उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने भारत से भागे विजय माल्या, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की सरकार में इनमें से कोई नहीं भागा था, लेकिन नई सरकार में चौकन्ने ‘चौकीदार’ के आते ही ये देश से भाग खड़े हुए। बता दें कि एक दूसरी सभा में भी राजनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उस पार्टी में दागदार, भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं और एक परिवार बेल पर है।
National Hindi News, 05 April 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या बोले राजनाथ: बुलंदशहर में एक चुनावी रैली में बोलते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “जब तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चौकसी भारत छोड़कर नहीं भागे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि कांग्रेस सत्ता से बाहर चली गई है और एक नया ‘चौकीदार’ आया है, जो कि एक चौकन्ना चौकीदार है तो वे भारत छोड़कर दूसरे देशों में भाग गए।” बता दें कि इसके अलावा राजनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में भी एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि जिन पर दागों की भरमार है, वे लोग बेदाग मोदी में दाग ढूंढ रहे हैं।
[bc_video video_id=”5849842032001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कांग्रेस के गरीबी हटाओ पर राजनाथ का तंज: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में उनकी सरकार आने पर गरीबों के लिए न्याय योजना शुरू करने की बात कही थी। इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेहरूजी के जमाने से गरीबी हटाने की बात करती रही है। उनके बाद इंदिराजी और राजीवजी भी बात बात करते रहे और अब राहुल गांधी भी गरीबी हटाने की ही बात कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जनता से कहा कि आप भारत को कांग्रेस मुक्त बना दो, गरीबी खुद ही समाप्त हो जाएगी।