Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Voting: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को शाम 6 बजे समाप्त हो गया। रा्य में शाम पांच बजे तक लगभग 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मरुधरा की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के पहले दो घंटों में करीब 10 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सुबह 11 बजे तक यहां 25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि दोपहर एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ। राजस्थान में हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर है। कांग्रेस दावा कर ही है कि वो लगातार दूसरी बार जीतकर राज्य में इतिहास रच देगी जबकि बीजेपी का दावा है कि वो राज्य की सत्ता में वापसी करेगी।

Live Updates

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए पढ़ें jansatta.com का ब्लॉग।

18:07 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: राजस्थान में मतदान खत्म

राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। राज्य में 5 बजे तक 68% मतदान हुआ है।

17:50 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: बाड़ी में भिड़े दो समूह

धौलपुर की बाड़ी सीट पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली है।

17:49 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: चारवली गांव में मतदान का बहिष्कार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान के दौरान जहां एक गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा आबू निर्वाचन क्षेत्र के चारवली गांव ने मतदान का बहिष्कार किया। एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनकी ग्राम पंचायत को बदलने और उनके गांव के पास राजमार्ग के किनारे एक सर्विस रोड के निर्माण की है। उनका कहना है कि गांव को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है, इसलिए सर्विस रोड की जरूरत है। गांव में 890 मतदाता हैं। अधिकारियों ने उन्हें वोट देने के लिए मनाने की कोशिश की।

16:17 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: लोगों को गहलोत सरकार की योजनाओं पर भरोसा- हिमानी गहलोत

अशोक गहलोत की बहू हिमानी गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी राजस्थान में गहलोत सरकार बनी है, उनकी योजनाएं लोगों तक पहुंची हैं। उनकी योजनाएं शानदार रही हैं। औरतों को यकीन है कि उनकी योजनाएं जमीन तक पहुंची हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1728354536136605745

16:14 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: पत्थरबाजी के बाद कैसे हैं फतेहपुर के हालात?

पत्थरबाजी पर फतेहपुर के डीएसपी रामप्रसाद ने कहा, "कुछ लोगों में आपसी विवाद के बाद पत्थरबाजी हुई। कुछ लोगों को खदेड़ दिया गया है जबकि कुछ को डिटेन किया गया है। हम सख्त एक्शन लेंगे। अभी चुनाव चल रहा है लेकिन यह जगह मतदान केंद्र से दूर है। वोटिंग में कोई व्यवधान नहीं है। जिन लोगों ने अबी तक अपना वोट नहीं डाला है वो जाकर अपना वोट डाल सकते हैं। सभी को सुरक्षा दी जाएगी।"

https://twitter.com/ANI/status/1728359552440213642

15:32 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LLIVE: फतेहपुर शेखावटी में पत्थरबाजी

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावटी में बोचीवाल भवन के पास पत्थरबाजी हुई है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाता है।

https://twitter.com/ANI/status/1728350991366680620

15:17 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम- डीजीपी

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है। इसमें सभी लोगों को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। सभी को को स्वतंत्र और निडर होकर मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी लगातार इस पर नजर रख रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1728330602930413669

15:06 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: पोलिंग एजेंट की कार्डियक अरेस्ट से मौत

राजस्थान के पाली जिले में बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। आधिकारियों के अनुसार, शांति लाल नाम के एक पोलिंग एजेंट जो सुमेरपुर विधानसभा के बूथ नंबर 47 पर तैनात थे, वो अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

14:39 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: सात ‘गारंटी’ ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होंगी- वैभव गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने सात ‘गारंटी’ का राजस्थान के लोगों से जो वादा किया है, वह ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि 'लाल डायरी' को लेकर उनके पिता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगे आरोप मनगढ़ंत हैं।

14:37 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: गहलोत बोले- फिर बनाएंगे सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के खिलाफ कोई 'सत्ता विरोधी' लहर नहीं है और कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी। गहलोत ने जोधपुर में मतदान के बाद कहा, "राजस्थान में जो माहौल है उसके अनुसार हम कह सकते हैं कि सरकार हमारी बनेगी। राजस्थान में ‘अंडरकरंट’ है।"

14:35 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Elections LIVE: पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बहुत ही उत्साह- डोटासरा

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बहुत ही उत्साह है। लोग खुशी से वोट कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिस तरह का काम किया है और पार्टी ने जो गारंटी दी है, उससे भारी उत्साह है। कोविड के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गये प्रबंधन से लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच बनी हुई है। कांग्रेस सरकार बहुत अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।

13:53 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 40.27% मतदान

अजमेर- 37.86%

अलवर- 42.23%

बांसवाड़ा- 42.44%

बारां- 45.75%

बाड़मेर- 39.05%

भरतपुर- 40.89%

भीलवाड़ा- 39.74%

बीकानेर- 39.39%

बूंदी- 41.21%

चित्तौड़गढ़- 40.96%

चूरू- 40.66%

दौसा- 37.28%

धौलपुर- 46.30%

डूंगरपुर- 38.73%

गंगानगर- 43.29%

हनुमानगढ़- 44.68%

जयपुर- 40.32%

जैसलमेर- 45.13%

जालोर- 38.04%

झालावाड़- 45.38%

झुंझुनूं- 40.19%

जोधपुर- 37.68%

करौली- 39.12%

कोटा- 42.55%

नागौर- 38.69%

पाली- 36.75%

प्रतापगढ़- 43.15%

राजसमंद- 39.91%

सवाईमाधोपुर- 39.09%

सीकर- 39.83%

सिरोही- 39.24%

टोंक- 41.36%

उदयपुर- 37.60%

13:01 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: गोविंद सिंह डोटासरा ने किया मतदान

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र एक एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वह इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1728308103094083966

12:20 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया मतदान

राजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र उत्सव है, सभी लोग अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1728303696281305199

11:50 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 24.74% मतदान

अजमेर- 23.43%

अलवर- 26.15%

बांसवाड़ा- 26.37%

बारां- 28.91%

बाड़मेर- 22.11%

भरतपुर- 27%

भीलवाड़ा- 23.85%

बीकानेर- 24.52%

बूंदी- 25.42%

चित्तौड़गढ़- 24.87%

चूरू- 25.09%

दौसा- 22.73%

धौलपुर- 30.25%

डूंगरपुर- 22.82%

हनुमानगढ़- 29.16%

जयपुर- 25.19%

जैसलमेर- 25.24%

जालोर- 23.24%

झालावाड़- 28.48%

झुंझुनूं- 24.57%

जोधपुर- 22.58%

करौली- 24.61%

कोटा- 26.97%

नागौर- 23.63%

पाली- 22.66%

प्रतापगढ़- 22.40%

राजसमंद- 21.98%

सवाईमाधोपुर- 24.32%

सीकर- 25.02%

सिरोही- 24.19%

टोंक- 25.16%

उदयपुर- 21.07%

11:34 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया मतदान

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के एक पोलिंग पूथ पर मतदान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1728290589438079400

11:08 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान- पायलट

टोंक से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन पायलट का कहना है कि राज्य में जोरदार वोटिंग चल रही है। पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। लोग बेरोजगारी और महंगाई देख रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। इससे कांग्रेस को फायदा होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1728286282949026275

10:57 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: चुरू में मतदान के दौरान झड़प

राजस्थान के चुरू में मतदान के दौरान एक केंद्र पर झड़प हो गई। एक पोलिंग एजेंट का आरोप है कि वहां 4-5 लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें मामूली चोटें आईं। फिलहाल स्थिति काबू में कर ली गई है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1728282229749768469

10:48 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों का वोटिंग प्रतिशत

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 9.20

आमेर : 8 प्रतिशत

बगरू: 7.86 प्रतिशत

बस्सी: 10.49 प्रतिशत

चाकसू: 11. 10 प्रतिशत

चौमूं : 9.88 प्रतिशत

सिविल लाइंस: 10.45 प्रतिशत

दूदू: 10.67 प्रतिशत

हवामहल : 11. 41 प्रतिशत

जमवारामगढ़ : 10 प्रतिशत

मालवीयनगर: 10.24 प्रतिशत

झोटवाड़ा : 11.28 प्रतिशत

किशनपोल : 7.56 प्रतिशत

कोटपूतली : 12.04 प्रतिशत

फुलेरा : 6. 92 प्रतिशत

सांगानेर: 8.65 प्रतिशत

शाहपुरा : 11.78 प्रतिशत

विद्याधरनगर: 10. 30 प्रतिशत

विराटनगर : 11.04 प्रतिशत

10:45 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: सीएम अशोक गहलोत ने किया मतदान

राजस्थान के सीएम अशोर गहलोत ने सरदारपुरा स्थित बूथ संख्या 108 पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने जो भी गारंटी दी हैं सभी पर मुहर लगेगी। राजस्थान के मतदाता समझदार है। उन्होंने कहा कि सरदारपुरा में उनका बचपन बीता है, यहां की जनता उन्हें पूरा साथ देगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1728280124712440240

10:42 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: स्कूटी से वोट डालने पहुंचे बीजेपी सांसद

राजस्थान बीजेपी के सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया और पत्नी रंजना बहेरिया वोट डालने के लिए स्कूटी पर भीलवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1728260763389997083

10:39 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने किया मतदान

पूर्व कांग्रेस सांसद और सिवाना से पार्टी के उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने बाड़मेर के मेवा नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

https://twitter.com/ANI/status/1728279036517134581

10:28 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: 9 बजे तक कहां कितना मतदान

राजस्थान में 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान हुआ है।

तिजारा 13.5%

हवामहल 11.41%

पोखरण 8.52%

लक्ष्मणगढ़ 11.57%

तारानगर 13%

शिव 8.36%

10:27 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: पैतृक घर पहुंचे अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारवालों से उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पूजा भी की।

https://twitter.com/ANI/status/1728275609468727572

10:13 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: भाजपा घबराई हुई है- सीएम अशोक गहलोत के बेटे

कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने कहा, "मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा। भाजपा घबराई हुई है क्योंकि वे जानते हैं कि वे राज्य में हार जाएंगे।"

09:59 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: काम को देखें और वोट करें- प्रताप खाचरियावास

राजस्थान मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने जयपुर में वोट डालने के बाद कहा, "सभी लोग काम को देखें और वोट करें। विकास के नाम पर वोट जा रहा है और सभी विकास के नाम पर पंजे का बटन दबाएंगे। लोगों को पता चले कि कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1728267736932069712

09:58 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: टाइम पास करने वालों का समय पास- कांग्रेस नेता

राजस्थान कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने उदयपुर में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "ईश्वर भी हमारे साथ है और उदयपुर के मतदाता भी हमारे साथ हैं। टाइम पास करने वालों का समय पास हो गया।"

09:56 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: 3 लाख लोग पोलिंग में लगे

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, "करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे हुए हैं। 1.73 लाख पुलिसकर्मी भी मतदान कार्य में लगे हैं। मतदाताओं में उत्साह है। मैं राजस्थान के लोगों से अपील भी करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और मतदान करें।"

09:46 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान

राजसथान विधानसभा के लिए सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान हुआ। अलवर में 9.95% वोट पड़े। जोधपुर में 8.54%, कोटा में 11.03% वोटिंग हुई। अजमेर में 9 बजे तक 9.04%, कोटा में 11.03%, अलवर में 9.95% मतदान हुआ।

09:25 (IST) 25 Nov 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 LIVE: बीजेपी आएगी और कांग्रेस जाएगी- राजस्थान भाजपा अध्यक्ष

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी ने कहा, "लोकतंत्र का ये महापर्व है इसलिए सभी मतदाता को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि आपका एक मत सत्य, न्याय और सद्भाव का प्रतीक होता है, सुशासन का प्रतीक होता है। राजस्थान की जनता चल पड़ी है बीजेपी और पीएम मोदी के साथ जिससे स्पष्ट लग रहा है कि बीजेपी आएगी और कांग्रेस जाएगी।"

राजस्थान चुनाव में वोटिंग से पहले मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक समय था जब प्रधानमंत्री राज्य में सिर्फ 2-3 रैलियां ही करते थे और उनका संदेश गांव-गांव तक जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री को 30 बैठकें करनी पड़ती हैं। उन्होंने अपने भाषणों के दौरान मुझ पर हमला किया क्योंकि उन्हें इस बात का दुख है कि वे राजस्थान में हमारी सरकार नहीं गिरा सके इसलिए वह हम पर धावा बोल रहे हैं।