Lok Sabha Chunav 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सियासी पारी चढ़ा हुआ है। राजनीतिक दलों के लिए चिंता की बात यह है कि पहले दो चरणों में पिछले चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई है। यहीं कारण हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी लगातार चार रैलियां करके पार्टी के लिए वोट तो मांग ही रहे हैं, ,साथ ही यह भी कह रहे हैं कि जनता वोट जरूर करे, भले उनके दल को दे या न दे।
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में वोटिंग से पहले पीएम मोदी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में जमकर प्रचार किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 95 सीटों पर वोटिंग होनी है।
बीजेपी के लिए तीसरा चरण इस लिए भी अहम है, क्योंकि बीजेपी के गढ़ यानी गुजरात की सभी 26 सीटो पर भी इसी चरण में वोटिंग हैं, जहां से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आते हैं। ऐसे में बीजेपी के लिहाज से तीसरा फेज काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि उसे अपनी ही सीटों पर बचाने पर संघर्ष करना होगा।
किन राज्यों की किन सीटों पर है वोटिंग?
तीसरे चरण के अंतर्गत वोटिंग वाले राज्यों की बात करें तो असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, दादरा व नागर हवेली और दमन दीव की 2, गोवा की 2, गुजरात की 26, जम्मू कश्मीर की 14, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11 उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
इन सीटों पर होगी वोटिंग-
असम : कोकराझार, धुबरी, बारपेटा, और गुवाहाटी।
बिहार : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, औरर खागड़िया।
छत्तीसगढ : सरगुजा, रायगढ़ जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।
गोवा : उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा।
गुजरात : सभी 26 सीटें
कर्नाटक : चिक्कोड़ी, बेलगामी, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़ दावणगेरे और शिवमोगा।
महाराष्ट्र : रायगढ़ बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकनंगले।
मध्य प्रदेश : भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़।
पश्चिम बंगाल : मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।
उत्तर प्रदेश : हाथरस, आगरा, फतेहपुर, सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और संभल।
इसके अलावा दादरा नागर हवेली, दमन और दीव के साथ जम्मू कश्मीर की अनंतनाग राजौरी लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होगी।
दांव पर इन नेताओं की किस्मत
पार्टी | प्रत्याशी | लोकसभा सीट |
बीजेपी | अमित शाह | गांधीनगर |
NCP(SP) | सुप्रिया सुले | बारामती |
समाजवादी पार्टी | डिंपल यादव | मैनपुरी |
बीजेपी | ज्योतिरादित्य सिंधिया | गुना |
बीजेपी | मनसुख मंडाविया | पोरबंदर |
बीजेपी | शिवराज सिंह चौहान | विदिशा |
समाजवादी पार्टी | अक्षय यादव | फिरोजाबाद |
बीजेपी | राजवीर सिंह | एटा |
समाजवादी पार्टी | आदित्य यादन | बदायूं |
बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग के में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा गुना से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया, बारामती सीट से सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार के बीच मुकाबला होगा। इसी चरण में मैनपुरी में भी लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है।