Karnataka Election Result 2023 Live Streaming: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 पर पूरे देश की नजर है। कर्नाट का चुनाव परिणाम शनिवार 13 मई 2023 को घोषित किए जाएंगे। राज्य में 10 मई को 224 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए वोट डाले गए थे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में 73.19 फीसदी वोटर्स ने हिस्सा लिया। यह मतदान प्रतिशत कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अबतक सबसे ज्यादा है।

राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस की तरफ से जहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रचार संभाली तो वहीं बीजेपी के तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं को रिझाने के काम किया। दोनों ही दल कर्नाटक में अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कर्नाटक में सभी की नजरें जेडीएस के प्रदर्शन पर भी हैं। कई एग्जिट पोल्स में एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस के ‘किंग मेकर’ बनने की संभावनाएं जताई गई हैं। 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद भी एचडी कुमारस्वामी की पार्टी किंग मेकर बनकर उभरी थी और बाद में खुद कुमारस्वामी किंग बनकर उभरे।

लोकसभा चुनाव से एक साल पहले हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से करीब एक साल पहले हुए हैं। जिस भी सियासी दल को कर्नाटक में जीत मिलेगी, उसे निश्चित ही दक्षिण भारत में एक बड़ा बूस्ट मिलेगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हुए एग्जिट पोल्स में बीजेपी और कांग्रेस के बीच में जबरदस्त टक्कर का अनुमान है। हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने यह अनुमान लगाया है कि कांग्रेस इस चुनाव में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Karnataka Election Result 2023 से जुड़ी बड़ी बातें

  1. कब घोषित किए जाएंगे कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम? – तमाम टीवी चैनल्स और वेबसाइट पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी कवरेज 13 मई 2023 सुबह बजे से शुरू हो जाएगी। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे।
  2. कहां देख सकते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023? – कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम से जुड़ी कवरेज आप जनसत्ता डॉट कॉम सहित इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की तमाम वेबसाइट उपलब्ध रहेगी। आप जनसत्ता के यूट्यूब चैनल पर भी सुबह 8 बजे से पूरे दिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी कवरेज देख सकेंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट (Election Commission Website) पर भी कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट उपलब्ध रहेंगे।
  3. क्या था पिछले चुनाव का परिणाम? – साल 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 104 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीजेपी के बाद कांग्रेस को 80 सीटें और जेडीएस को 37 सीटें नसीब हुई थीं। इन तीन दलों के अलावा मायावती की बीएसपी और केपीजेपी को 1-1 सीटें मिली थीं। हालांकि कांग्रेस पार्टी को राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर हासिल हुआ था। कर्नाटक में कांग्रेस को 38.04 फीसदी, बीजेपी को 36.22 फीसदी औऱ जेडीएस को 18.36 फीसदी वोट मिला था।