Bilaspur Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले ही देशभर में सियासी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में एक बिलासपुर लोकसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट है। बस्तर लोकसभा सीट से वर्तमान में बीजेपी के अरुण साव सांसद हैं। यह सीट भाजपा के गढ़ के रूप में जानी जाती है।

बिलासपुर लोकसभा सीट का तीन बार परिसीमन हुआ है। शुरुआत में यह सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित थी। इसके बाद इसमें बदलाव करते हुए इसे अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। साल 2009 में इसे एक बार फिर सामान्य सीट घोषित कर दिया गया। साल 1996 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। 1996 से 2004 के बीच चार बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के पुन्‍नूलाल मोहले यहां से सांसद रहे। मोहले के नाम लगातार चुनाव जीतने का कीर्तिमान भी रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम

बिलासपुर लोकसभा सीट पर BJP के अरुण साव ने कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 1,41,763 वोटों से मात दी थी। बीजेपी के अरुण साव को 6.34 लाख मत हासिल हुए थे जबकि कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 4.92 लाख वोट मिले थे। बीएसपी के उत्तम दास 21,180 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। बिलासपुर सीट पर 4365 लोगों ने NOTA का बटन दबाया था। कुल मिले मतों में भाजपा को 52.47, कांग्रेस को 4०.75, बीएसपी को 1.75 और नोटा को 0.36 प्रतिशत मत हासिल हुए थे।

बिलासपुर का जातीय समीकरण

यह एक Semi-Urban संसदीय क्षेत्र है जहां साक्षरता दर 71.83% के करीब है। 2014 के डेटा के मुताबिक यहां 17 लाख से ज्‍यादा मतदाता हैं, जिनमें से 8,91,316 पुरुष और 8,37,889 महिलाएं मतदाता हैं। यहां अनुसूचित जाति की आबादी 22.2% के लगभग है और अनुसूचित जनजाति 13.95% के करीब है।

बिलासपुर में ओबीसी वर्ग की बहुलता है। इनमें भी साहू और कुर्मी की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। ओबीसी में यादव भी प्रभावी भूमिका में है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 9 विधानसभा सीटें आती हैं। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में दो जिला बिलासपुर और मुंगेली को शामिल किया गया है। इनमें से दो अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें कोटा, तखतपुर, बेलतेरा, लोरमी, बिल्हा, मस्तूरी(एससी), मुंगेली(एससी) और बिलासपुर शामिल है। वर्तमान में बिलासपुर जिले में 8 तहसील, 7 ब्लॉक और 909 गांव शामिल हैं। बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बिलासपुर हाईकोर्ट पूरे एशिया में सबसे बड़ा हाईकोर्ट है।