Lok Sabha Election 2019: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने धमकी दी कि जो भी व्यक्ति किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ उंगली उठाएगा, उसे केवल ‘चार घंटे’ में इसकी कीमत अदा करनी पड़ेगी। गाजीपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे सिन्हा गुरुवार (18 अप्रैल) की शाम को जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदपुर इलाके में ‘किसान पंचायत सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।
ये है सिन्हा का बयानः 59 वर्षीय सांसद ने कहा, ‘भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित आय खत्म करने के लिए तैयार हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ कोई भी उंगली उठी तो चार घंटों में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी।’
National Hindi News, 19 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
किसी ने तिरछी निगाहों से देखा तो आंखें नहीं रहेंगीः उन्होंने कहा, ‘पूर्वांचल का कोई भी अपराधी गाजीपुर में नहीं घुस सकता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को तिरछी निगाह से नहीं देख सकता। अगर उसने ऐसा करने की हिमाकत की तो उसकी आंखें नहीं रहेंगी।’ केंद्रीय मंत्री माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
Union Minister Manoj Sinha in Gazipur: BJP ka karyakarta apradh-arjit dhan aur bhrashtachar ko zameendoz karne ko taiyar hai aur main kehna chahta hun ki agar kisi ki ungli BJP ke karyakarta ki taraf dikhi to bharosa rakhiye 4 ghante mein vo ungli salamat nahi rahegi.(18/04/2019) pic.twitter.com/qzht3f35ky
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 19, 2019
बता दें केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर सियासी गलियारा गर्माया हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव आयोग विवादित बयान देने वाले नेताओं पर प्रतिबंध लगा चुका है।
अभी कुछ समय पहले विवादित बयान देने के चलते मायावती पर 48 और सीएम योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे चुनाव प्रचार की रोक लगाई गई थी। इसी तरह मेनका गांधी और आजम खान पर भी प्रतिबंध लगा था। बार-बार चुनाव आयोग द्वारा सतर्क किए जाने के बाद भी नेताओं द्वारा विवादित बयान देने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।
Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019
(एजेंसी इनपुट के साथ)
