Lucknow Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में यूपी की राजधानी लखनऊ संसदीय सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव जीत लिया है। राजनाथ सिंह यहां से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 2014 और 2019 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। राजनाथ सिंह ने यहां से समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा को 135159 वोटों के अंतर से हरा दिया है। राजनाथ सिंह को यहां कुल 612709 वोट मिले। वहीं सपा के रविदास मेहरोत्रा को कुल 477550 वोट मिले।
लखनऊ लोकसभा सीट परिणाम 2024
उम्मीदवार | पार्टी | वोट प्राप्ति | हार/जीत का मार्जिन |
राजनाथ सिंह | बीजेपी | 612709 | 135159 |
रविदास मेहरोत्रा | समाजवादी पार्टी | 477550 | 135159 |
अटल बिहारी ने पांच पर दर्ज की जीत
वर्तमान समयय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी वजह से यूपी की वारणसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए आए। इसी तरह एक देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी यूपी को ही चुना था। वो प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अपना केंद्र बनाया था। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ लोकसभा सीट से 5 बार सांसद बनें इसी दौरान वो देश के प्रधानमंत्री भी रहे।
राजनाथ पर रविदास या फिर सरवर मलिक कौन पड़ेगा भारी
इस समय लखनऊ सीट से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद हैं। इस समय हो रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजनाथ सिंह को एक बार फिर लखनऊ से अपना उम्मीदवार बनाया है। वो यहां दो बार से सांसद हैं। यानी इस बार चुनाव जीतते ही राजनाथ जीत की हैट्रिक लगाएंगे। वहीं समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने सरवर मलिक पर दांव लगाया है।
लखनऊ लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Lucknow Lok Sabha Election Result 2019)
साल 2019 में हुए लखनऊ लोकसभा की बात करें तो यहां से उस समय भी यहां से बीजेपी ने राजनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि बसपा से गठबंधन के बाद सपा ने पूर्व में फिल्म अभिनेत्री रही पूनम सिन्हा पर दांव लगाया। वहीं कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन जब परिणाम आया तो पता चला कि राजनाथ सिंह 3,47,302 वोट से चुनाव अपने नाम कर चुके थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | राजनाथ सिंह | 633,026 |
सपा | पूनम सिन्हा | 2,85,724 |
कांग्रेस | आचार्य प्रमोद कृष्णम | 1,80,011 |
लखनऊ लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Lucknow Lok Sabha Election Result 2014)
जबकि साल 2014 के चुनाव में पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। उस समय लखनऊ से राजनाथ सिंह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने को आए थे। उस समय उनका सामना कांग्रेस की प्रत्याशी रही रीता बहुगुणा जोशी से था। लेकिन जब चुनाव का परिणाम आया तो राजनाथ सिंह ने रीता जोशी को 2,72,749 वोटों से हराया था। जबकि बसपा के नकुल दुबे तीसरे स्थान पर थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | राजनाथ सिंह | 561,106 |
कांग्रेस | रीता बहुगुणा जोशी | 2,88,357 |
बसपा | नकुल दुबे | 64,449 |