जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar loksabha Bypolls) के लिए वोटों की गिनती हो गई है। जालंधर लोकसभा सीट पर हो रहे हो उप चुनाव में आम आदमी पार्टी 57 हजार से अधिक वोटों से जीती है। आम आदमी पार्टी को 302279 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी को 243588 वोट मिले हैं। बीजेपी को 134800 और अकाली दल को 158445 वोट मिले है। इस प्रकार से आम आदमी पार्टी जीत गई है।
कांग्रेस से करमजीत कौर उम्मीदवार हैं। वहीं AAP से सुशील रिंकू उम्मीदवार हैं। जबकि इंद्र इकबाल अटवाल बीजेपी से और शिअद-बसपा से डॉ. सुखविंदर सुक्खी उम्मीदवार हैं। राज्य में सत्ताधारी पार्टी आप के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, जबकि शिअद व भाजपा के अलग-अलग लड़ने से मुकाबला रोचक हो गया है।
बता दें कि जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनका निधन हुआ था। जालंधर उपचुनाव को एक साल पुरानी भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के कार्य प्रदर्शन की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है।
जालंधर में सभी पार्टियों के एग्रेसिव चुनाव प्रचार के बावजूद सिर्फ 54.5% वोटर ही पोलिंग बूथों तक पहुंचे थे। वहीं वर्ष 1999 से यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और इन चुनावों के दौरान यहां वोटिंग प्रतिशत 60% या उससे अधिक रहा है। इस बार मतदान अचानक करीब 6% कम घट गया। जिससे सभी राजनीतिक दलों में चिंता बढ़ गई थी।
जालंधर में करतारपुर सीट पर 58%, जालंधर वेस्ट सीट पर 56.5% और नकोदर सीट पर 55.9% वोटिंग हुई। इन तीनों सीटों पर AAP के विधायक हैं। AAP के पास चौथी सीट जालंधर सेंट्रल है जहां 48.9% वोटिंग ही हुई।
सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक मतगणना केंद्र डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड के दफ्तर में है जबकि दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में है। जालंधर लोकसभा सीट पर 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस, AAP, भाजपा व शिअद-बसपा गठबंधन के बीच है।