Lok Sabha Election 2019 में चुनावी रेस से बाहर हो चुकीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल बीजेपी कैंडिडेट साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा था, ‘बेरोजगारी को बढ़ाने वाले को 16 साल पहले संन्यासी उमा दीदी ने हराया था तो 16 वर्षों तक मुंह नहीं उठा पाया था। अब फिर मुंह उठाकर आया है तो दूसरी संन्यासी आ गई है। यही इसके कर्मों का परिणाम है।’

उमा ने खुद को बताया ‘मूर्ख प्राणी’: खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए जा रहीं उमा से जब कटनी में सवाल पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश की राजनीति में साध्वी प्रज्ञा उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं। इस पर उन्होंने जवाब में कहा, ‘साध्वी प्रज्ञा से मेरी उनसे तुलना ही मत करिए। वो महान संत हैं। मैं तो साधारण और मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।’

16 साल से चुनाव नहीं लड़े दिग्विजयः 2003 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में उमा भारती को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था। उस समय 10 साल मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह करारी हार मिली थी। इसके बाद दिग्विजय ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान करते हुए कोई चुनाव नहीं लड़ा था। 16 साल बाद वे एक बार फिर मैदान में हैं। अबकी बार बीजेपी ने उनके खिलाफ मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतार दिया है। साध्वी इन दिनों अपने बयानों को लेकर खासी सुर्खियों में हैं।

National Hindi News 28 April 2019: दिनभर की सभी अहम खबरों के लिए क्लिक करें

 

मध्य प्रदेश के लोकसभा सीटों की जानकारी के लिए क्लिक करें 

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार में मंत्री रहीं उमा भारती कई बार अपनी ही सरकार के प्रति नाराज भी दिखी थीं। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने खुद को पहले ही रेस से बाहर कर लिया था। उनके अलावा भी कई दिग्गज इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरे हैं। दिग्गजों के टिकट कटने को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपनों के ही निशाने पर रहे हैं।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019