Chhattisgarh Assembly Election Result: छत्तीसगढ़ की लोरमी सीट वीआईपी सीटों में से एक थी। यहां पर इस बार बीजेपी प्रत्याशी अरुण साव और कांग्रेस के थानेश्वर साहू आमने-सामने थे। इस सीट से रिजल्ट सामने आ गया है। बीजेपी के अरुण साव ने बाजी मार ली है। उन्होंने कांग्रेस को जोरदार टक्कर दी और उन्हें 75070 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस को 29179 वोट मिले। बता दें कि अरुण साव बिलासपुर सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस कारण यह सीट काफी महत्वपूर्ण थी। अरुण साव ओबीसी वर्ग से सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद साव छत्तीसगढ़ की राजनीति में मुख्य चेहरे के रूप में बन गए हैं। हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए ओबीसी से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थानेश्वर साहू को मैदान में उतारा है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे) ने सागर सिंह बैस को चुनाव मैदान में उतारा है। जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। दरअसल,सागर सिंह को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ जेसीसी ज्वाइन कर लिया।
कितने हैं वोटर्स
बता दें कि लोरमी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 744 है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 743 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 575 है। वहीं इस क्षेत्र में 6 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। इस क्षेत्र के वोटर्स ओबासी वर्ग के हैं। इसके साथ ही यहां एससी/एसटी वर्ग के वोटर्स भी नेता चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दरअसल, यह क्षेत्र शुरु से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां की अनुसूचित जाति और जनजाति का वोट कांग्रेस को ही जाता है। इसके उल्टा यहां के साहू समाज (पिछड़ा वर्ग) ने हमेशा से बीजेपी का साथ दिया है। यह क्षेत्र चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। यहां प्रकृति की सुंदरता देखने लायक है। यहां के अधिकतक लोग खेती-किसानी पर निर्भर रहते हैं। यहां किसी तरह का कारखाना नहीं है।
2018 में क्या रहा परिणाम
2018 के चुनाव में इस सीट से JCCJ के धर्मजीत सिंह ने 67,742 मत पार विजय हांसिल की थी। वहीं बीजेपी के टोखन साहू को 42,189 मत हासिंल हुए थे। दोनों पार्टियों में जीत का अंतर 17 प्रतिशत था। इसके अलावा कांग्रेस के शत्रुहन (सोनू) चंद्राकर 16669 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।