Hazaribagh Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: हजारीबाग संसदीय क्षेत्र 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया था। झारखंड के हजारीबाग क्षेत्र को शिमला भी कहा जाता है। यह इस राज्य के खूबसूरत पर्यटन स्थल में शामिल है। यह नक्सली सीट है। अब तक यहां से बीजेपी को 6 बार जीत मिल चुकी है। अभी 2024 लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।
हालांकि कई पार्टियों ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। हजारीबाग का क्षेत्र खनिज से भरा पड़ा है। हजारीबाग झील यहां का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा हजारीबाग वन्य जीव अभयारण्य, कैनेरी पहाड़ी और रजरप्पा भी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। हालांकि यह नक्सलियों का इलाका है। कहा जाता है कि जेपी ने इंदिरा गांधी को सत्ता से हटाने की कहानी यहीं से लिखी थी।
हजारीबाग लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें हजारीबाग, बरही, रामगढ़, मांडू और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बीजेपी से बगावत करने वाले बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा यहां से तीन बार सांसद चुने गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने बीजेपी से बगावत कर लिया था।
इस सीट पर कांगेस और वामपंथियों ने सिर्फ 2 बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर 1984 के बाद से कभी भी कांग्रेस ने जीत हांसिल नहीं की है। हालांकि यहां की जनता बाहरी प्रत्याशियों को आसानी से स्वीकार कर लेती है। अब देखना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कौन सी पार्टी का इस सीट पर कब्जा रहता है।
2019 का चुनावी परिणाम
पार्टी- बीजेपी, जयंत सिन्हा-जीते, प्राप्त वोट- 728798
पार्टी- कांग्रेस, गोपाल प्रसाद साहू-हारे, प्राप्त वोट- 249250
हार का अंतर- 47,9548
वोटिंग प्रतिशत- 65
कितने हैं मतदाता-
पुरुष मतदाता- 887265
महिला मतदाता- 780188
कुल मतदाता- 1667465
