Lok Sabha Election 2019 के छठे चरण में रविवार (12 मई) को मध्य प्रदेश की भी कई सीटों पर वोटिंग हुई। लेकिन 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह वोट नहीं दे पाए। इस मसले पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें जमकर निशाने पर लिया। भोपाल में उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, ‘उनमें जागरूकता और नैतिकता का अभाव है। अगर उनमें भरोसा होता तो वोट डालने जाते। हमें भरोसा है हम कभी कोई गलत काम नहीं करते, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं हो सकता। भोपाल की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने लोकतंत्र के पर्व को दूषित किया है। जो व्यक्ति खुद वोट डालने नहीं गया, वह अपने लोकसभा क्षेत्र का क्या विकास करेगा।’
‘इतने घबराए, वोट डालने नहीं गए’: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाने पर लिया। उन्होंने लोकतंत्र के प्रति दिग्विजय की भावनाओं पर सवालिया निशान लगा दिया।चौहान ने कहा, ‘दिग्गी राजा ने आज गजब किया। इतने घबराए, वोट डालने नहीं गए। भोपाल में ही पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे। मतदान लोकतंत्र में हमारा परम कर्तव्य है। एक व्यक्ति जो 10 साल मुख्यमंत्री रहा, वो ना डाले तो लोकतंत्र के प्रति उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है।’
RATE YOUR MP: कैसा है आपके क्षेत्र का सांसद, यहां दीजिए रेटिंग
दिग्विजय बोले- मैं नर्वस नहींः भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिग्विजय का नाम राजगढ़ की मतदाता सूची में है। रविवार (12 मई) को भोपाल के साथ-साथ राजगढ़ में भी मतदान हुआ था। हालांकि मतदान नहीं करने को लेकर लोगों ने दिग्विजय को नर्वस कहना शुरू कर दिया। इसके जवाब में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं नर्वस नहीं हूं और वोटिंग बहुत अच्छी रही। वोटिंग विधानसभा चुनाव जितनी होगी। मैं 100 फीसदी आश्वस्त हूं।’
National Hindi News, 13 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की अहम खबरों के लिए क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में अब तक छह चरणों की वोटिंग हो चुकी है। सातवें चरण के लिए वोटिंग 19 मई को होगी। वहीं नतीजे 23 मई को आएंगे।