लोक सभा चुनाव में इस बार पहले चरण में 450 करोड़ (28 फीसद) मैदान में है। इन उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 90 फीसद और कांग्रेस के 88 फीसद उम्मीदवार धनकुबेर है। यह रपट एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर ) ने तैयार की है। इस चरण के उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 4.51 करोड़ रुपए आंकी गई है।
2024 में पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 1625 उम्मीदवारों में से 1618 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है। पहले चरण का चुनाव 21 राज्यों में 102 संसदीय क्षेत्रों के लिए हो रहे हैं। इस चरण में सबसे अधिक संपत्ति घोषित करने वाले दस उम्मीदवारों में सबसे ऊपर कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ ने अपनी सबसे अधिक संपत्ति घोषित की है। नकुल नाथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के बेटे हैं, इनके पास कुल 716 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।
शपथपत्र में नकुलनाथ ने कुल 6,68,86,18,696 रुपए की चल संपत्ति और 48, 07,86,443 रुपए की अचल संपत्ति की घोषणा की है। नकुल नाथ मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर अपनी संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवारों में तमिलनाडु की संसदीय सीट इरोडी से एआइएडीएमके के उम्मीदवार अशोक कुमार है। इनके पास कुल 662 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
इन्होंने अपने शपथपत्र में 5,73,91,87,500 रुपए चल और 88, 55,00,000 रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है। इसके बाद तीसरा नंबर देवेंद्र नाथ यादव है का है, जो कि तमिलनाडु की ही सीट से उम्मीदवार है। इनके पास कुल 304 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये शिवगंगा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है। उन्होंने अपने शपथपत्र में कुल 2536795456 रुपए की चल संपत्ति और 512426224 अचल संपत्ति की घोषणा की है।
करोड़पति उम्मीदवारों में राजद के चार (सौ फीसद), एआइएडीएमके के 36 में से 35 (97 फीसद), द्रमुक के 22 में से 21 (96 फीसद), तृणमूल कांग्रेस के पांच में से चार (80 फीसद) और बसपा के 86 में से 18 (21 फीसद) उम्मीदवार धनकुबेर हैं। इन उम्मीदवारों ने अपने शपथपत्र में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। पहले चरण में की सीटों के चुनाव परिणाम की घोषणा चार जून को होगी ओर इस चुनाव परिणाम के आधार पर ही देश का नया प्रधानमंत्री तय होगा।
प्रमुख उम्मीदवार
कार्ति पी चिदंबरम कांग्रेस के उम्मीदवार है और तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से जीते थे। इन्होंने करीब 96 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।
ज्योति मिर्धा ये पहले कांग्रेस की सदस्य थीं, इन्होंने सितंबर 2023 में भाजपा की सदस्यता ली थी। इस बार ये राजस्थान के नागौर से चुनाव मैदान में है। इनकी कुल संपत्ति करीब 102 करोड़ रुपए है।
विंसेंट एच पाला, जो कि वर्ष 2009 में बतौर जल संसाधन मंत्री कार्य संभाल चुके हैं और पेशे से अतिरिक्त मेघालय में बतौर मुख्य अभियंता (2000- 08) कार्यरत्त रहे हैं। ये मेघालय की सीट शिलोंग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है। इन्होंने करीब 125 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। जय प्रकाश वी तमिलनाडु राज्य की कृष्णागिरी सीट से एआइएडीएमके के उम्मीदवार हैं, इन्होंने करीब 135 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है।
सी शानमुगम एआइएसडीएमके के उम्मीदवार है और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। वर्तमान में भाजपा के सदस्य है। ये तमिलनाडु की वेल्लोर सीट से उम्मीदवार है और करीब 152 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। माजिद अली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीट से बसपा के उम्मीदवार है। इन्होंने इस बार के चुनाव में अपनी कुल 159 करोड़ रुपए की सम्पत्ति घोषित की है। माला राज्यलक्ष्मी शाह एक समाजसेवी व राजनेता है। ये ये उत्तराखंड की टेहरी गढ़वाल सीट से भाजपा की उम्मीदवार है। इन्होंने करीब 206 करोड़ रुपए की सम्पत्ति घोषित की है।