Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Result Highlights: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस इस बार राज्य की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई। चुनाव परिणाम के बाद बुधवार सुबह राज्य के पूर्व सीएम और विदिशा के सांसद शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की विजय के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई दी।

विदिशा में रिकॉर्ड वोटों से जीती बीजेपी

शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की विदिशा लोकसभा सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी प्रताप भानु शर्मा को 8,21,408 मतों के अंतर से हराया। पूर्व मुख्यमंत्री को कुल 11,16,460 वोट मिले, जबकि दो बार सांसद रहे शर्मा को 2,95,052 वोट मिले। विदिशा से यह चौहान की छठी संसदीय चुनावी जीत है। इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (1991), मीडिया दिग्गज रामनाथ गोयनका (1971) और भाजपा नेता सुषमा स्वराज (2009 और 2014) ने भी किया है।

लोकसभा चुनाव | जनसत्ता.कॉम पर देखिए नतीजे

2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने राज्य की 29 सीटों में से छिंदवाड़ा को छोड़कर 28 पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा को कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ माना जाता है। मंगलवार को भाजपा के विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा के मौजूदा कांग्रेस सांसद और कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को 1,13,618 मतों के अंतर से हराया। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने राज्य में क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य रखा था। भगवा पार्टी ने 26 साल पहले छिंदवाड़ा से पहली बार जीत हासिल की थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदरलाल पटवा ने 1997 के उपचुनाव में कमलनाथ को हराया था।

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव नतीजे यहां देखें

Live Updates
06:24 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: एग्जिट पोल्स ने लगाया था BJP की जीत का अनुमान

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव के लिए खत्म हुई वोटिंग के बाद सामने आए ज्यादात एग्जिट पोल्स में दावा किया गया था कि बीजेपी इस बार भी राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। अब कुछ ही देर में सामने आ जाएगा कि एग्जिट पोल्स कितने सही साबित होते हैं या फिर नतीजे उन्हें गलत साबित करते हैं।

06:16 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की इन हॉट सीटों पर नजर

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कुछ ऐसी हैं, जिन पर सभी की नजर रहने वाली है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा राजगढ़ सीट से कांग्रेस नेता और पूरव् सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। वे पिछले चुनाव में यहां से हरा रहे हैं।

05:51 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: चार चरणों में पड़े थे मध्य प्रदेश में वोट

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर चार फेज में मतदान हुआ था और यहां 13 मई को चुनावी शोर खत्म हो गया था।

पहला चरण – 19 अप्रैल

दूसरा चरण – 26 अप्रैल

तीसरा चरण – 7 मई

चौथा चरण – 13 मई