Koderma Lok Sabha Chunav Result 2024: झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भाकपा (माले) के विनोद कुमार सिंह को 3.77 लाख वोटों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। इस सीट पर 5वें चरण (20मई) में वोट डाले गए थे। कोडरमा लोकसभा सीट में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और इंडिया गठबंधन से भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह के बीच सीधा मुकाबला था।

कोडरमा चुनाव में जाति समीकरण बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहा था। अन्नपूर्णा देवी यादव जाति से हैं, पहले वो राजद में रही और विधायक भी रहीं। वह पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा में आ गई थीं। इस बार राज्य के तेजस्वी यादव ने विनोद सिंह के पक्ष में कैंपेनिंग की थी। ऐसे में कोडरमा सीट पर कांटे की लड़ाई थी।

2019 लोकसभा चुनाव में कोडरमा का परिणाम (Koderma Lok Sabha Elections Result)

उम्मीदवारदलमत
अन्नपूर्णा देवीबीजेपी7,53016
बाबूलाल मराडीJVM2,97416
2019 लोकसभा चुनाव में कोडरमा का परिणाम (Koderma Lok Sabha Elections Result)

2019 में कोडरमा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की जीत के साथ न सिर्फ इस लोकसभा सीट से जीत का रिकॉर्ड टूटा था, बल्कि राजद, झाविमो, माले, झामुमो व कांग्रेस को यहां तगड़ा झटका लगा था। कोडरमा से लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले बाबूलाल मरांडी को पराजय का सामना करना पड़ा था।इतने बड़े अंतर से कोडरमा लोकसभा सीट पर कभी किसी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की थी। भाजपा प्रत्याशी ने 7 लाख 53 हजार 16 वोट हासिल कर महागठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को 4 लाख 55 हजार 600 मतों के अंतर से पराजित किया था।

2014 लोकसभा चुनाव में कोडरमा का परिणाम (Koderma Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 में कोडरमा लोकसभा सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र केआर राय ने CPI(ML)(L) के प्रत्याशी राजकुमार यादव को मात दी थी।

उम्मीदवारदलमत
रविंद्र कुमार रायबीजेपी3,65410
राजकुमार यादवCPI(ML)(L)2,66756
2014 लोकसभा चुनाव में कोडरमा का परिणाम (Koderma Lok Sabha Elections Result)

कोडरमा की आबादी और मतदाता?

कोडरमा की आबादी 34.01 लाख है, जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 22 लाख से अधिक है। वर्ष 2019 में इस यहां 18.12 लाख मतदाता थे, जिनमें से 12.08 लाख ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

कोडरमा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कोडरमा लोकसभा सीट पर 22 लाख से अधिक मतदाता हैं, जो पिछले यानी वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में 21.45 फीसदी अधिक है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें (कोडरमा, बरकट्ठा, धनवार, बगोदर, जमुआ (एससी) और गांडेय) आतीं हैं।