Gajwel Telangana Vidhan Sabha Election Result 2018: भारत के सबसे नए राज्य तेलंगाना में पहली बार विधानसभा के लिए चुनाव हुए हैं। आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पहली बार नए राज्य में चुनाव का सामना किया। इस बार फिर से राज्य में लंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की सरकार बन रही है। चंद्रशेखर राव ने इस बार भी अपने परंपरागत सीट गजवेल से चुनाव लड़ा था। कहा तो ये जा रहा था कि इस बार उनकी राह कतई आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने एक साथ चुनाव लड़ा था। वहीं, बीजेपी भी इस दक्षिणी राज्य में पैठ बनाने की जुगत में जुटी थी कांग्रेस-टीडीपी ने सीएम चंद्रशेखर राव के खिलाफ वंतेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा था। दूसरी तरफ, बीजेपी ने अकुला विजया को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि इन सारी घेराबंदी के बावजूद KCR ने अपनी सीट निकाल ली। केसीआर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया।
नतीजों से पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस और TDP के बीच गठजोड़ और बीजेपी के मैदान में होने से चंद्रशेखर राव की चुनौतियां बढ़ गई हैं। उनकी पार्टी टीआरएस के लिए 119 सीटों वाले विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल करना कतई आसान नहीं होगा। फिर भी प्रदेश में अब TRS की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने तो बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री ने चुनावी सभाएं की थीं। ऐसे में सीएम चंद्रशेखर राव के सामने इन दोनों राष्ट्रीय दलों को पीछे छोड़ने की कड़ी चुनौती थी। विधानसभा में साधारण बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल के लिए 60 सीटें लाना अनिवार्य था।
Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के लिए चुनाव परिणाम डबल खुशी लेकर आए हैं। जहां राज्य में फिर से तेलंगाना की सरकार बनती दिऱ रही है वहीं KCR भी अपनी गजवेल सीट भारी अंतर से जीत रहे हैं। फिलहाल वह लगभग 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने अच्छी बढ़त बना ली है। वो लगभग 30 गजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको इस बार कांग्रेस और टीडीपी मिलकर चुनौती दे रही है। कांग्रेस-टीडीपी ने सीएम के खिलाफ वंतेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है।
गजवेल सीट पर रुझान अब परिणाम बनते दिख रहे हैं। यहां से सीएम चंद्रशेखर राव की जीत लगभग तय ही है। वो अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस-टीडीपी के वंतेरु प्रताप रेड्डी से बड़े मार्जिन से आगे चल रहे हैं। इतनी बड़ी लीड में KCR का पिछड़ना अब लगभग नामुमकिन है।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव जीत रहे हैं। उनको इस बार कांग्रेस और टीडीपी मिलकर चुनौती दे रही है। कांग्रेस-टीडीपी ने सीएम के खिलाफ वंतेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। वंतेरु प्रताप रेड्डी काफी पीछे चल रहे हैं।
रुझानों के मुताबिक चंद्रशेखर राव अपनी गजवेल सीट जीत रहे हैं। साथ ही इस बार फिर से तेलंगाना में टीआरएस की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गजवेल सीट से आगे चल रहे हैं। यह सीट उनकी पारंपरिक सीट कही जाती है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस और टीडीपी के साथ चुनाव लड़ने से थोड़ी मुश्किल हो सकती है।