Lok Sabha Election 2019 BJP’s Candidate First List Released: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार (21 मार्च, 2019) को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस सूची में 184 उम्मीदवारों के नाम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से चुनाव लड़ेंगे, जबकि गांधी नगर (गुजरात) से मौजूदा बीजेपी चीफ अमित शाह चुनावी मैदान में होंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे और नागपुर (महाराष्ट्र) से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टिकट दिया गया है।
नड्डा के मुताबिक, गाजियाबाद से वीके सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, उन्नाव से साक्षी महाराज, अमेठी से स्मृति ईरानी, जम्मू से जुगल किशोर, उधमपुर से डॉ.जितेंद्र सिंह, अनंतनाग से सोफी यूसुफ, श्रीनगर से खालिद जहांगीर, धुले से सुभाष भामरे, चंद्रपुर से हंसराज अहीर व मुंबई (नॉर्थ सेंट्रल) से पूनम महाजन चुनावी मैदान में होंगे।
यूपी में पांच सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं, जबकि कैराना और बुलंदशहर के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया। कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने आगे कहा, आसनसोल से बाबुल सुप्रियो, कोलकाता उत्तर से राहुल सिन्हा और कोलकाता दक्षिण से सीके बोस चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
वहीं, तिरुवनंतपुरम से राजशेखरन और अर्नाकुलम से केजे अलफॉन्स को टिकट मिला है। कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ से अनंत कुमार हेगड़े, बेंगलुरू उत्तर से सदानंद गौड़ा, शिमोगा से बीवाई राघवेंद्र और मैसूर से प्रताप सिन्हा को आम चुनाव में उतारा गया है।
प्रेंस कॉन्फ्रेंस में आगे नड्डा ने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बिहार की 17 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। इन नामों को राज्य चुनाव समिति को भेजा गया है, जिसके बाद एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) की प्रेस वार्ता होगी।
एक नजर में देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
नरेंद्र मोदी – वाराणसी
अमित शाह – गांधी नगर
लखनऊ – राजनाथ सिंह
नागपुर – नितिन गडकरी
अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
बागपत- डॉ सत्यपाल सिंह
मेरठ-राजेंद्र अग्रवाल
गाजियाबाद- वीके सिंह
गौतमबुद्ध नगर – डॉ महेश शर्मा
मथुरा- हेमा मालिनी
एटा- राजवीर सिंह
बदायू संघमित्रा मौर्या
बरेली- संतोष कुमार गंगवार
शाहजहां पुर अरुण सागर
खिरी- अजय कुमार मिश्रा
हरदोई- जय प्रकाश रावत
उन्नाव-स्वामी साक्षी जी महाराज
लखनऊ- राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति ईरानी
महाराष्ट्र
नंदूरबार – हीना गावित
अकोला- संजय शर्मा
वर्धा- श्रीराम दास चंद्रभान
नागपुर- नितिन गडकरी
गढ़चिरौली- अशोक महादेव राव
चंद्रपुर- हंसराज गंगाराम अहीर
भिवंडी- कपिल पाटिल
मुंबई नॉर्थ- गोपाल शेट्टी
मुंबई सेंट्रल- पूनम महाजन
बीड़- डा. प्रीतम गोपीनाथ मुंडे
अंडमान निकोबार
विशाल जॉर्ज
असम
सिलचर- राजदीप रॉय
गुवाहाटी- क्वीन ओझा
जोरहाट- तपन गोगोई
डिब्रूगढ़- रामेश्वर
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचलवेस्ट – तापेन
अरुणाचल- ईस्ट-
दादरा नगर हवेली
नाथू भाई पटेल
जम्मू कश्मीर
श्रीनगर खालिद जहांगीर
उधमपुर – जीतेंद्र सिंह
जम्मू- जुगल किशोर शर्मा