गुजरात में गुरुवार को कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दरअसल दोनों पक्ष के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय में नामांकन पत्र भरने पहुंच थे और दोनों ही दलों के कार्यकर्ता जोर जोर से अपने नेताओं के लिए नारे लगा रहे थे। इसी बीच दोनों के कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई और आपस में लात घूंसे तक चलने लगे।
कलेक्टर कार्यालय के बाहर हुई झड़प: बता दें कि सूरत लोकसभा सीट से भाजपा ने तीसरी बार दर्शना जरदोश को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की ओर से मैदान में अशोक अधेवाल उतरे हैं। ऐसे में नामांकन के आखिरी दिन दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। कलेक्टर ऑफिस में डॉ. धवल पटेल को दोनो ही उम्मीदावारों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
सूरत#BJP #Congress कार्यकर्ता आपस में भिड़े।
नामांकन भरते वक्त बवाल।
बीजेपी के @DarshanaJardosh
और कोंग्रेस के अशोक अधेवाड़ा
के नामांकन के वक्त कलेक्टर कचहरी के बाहर बवाल।#ElectionsWithNews18 @News18India @CP_SuratCity pic.twitter.com/BQ4oLMxiOc— Janak Dave (@dave_janak) April 4, 2019
पुलिस ने किया बीच बचाव: कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं को भिड़ता देख पुलिस को बीच में आना पड़ा और मामले को शांत करने के लिए बल का प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
National Hindi News, 4 April 2019 LIVE Updates: जानें आज के बड़े अपडेट्स
2019 है काफी खास: गौरतलब है कि 11 मई को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। वहीं 7 चरणों में मतदान होगा। 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे। बता दें कि इस साल लोकसभा चुनावों के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे उनके नाम हैं- ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश।
90 करोड़ वोटर्स: बता दें कि 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक आठ करोड़ 43 लाख नए मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।