बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रूझानों में ‘द प्लूरल्स पार्टी’ की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी फिलहाल दोनों सीटों पर पीछे चल रही हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के अलावा प्रिया मधुबनी जिले की बिस्फी सीट से भी पीछे चल रही हैं। खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम के खिलाफ बिस्फी विधानसभा सीट पर आरेजेडी के फैयाज अहमद करीब 800 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वहीं दरभंगा क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी तीन तो जनता दल (यूनाइेटेड) ने एक सीट पर जीत हासिल की है। दरभंगा शहर में बीजेपी के संजय सरावगी, जाले में जीवेश कुमार और केवटी में मुरारी मोहन झा को जीत मिली है। वहीं बेनीपुर में जेडेयू के विनय चौधरी को जीत मिली है।
Bihar Election Results 2020 Live: Check here
एनडीए कुल 130 सीटों पर अभी आगे है। जबकि महागठबंधन 103 सीटों पर अभी आगे है। वहीं 10 सीटों पर अन्य आगे हैं। रूझानों में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।
Bihar Election Results 2020 Constituency-wise Winners List
हम के जीतनराम मांझी इमामगंज सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उदय नारायण चौधरी से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन शाम पांच बजे के बाद तस्वीर साफ हो सकती है। बाजी किसी भी तरफ बदल सकती है क्योंकि कई सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है।
Highlights
कटिहार क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों पर रूझानें के बाद जो स्थिति सामने आ रही है उसके मुताबिक कोढ़ा, प्राणपुर और कटिहार से बीजेपी आगे है। कदवा और मनिहारी से कांग्रेस आगे है। बरारी से जेडीयू और बलरामपुर में सीपीआई (एमएल) आगे है।
मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं बिहारीगंज सीट से सुभाषिनी यादव दूसरे नंबर पर चल रही हैं। सुभाषिनी जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की बेटी हैं। वहीं बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं। इमामगंज से हम प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं।
यादव बहुल राघोपुर विधानसभा सीट राजद का गढ़ रही है। इस बार महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव यहां से आगे चल रहे हैं। इमामगंज से हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से है।
दरभंगा क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी तीन तो जनता दल (यूनाइेटेड) ने एक सीट पर जीत हासिल की है। दरभंगा शहर में बीजेपी के संजय सरावगी, जाले में जीवेश कुमार और केवटी में मुरारी मोहन झा को जीत मिली है। वहीं बेनीपुर में जेडेयू के विनय चौधरी को जीत मिली है।
गरखा, एकमा, सोनपुर, छपरा , बनियापुर और परसा में आरजेडी आगे है। वहीं अमनौर और तरैया में बीजेपी आगे है। मढ़ौरा में जेडीयू और मांझी से सीपीआई आगे है।
नाथनगर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार आगे है। वहीं सीतामढ़ी में बीजेपी आगे है। वहीं तरारी में निर्दलीय उम्मदीवार सीपीआई (एमएल) से आगे चल रहे हैं।
बेतिया विधानसभा से बीजेपी की रेणु देवी 13वें राउंड की गिनती में 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं नौतन बिधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं।
गोपालगंज और बरौली में 13 राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। इन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
दिनारा से जय कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं। इमामगंज से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं।
पालीगंज से CPI (ML) के संदीप सौरभ आगे चल रहे हैं। वह जेडीयू उम्मीदवार जयवर्धन यादव उर्फ बच्चा यादव से आगे हैं। इस सीट पर हर बार जनता का मूड बदलता रहा है।
गरखा, सोनपुर, तरैया, अमनौर से बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं छपरा, बनियापुर, परसा और मढ़ौरा से आरजेडी आगे है। वहीं जदयू एकमा से आगे है तो वहीं मांझी से सीपीआई आगे है।
राघोपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी के तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के सतीश कुमार उनसे पीछे चल रहे हैं। फिलहाल दोनों के बीच कड़ी टक्कर चल ररही है।
बिस्फी विधानसभा सीट पर आरेजेडी के फैयाज अहमद करीब 800 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नालंदा विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड के मंत्री श्रवण कुमार 2607 वोट से आगे चल रहे हैं।
उदय नारायण चौधरी राजद से उम्मीदवार हैं। वहीं, लोजपा से पूर्व विधायक रामस्वरूप चौधरी की बहू शोभा सिंह मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं। उदय नारायण चौधरी पहले जेडीयू में थे और नीतीश कुमार के काफी करीबी भी माने जाते थे।
द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी फिलहाल दोनों सीटों पर पीछे चल रही हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के अलावा प्रिया मधुबनी जिले की बिस्फी सीट से भी पीछे चल रही हैं।
सीतामढ़ी इलाके की सीटों पर आए ताजा अपडेट्स के मुताबिक बाजपट्टी से जेडीयू आगे चल रही है तो वहीं रीगा, परिहार और बथनाहा में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। सीतामढ़ी, सुरसंड और बेलसंड में आरजेडी आगे है।
हम के जीतनराम मांझी इमामगंज सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां राष्ट्रीय जनता दल के के उदय नारायण चौधरी से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।
मिथिलांचल में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां एनडीए 29 तो महागठबंधन 19 सीटों पर आगे है।
गोपालगंज से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इस सीट पर शुरुआती रूझानों के मुताबिक बीजेपी लगातर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि दोपहर बाद जीत और हार की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मधेपुरा से पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। गया शहर से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं।
राघोपुर सीट पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वह सिर्फ 727 वोटों से ही आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांटे का मुकाबला चल रहा है। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के सतीश कुमार से है।
बांकिपुर से कांग्रेस की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा मैदान में हैं। वहीं प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया भी यहां से मुकाबले में हैं। भाजपा की तरफ से नितिन नवीन मौजूदा विधायक हैं। वर्ष 2015 में इस सीट पर भाजपा के नितिन नवीन ने कांग्रेस के कुमार आशीष को 39767 वोट से हराया था।
रूझानों में महागठबंधन को बहुमत मिल गया है, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकती है। बाजी किसी भी तरफ बदल सकती है क्योंकि यह शुरुआती रुझान हैं।
बिहार की वीवीआईपी सीट बांकेपुर विधानसभा से कांग्रेस के लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के नितिन नबीन, एनसीपी के सुशील कुमार सिंह
और प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया से है।
मधेपुरा से जेडीयू के निखिल मंडल सबसे आगे चले रहे हैं। यहां पप्पू यादव, चन्द्रशेखर और निखिल मंडल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
आरजेडी के चेतन आनंद शिवहर विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं।
रूझानों में तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में तेजस्वी यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
इमामगंज विधानसभा सीट 1967 में अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई थी। तब अंबिका प्रसाद सिंह यहां से विधायक बने थे।