प्रियंका गांधी की आखिरकार आधिकारिक तौर पर राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्से की जिम्मेदारी देते हुए राजनीति में उतारा है। 2019 चुनाव के दौरान वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें महासचिव का पद दिया गया है। बता दें कि आजतक प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में सीधे नहीं थीं। वे अपनी मां की संसदीय सीट रायबरेली में चुनाव प्रयार जरूर करती थीं लेकिन पार्टी में उन्होंने कोई पद नहीं लिया था।
कांग्रेस ने खेला रणनीतिक दांव: प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। राजनीतिक हलकों में इसे चौंकाने वाला फैसला बताया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 10 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस के लिए इसका असर पड़ सकता है। प्रियंका गांधी फरवरी पहले हफ्ते से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।
Priyanka Gandhi Vadra officially enters politics. Becomes General Secretary. pic.twitter.com/xton9mDy8j
— Rachit Seth?? (@rachitseth) January 23, 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा- यूपी में कांग्रेस की ओर से प्रियंका जी की उपस्थित से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। प्रियंका जी की नियुक्ति इस बात का संकेत देती है कि आने वाला समय कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा होगा।
कांग्रेस दफ्तर में उत्साहः इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश है। कांग्रेस दफ्तर में नारे लग रहे हैं, प्रियंका गांधी आई हैं, नई रोशनी लाईं हैं।
राहुल गांधी पहुंचेः इस बीच कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी पहुंच गए हैं। वे दो दिनों तक अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं।
क्या चुनाव भी लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कांग्रेस की ओर से अभी तक इस संबंध में कुछ साफ नहीं किया गया है। फिलहाल पार्टी की ओर से जो लेटर जारी किया है उसमें वे पूर्वी यूपी में प्रभारी की भूमिका अदा करेंगी।