Karnataka Elections Exit Poll 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान समाप्त हो गया है। सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल पर टिकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत अभियान से उत्साहित भाजपा जहां सत्ता में वापसी करना चाहती है, वहीं कांग्रेस का लक्ष्य 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले मजबूत वापसी करना है। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीट हैं।

आजतक एक्सिस माय इंडिया एक्ज़िट पोल के मुताबिक कांग्रेस कर्नाटक में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 122 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा के खाते में 62 से 80 सीट जाने का अनुमान जताया जा रहा है।

जेडीएस को 20 से 25 सीट मिलने का अनुमान है।

आजतक एक्सिस माय इंडिया एक्ज़िट पोल के आंकड़े :

  • करावल तटीय क्षेत्र की 19 सीटों में से भाजपा को 16 सीट और कांग्रेस को 3 सीट मिलने का अनुमान
  • मध्य कर्नाटक की 23 सीटों में से 12 कांग्रेस और 10 भाजपा के खाते में जाने का अनुमान है। जेडीएस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
  • बैंगलुरु शहर की 28 सीटों में से 17 कांग्रेस और भाजपा को 10 सीट मिलने का अनुमान, वहीं जेडीएस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
  • हैदराबाद-कर्नाटक की 40 सीटों में से कांग्रेस को 32 सीट और भाजपा को 7 सीट मिलने की उम्मीद, वहीं जेडीएस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
  • महाराष्ट्र कर्नाटक क्षेत्र की 50 सीट में से कांग्रेस को 28 सीट और भाजपा को 21 सीट मिलने का अनुमान, वहीं जेडीएस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
  • ओल्ड मैसूर की 60 सीटों में से 36 कांग्रेस और 6 सीट भाजपा को मिलने का अनुमान है, वहीं जेडीएस को 18 सीट मिलने का अनुमान हैं।