कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने बुधवार (6 फरवरी) को पार्टी के महासचिव सह पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया। अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान? इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने ओपीनियन पोल के जरिए इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश की 43 सीटों पर सर्वे कर चैनल ने जानने की कोशिश की है कि प्रियंका गांधी को लेकर जनता की क्या राय है? सर्वे के अनुसार, प्रियंका गांधी के आने के बाद से राज्य में उत्तर प्रदेश का जनाधार बढ़ा है। वहीं, भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी के आने से कोई फर्क पड़ने की उम्मीद नहीं है। 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनसमर्थन था और इस बार भी लगभग वही स्थिति है। इस बार भाजपा को यहां 53 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस 28 फीसदी वोट के साथ दूसरे और महागठबंधन 12 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहेगी। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां मात्र 7 फीसद वोट मिले थे।

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी सीट से वर्तमान सांसद हैं। इस बार कांग्रेस को यहां 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं भाजपा को 39 फीसद मिलने की संभावना है।

रायबरेली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस सीट से वर्तमान सांसद हैं। चर्चा है कि प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। सर्वे के अनुसार, यहां भी कांग्रेस 60 प्रतिशत वोट के साथ चुनाव जीत सकती है। वहीं, भाजपा 25 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी।

सुल्तानपुर: बात सुल्तानपुर सीट की करें तो यहां से राहुल गांधी के चचेरे भाई वरूण गांधी 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सांसद बने। प्रियंका गांधी की राजनीति में इंट्री के बावजूद यह सीट वरूण के खाते में जाती दिख रही है। यहां चुनाव में भाजपा को 38 प्रतिशत, कांग्रेस को 22 और महागठबंधन को 20 प्रतिशत वोट मिल सकता है।

Live Blog

21:56 (IST)06 Feb 2019
सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी 80 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

21:55 (IST)06 Feb 2019
सपा, बसपा और रालोद का है महागठबंधन

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोक दल एक साथ मिलकर महागठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रही है। 

21:53 (IST)06 Feb 2019
सलेमपुर सीट पर हो सकता है भाजपा का कब्जा

सलेमपुर: यहां से रविंद्र कुशवाह सांसद हैं। इस बार भाजपा को 44, महागठबंधन को 40 और कांग्रेस को 5 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

21:53 (IST)06 Feb 2019
महागठबंधन के खाते में जा सकती है बांसगांव

बांसगांव: यहां से कमलेश पासवान सांसद हैं। इस बार महागठबंधन को यहां 49 फीसद, भाजपा को 33 फीसदी और कांग्रेस को 02 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इस बार ये सीट महागठबंधन के खाते में जा सकती है।

21:53 (IST)06 Feb 2019
डुमरियागंज जा सकती है महागठबंधन के खाते में

डुमरियागंज: यहां से भाजपा के जगदंबिका पाल सांसद हैं। इस बार यहां महागठबंधन को 32 फीसद, भाजपा को 25 फीसद और कांग्रेस को 17 फीसद वोट मिल सकते हैं।

21:52 (IST)06 Feb 2019
कैसरगंज में महागठबंधन को बढ़त

कैसरगंज: यहां से भाजपा के बृजभूषण शरण सांसद हैं। इस बार यहां महागठबंधन को 41 फीसद, भाजपा को 36 फीसदी और कांग्रेस को 18 फीसदी वोट मिल सकते हैं। पिछली बार यहां कांग्रेस को मात्र 5 फीसद वोट मिले थे। प्रियंका गांधी के आने पर कांग्रेस का वोट 13% बढ़ सकता है।

21:52 (IST)06 Feb 2019
महाराजगंज में भाजपा निकाल सकती है चुनाव

महाराजगंज: यहां से अभी पंकज चौधरी सांसद हैं। इस बार यहां भाजपा 46 फीसद वोट के साथ पहले नम्बर, महागठबंधन को 38 फीसद के साथ दूसरे और कांग्रेस 13 फीसद वोट के साथ तीसरे नंबर पर रह सकती है।

21:51 (IST)06 Feb 2019
देवरिया में कायम रहेगा भाजपा का जलवा

देवरिया: यहां से भाजपा के कलराज मिश्र सांसद हैं। इस बार यहां भाजपा को 43%, महागठबंधन को 35% और कांग्रेस को 7% वोट मिल सकते हैं।

21:51 (IST)06 Feb 2019
कुशीनगर में पास पलट सकती है कांग्रेस

कुशीनगर: यहां से भाजपा के राजेश पांडेय सांसद हैं। लेकिन इस बार हालात बदल सकते हैं। कांग्रेस 35% वोट के साथ नंबर एक पर रह सकती है। बीजेपी को 29% वोट और महागठबंधन को 21% वोट मिल सकते हैं।

21:51 (IST)06 Feb 2019
बस्ती में महागठबंधन को बढ़त

बस्ती: यहां अभी भाजपा के हरीश द्विवेदी सांसद हैं। इस बार महागठबंधन को 48%, भाजपा को 30% और कांग्रेस को 06% वोट मिल सकते हैं।

21:50 (IST)06 Feb 2019
बहराइच चुनाव निकाल सकती है महागठबंधन

बहराइच: यहां से भाजपा के टिकट पर सावित्री बाई फूले ने चुनाव जीता था, जो अब बागी हो गई। इस बार महागठबंधन को यहां 43%, बीजेपी 30% और कांग्रेस 21% वोट मिल सकते हैं।

21:50 (IST)06 Feb 2019
गोंडा में भाजपा का कब्जा बरकरार

गोंडा: यहां से अभी भाजपा के कीर्ति वर्धन सांसद हैं। इस बार भी भाजपा का कब्जा बरकरार रह सकता है। इस बार भाजपा को 40%, महागठबंधन को 38% और कांग्रेस को 07% वोट मिल सकते हैं।

21:49 (IST)06 Feb 2019
श्रावस्ती में महागठबंधन को बढ़त

श्रावस्ती: यहां भाजपा के ददन मिश्रा सांसद है। इस बार महागठबंधन को 43%, भाजपा को 37% और कांग्रेस को 12% वोट मिल सकते हैं।

21:49 (IST)06 Feb 2019
गोरखपुर में वापसी कर सकती है भाजपा

गोरखपुर: यहां से अभी सपा के प्रवीण निषाद सांसद हैं। यह योगी आदित्यनाथ की सीट थी, लेकिन भाजपा यहां बुरी तरह से हार गई थी। इस बार योगी आदित्यनाथ भाजपा को 45 प्रतिशत वोट के साथ जीत दिलवा सकते हैं। वहीं, 43 प्रतिशत वोट के साथ महागठबंधन नंबर दो पर रह सकता है और कांग्रेस को 12% वोट मिल सकते हैं।

21:48 (IST)06 Feb 2019
संत कबीर नगर में भाजपा की बढ़त कायम

संत कबीर नगर: यहां से अभी भाजपा के शरद त्रिपाठी सांसद हैं। इस बार 41% वोट के साथ बीजेपी नंबर एक, महागठबंधन को 34% वोट के साथ नंबर दो और कांग्रेस को 03% वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकती है।

21:48 (IST)06 Feb 2019
फैजाबाद में भाजपा की बढ़त बरकरार

फैजाबाद: यहां से भाजपा के लल्लू सिंह वर्तमान सांसद हैं। इस बार भी बीजेपी को 46%, महागठबंधन को 36% और कांग्रेस को 07% वोट मिल सकते हैं।

21:47 (IST)06 Feb 2019
हरदोई में कायम रह सकता है भाजपा का दबदबा

हरदोई: यहां से भाजपा के अंशुल वर्मा सांसद हैं। इस बार भाजपा को 45%, महागठबंधन को 39% और कांग्रेस को 09% वोट मिल सकते हैं।

21:47 (IST)06 Feb 2019
मोहनलालगंज में महागठबंधन को बढ़त

मोहनलालगंज: यहां से भाजपा के कौशल किशोर वर्तमान सांसद हैं। इस बार यहां महागठबंधन को 42%, बीजेपी को 30% और कांग्रेस को 12% वोट मिल सकते हैं।

21:43 (IST)06 Feb 2019
मिसरिख में महागठबंधन को बढ़त

मिसरिख: यहां से भाजपा की अंजु बाला सांसद चुनी गई थी। इस बार परिदृश्य बदल सकता है। महागठबंधन को 49%, बीजेपी को 39% वोट और कांग्रेस को 06% वोट मिल सकते हैं।

21:43 (IST)06 Feb 2019
धौरहरा में जीत सकती है कांग्रेस

धौरहरा: यहां से भाजपा की रेखा अरूण वर्मा सांसद हैं। इस बार यहां कांग्रेस को 35% वोट, भाजपा को 33% वोट और महागठबंधन को 27% वोट मिल सकता है।

21:43 (IST)06 Feb 2019
सीतापुर में महागठबंधन को मिली सकती है बढ़त

सीतापुर: यहां से भाजपा के राजेश वर्मा पिछली बार चुनाव जीते थे। इस बार दृश्य बदल सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को 45%, बीजेपी को 35% और कांग्रेस 04% वोट मिल सकते हैं।

21:42 (IST)06 Feb 2019
खेरी में पासा पलट सकता है महागठबंधन

खेरी: यहां से भाजपा के अजय मिश्र सांसद हैं। इस बार यहां महागठबंधन को 43% वोट, बीजेपी को 37% वोट और कांग्रेस 12% वोट मिल सकते हैं।

21:42 (IST)06 Feb 2019
उन्नाव में महागठबंधन मार सकता है बाजी

उन्नाव: यहां से भाजपा के साक्षी महाराज सांसद हैं लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बाजी मार सकता है। महागठबंधन को 32%, बीजेपी को 30% और कांग्रेस 29% वोट मिल सकते हैं।

21:41 (IST)06 Feb 2019
बाराबंकी में भाजपा को बढ़त

बाराबंकी: अभी यहां से प्रियंका सिंह रावत सांसद हैं। यहां इस बार भाजपा को 36%, कांग्रेस को 32% और महागठबंधन को 25% वोट मिलने के आसार है।

21:41 (IST)06 Feb 2019
प्रतापगढ़ में अपना दल रह सकता है आगे

प्रतापगढ़: यहां से अपना दल के कुंवर हरिबंश सिंह सांसद हैं। इस बार के चुनाव में अपना दल को 37 फीसदी वोट मिल सकते हैं। महागठबंधन कुछ ही वोटों के अंतर से दूसरे नंबर पर रह सकती है। वहीं, कांग्रेस 23% वोट के साथ नंबर 3 पर रह सकती है।

21:41 (IST)06 Feb 2019
भाजपा के कब्जे में रह सकती है लखनऊ सीट

लखनऊ: यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह वर्तमान सांसद हैं। इस बार भी भाजपा को सबसे अधिक 44% वोट मिल सकते हैं। वहीं, कांग्रेस नंबर दो पर 28% वोट के साथ रह सकती है और महागठबंधन 20% वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकता है।

20:54 (IST)06 Feb 2019
भाजपा के हाथों से निकल सकती है कौशांबी सीट

कौशांबी: कौशांबी से भाजपा के विनोद सोनकर वर्तमान सांसद हैं। इस बार यहां महगठबंधन 42 प्रतिशत वोट के साथ पहले स्थान पर रह सकती है। वहीं भाजपा को 37 फीसद तथा कांग्रेस को 4 फीसद वोट मिल सकते हैं।

20:53 (IST)06 Feb 2019
फूलपुर में पलट सकता है पासा

फूलपुर: यहां से समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान सांसद हैं। इस बार पासा पलट सकता है। भाजपा को 42, महागठबंधन को 35 और कांग्रेस को 15 फीसद वोट मिल सकते हैं। पिछली बार कांग्रेस को यहां मात्र 4 फीसद वोट मिले थे।

20:52 (IST)06 Feb 2019
अंबेडकरनगर में भी भाजपा का बरकरार रह सकता है जलवा

अंबेडकरनगर: यहां से अभी भाजपा के हरिओम पांडेय सांसद हैं। इस बार भाजपा को 39, महागठबंधन को 37 और कांग्रेस को 11 फीसद वोट मिल सकता है।

20:51 (IST)06 Feb 2019
प्रयागराज में भाजपा के वापसी के आसार

प्रयागराज: यहां से भाजपा के श्यामचरण गुप्ता सांसद हैं। यहां भी भाजपा के वापसी के आसार हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा को 38, महागठबंधन को 33 और कांग्रेस को 22 फीसद वोट मिल सकता है।

20:51 (IST)06 Feb 2019
जौनपुर सीट हासिल कर सकती है बीजेपी

जौनपुर: यहां से कृष्ण प्रताप सिंह वर्तमान सांसद हैं। इस बार भी यहां बीजेपी 35 फीसदी वोट के साथ नंबर एक पर रह सकती है। महागठबंधन को 33 और कांग्रेस को 13 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

20:29 (IST)06 Feb 2019
भाजपा के हाथों से निकल सकात है लालगंज

लालगंज: यहां से वर्तमान सांसद भाजपा की नीलम सोनकर सांसद हैं। हालांकि, इस बार महागठबंधन को 50 फीसदी, बीजेपी को 25 फीसदी और कांग्रेस को 08 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

20:28 (IST)06 Feb 2019
आजमगढ़ से सपा को बढ़त

आजमगढ़: इस सीट से सपा के मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। इस बार समाजवादी पार्टी को 45 फीसदी, भाजपा को 33 फीसदी और कांग्रेस को 05 फीसदी वोट मिल सकता है।

20:14 (IST)06 Feb 2019
गाजीपुर में मनोज सिन्हा को मिल सकती है शिकस्त

गाजीपुर: गाजीपुर से अभी भाजपा के मनोज सिन्हा सांसद हैं। लेकिन इस बार यहां से महागठबंधन के उम्मीदवार बाजी मार सकते हैं। महागठबंधन को 40 फीसद, भाजपा को 36 फीसद और कांग्रेस को 11 फीसद वोट मिल सकता है।

20:13 (IST)06 Feb 2019
चंदौली में वापसी कर सकती है भाजपा

चंदौली: अभी इस सीट से भाजपा के महेंद्रनाथ पांडेय सांसद हैं। इस बार भी भाजपा यहां से वापसी कर सकती है। भाजपा को 40, महागठबंधन को 32 और कांग्रेस को 16 फीसद वोट मिल सकते हैं।

20:13 (IST)06 Feb 2019
भदोही में बाजी मार सकता है महागठबंधन

भदोही: भदोही से भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने 2014 के चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार यहां से महागठबंधन बाजी कर सकता है। महागठबंधन को 45, भाजपा को 37 और कांग्रेस को 4 फीसद वोट मिल सकता है।

20:13 (IST)06 Feb 2019
मिर्जापुर से जीत सकती हैं अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर: मिर्जापुर सीट से एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल सांसद हैं। इस बार भी एनडीए यहां से जीत दर्ज कर सकती है। अपना दल को 35 फीसद, महागठबंधन को 27 फीसद और कांग्रेस को 23 फीसद वोट मिल सकता है।

20:12 (IST)06 Feb 2019
घोसी में महागठबंधन को मिल सकता है बढ़त

घोसी: यहां से भाजपा के हरिनारायण राजभर सांसद हैं। लेकिन इस बार परिदृश्य बदल सकता है। इस चुनाव में महागठबंधन 41 फीसदी वोट के साथ नंबर एक पर रह सकता है। बीजेपी को 35 फीसदी वोट और कांग्रेस को 3 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

20:11 (IST)06 Feb 2019
मछलीशहर में भाजपा कर सकती है वापसी

इस सीट से भाजपा पार्टी के रामचरित्र निषाद सांसद हैं। इस सीट पर भाजपा फिर से वापसी कर सकती है। चुनाव में भाजपा को 38 फीसदी, महागठबंधन को 36 फीसदी और कांग्रेस को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

20:10 (IST)06 Feb 2019
रॉबर्ट्सगंज में भाजपा को बढ़त

रॉबर्ट्सगंज: यहां से भाजपा के छोटेलाल सांसद हैं। इस बार भी भाजपा वापसी कर सकती है। भाजपा को 37 फीसदी, महागठबंधन को 32 फीसदी और कांग्रेस को 16 फीसदी वोट मिल सकता है।