Gajwel Telangana Vidhan Sabha Election Result 2018: भारत के सबसे नए राज्‍य तेलंगाना में पहली बार विधानसभा के लिए चुनाव हुए हैं। आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (TRS) के अध्‍यक्ष के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना के पहले मुख्‍यमंत्री बने। उन्‍होंने पहली बार नए राज्‍य में चुनाव का सामना किया। इस बार फिर से राज्य में लंगाना राष्‍ट्र समिति (TRS) की सरकार बन रही है। चंद्रशेखर राव ने इस बार भी अपने परंपरागत सीट गजवेल से चुनाव लड़ा था। कहा तो ये जा रहा था कि इस बार उनकी राह कतई आसान नहीं है, क्‍योंकि कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने एक साथ चुनाव लड़ा था। वहीं, बीजेपी भी इस दक्षिणी राज्‍य में पैठ बनाने की जुगत में जुटी थी कांग्रेस-टीडीपी ने सीएम चंद्रशेखर राव के खिलाफ वंतेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा था। दूसरी तरफ, बीजेपी ने अकुला विजया को अपना उम्‍मीदवार बनाया था। हालांकि इन सारी घेराबंदी के बावजूद KCR ने अपनी सीट निकाल ली। केसीआर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया।

नतीजों से पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस और TDP के बीच गठजोड़ और बीजेपी के मैदान में होने से चंद्रशेखर राव की चुनौतियां बढ़ गई हैं। उनकी पार्टी टीआरएस के लिए 119 सीटों वाले विधानसभा में स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल करना कतई आसान नहीं होगा। फिर भी प्रदेश में अब TRS की सरकार बनने जा रही है।  कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने तो बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री ने चुनावी सभाएं की थीं। ऐसे में सीएम चंद्रशेखर राव के सामने इन दोनों राष्‍ट्रीय दलों को पीछे छोड़ने की कड़ी चुनौती थी। विधानसभा में साधारण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल के लिए 60 सीटें लाना अनिवार्य था।

Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh 

Live Blog

Highlights

    13:09 (IST)11 Dec 2018
    KCR को डबल खुशी

    तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के लिए चुनाव परिणाम डबल खुशी लेकर आए हैं। जहां राज्य में फिर से तेलंगाना की सरकार बनती दिऱ रही है वहीं KCR भी अपनी गजवेल सीट भारी अंतर से जीत रहे हैं। फिलहाल वह लगभग 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

    12:01 (IST)11 Dec 2018
    KCR लगभग 30 हजार वोटों से आगे

    तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने अच्छी बढ़त बना ली है। वो लगभग 30 गजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको इस बार कांग्रेस और टीडीपी मिलकर चुनौती दे रही है। कांग्रेस-टीडीपी ने सीएम के खिलाफ वंतेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। 

    11:20 (IST)11 Dec 2018
    KCR के विजयरथ को रोकना मुश्किल

    गजवेल सीट पर रुझान अब परिणाम बनते दिख रहे हैं। यहां से सीएम चंद्रशेखर राव की जीत लगभग तय ही है। वो अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस-टीडीपी के वंतेरु प्रताप रेड्डी से बड़े मार्जिन से आगे चल रहे हैं। इतनी बड़ी लीड में KCR का पिछड़ना अब लगभग नामुमकिन है।

    10:42 (IST)11 Dec 2018
    कांग्रेस+टीडीपी पर भी भारी KCR

    तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव जीत रहे हैं। उनको इस बार कांग्रेस और टीडीपी मिलकर चुनौती दे रही है। कांग्रेस-टीडीपी ने सीएम के खिलाफ वंतेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। वंतेरु प्रताप रेड्डी काफी पीछे चल रहे हैं।

    10:00 (IST)11 Dec 2018
    गजवेल से के चंद्रशेखर राव की जीत लगभग तय

    रुझानों के मुताबिक चंद्रशेखर राव अपनी गजवेल सीट जीत रहे हैं। साथ ही इस बार फिर से तेलंगाना में टीआरएस की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं।   

    09:49 (IST)11 Dec 2018
    गजवेल सीट से के चंद्रशेखर राव आगे

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गजवेल सीट से आगे चल रहे हैं। यह सीट उनकी पारंपरिक सीट कही जाती है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस और टीडीपी के साथ चुनाव लड़ने से थोड़ी मुश्किल हो सकती है।