Lok Sabha Election 2019: पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने गुरुवार (25 अप्रैल) पीएम मोदी और अमित शाह पर महाभारत का उदाहरण देकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘सौ कौरवों में से आपको 2 भाईयों के नाम याद है, दुर्योधन- दुशासन। दुनिया के सबसे बड़े पार्टी के अंदर आपको कितने लोगों के नाम याद हैं? मोदी और अमित शाह। जो नौबत हुई थी महाभारत में कौरवों की वो अब राजनीतिक महाभारत में हो रही है।
कांग्रेस और सीपीआई (एम) का नहीं हो सका गठबंधनः पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी बीच गठबंधन की स्थिति न बन पाने के लिए सीताराम येचुरी ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया। येचुरी ने इस परिस्थिति की तुलना साल 1977 से की जब बंगाल में जनता दल के नेता जयप्रकाश नारायण ने चुनाव के दौरान इंदिरा गांधी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था और कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हार गई थी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का न होना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ। राज्य में लोगों के बीच कांग्रेस की छवि पर असर पड़ा है।
National Hindi News, 26 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें
कांग्रेस ने अपनाया अड़ियल रवैयाः सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा, ‘बंगाल में हमारी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस ने अड़ियल रवैया अपनाया। हम तो गठबंधन के लिए तैयार थे पर कांग्रेस ने ही अपने हाथ पीछे खींचे। इस चलते राज्य के लोगों के बीच जो धारणा बनी है वह यह है कि बंगाल में तृणमूल और भाजपा को अगर कोई पार्टी टक्कर दे सकती है वह उनकी लेफ्टिस्ट पार्टी है। ‘
बता दें सीताराम येचुरी के बयान पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी चुनावी समर के दौरान कई नेता अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं।