता चले कि कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है।" https://t.co/SWF9nbGvwG pic.twitter.com/fXQjDUmohX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
राजस्थान कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने उदयपुर में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “ईश्वर भी हमारे साथ है और उदयपुर के मतदाता भी हमारे साथ हैं। टाइम पास करने वालों का समय पास हो गया।”
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, “करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे हुए हैं। 1.73 लाख पुलिसकर्मी भी मतदान कार्य में लगे हैं। मतदाताओं में उत्साह है। मैं राजस्थान के लोगों से अपील भी करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और मतदान करें।”
राजसथान विधानसभा के लिए सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान हुआ। अलवर में 9.95% वोट पड़े। जोधपुर में 8.54%, कोटा में 11.03% वोटिंग हुई। अजमेर में 9 बजे तक 9.04%, कोटा में 11.03%, अलवर में 9.95% मतदान हुआ।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी ने कहा, “लोकतंत्र का ये महापर्व है इसलिए सभी मतदाता को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि आपका एक मत सत्य, न्याय और सद्भाव का प्रतीक होता है, सुशासन का प्रतीक होता है। राजस्थान की जनता चल पड़ी है बीजेपी और पीएम मोदी के साथ जिससे स्पष्ट लग रहा है कि बीजेपी आएगी और कांग्रेस जाएगी।”
राजस्थान चुनाव में वोटिंग से पहले मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक समय था जब प्रधानमंत्री राज्य में सिर्फ 2-3 रैलियां ही करते थे और उनका संदेश गांव-गांव तक जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री को 30 बैठकें करनी पड़ती हैं। उन्होंने अपने भाषणों के दौरान मुझ पर हमला किया क्योंकि उन्हें इस बात का दुख है कि वे राजस्थान में हमारी सरकार नहीं गिरा सके इसलिए वह हम पर धावा बोल रहे हैं।