Jalandhar Lok Sabha Chunav Result 2024: पंजाब के लोकसभा क्षेत्र जालंधर में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू हो 175993 वोटों से हरा है। चन्नी शुरुआत से बी बढ़त बनाए हुए थे उन्हें कुल 390053 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू को सिर्फ 214060 वोट मिले हैं।

पंजाब में लोकसभा चुनाव शुरुआत से ही काफी दिलचस्पी था। दरअसल, देश में विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन और दिल्ली में इसके तहत आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस साथ-साथ चुनाव लड़े लेकिन पंजाब में दोनों ही दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। जालंधर लोकसभा सीट से इन दोनों नेताओं के अलावा आप के पवन टीनू (208889), अकाली दल के महेंद्र सिंह केपी (67911) और बसपा से बलविंदर कुमार (64941) चुनावी मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे थे।

क्रम संंख्याजालंधर लोकसभा सीट 2024 के नतीजे
पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
1कांग्रेसचरणजीत सिंह चन्नी3,90,053जीत
2बीजेपीसुशील कुमार रिंकू2,14,060हार
3आम आदमी पार्टीपवन कुमार2,08,889हार
4अकाली दलमोहिंदर सिंह67,911हार
5बहुजन समाज पार्टीबलविंदर कुमार64,941हार
जालंधर लोकसभा सीट 2024 के नतीजे

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री को उतारा मैदान में

जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतार था तो वहीं, भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद और कुछ ही महीने पहले आम आदमी पार्टी से आए सुशील कुमार रिंकू को मैदान में उतारा। आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा सीट पर पवन कुमार टीनू को मैदान में उतारा था। वहीं, अकाली दल ने मोहिंदर सिंह को मैदान में उतारा है।

क्रम संंख्याजालंधर लोकसभा सीट के प्रत्याशी
पार्टीप्रत्याशी
1बीजेपीसुशील कुमार रिंकू
2कांग्रेसचरणजीत सिंह चन्नी
3आम आदमी पार्टीपवन कुमार
4अकाली दल मोहिंदर सिंह

2019 में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा सीट पर बाजी मारी थी। कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी को 3,85,712 वोट मिले थे तो वहीं अकाली दल के चरणजीत सिंह अटवाल दूसरे नंबर पर थे, जिन्हें 3,66,221 वोट मिले थे। बीएसपी के बलविंदर कौर को 2,04,783 वोट मिले थे। ऐसे में यहां पर कांग्रेस को 19,491 वोटों से जीत हासिल हुई थी।

क्रम संख्याजालंधर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे
पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
1कांग्रेससंतोख सिंह चौधरी3,85,712जीत
2अकाली दलचरणजीत सिंह अटवाल3,66,221हार
3बसपाबलविंदर कौर 2,04,783हार

2014 में भी कांग्रेस की हुई थी जीत

2014 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से कांग्रेस की जीत हुई थी और अकाली दल दूसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी को 3,80,479 वोट मिले थे तो वहीं अकाली दल को 3,09,498 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी की ज्योति मान को 2,54,121 वोट मिले थे। ऐसे में यहां पर कांग्रेस को 70,981 वोटों से जीत हासिल हुई थी।

क्रम संख्याजालंधर लोकसभा सीट 2019 के नतीजे
पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
1कांग्रेससंतोख सिंह चौधरी3,80,479जीत
2अकाली दलपवन कुमार3,09,498हार
3आम आदमी पार्टीज्योति मान2,54,121हार

2023 में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था क्योंकि यहां से सांसद संतोख कुमार चौधरी की मृत्यु हो गई थी। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस यहां पर दूसरे नंबर पर रही थी।