Vidhan Sabha Chunav 2023 Result: कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ में जीतने वाले पार्टी के सभी विधायक सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में मतदान का दौर खत्म होने और एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद अब सब की नजर मतगणना पर है। 3 दिसंबर रविवार को मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। हालांकि मिजोरम की मतगणना भी पहले रविवार को ही होने वाली थी, लेकिन उसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। और अब वहां की जनगणना सोमवार को होगी। सभी दलों के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए दावे कर रहे हैं। सभी दल खुद की जीत और सत्ता में आने के प्रति अपने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त कर रहे हैं। इस बार के एग्जिट पोल के नतीजे भी कहीं बीजेपी की सरकार बनवा रहे हैं तो कहीं कांग्रेस को फिर सत्ता में ला रहे हैं। इससे दोनों दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दूसरी तरफ तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति का दावा है कि वह फिर से सरकार बनाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है, ”जनता का इंतजार खत्म होगा…लूट के लिए मशहूर राजस्थान की कांग्रेस सरकार से लोगों को मुक्ति मिलेगी…दावे और झूठे वादे उनकी पुरानी आदत है…बीजेपी सरकार बनाएगी।’ मध्य प्रदेश के मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा, “बीजेपी पूरी ताकत के साथ मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ी है। जनता का आशीर्वाद मिला है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की नीतियों को समर्थन मिला है। हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।”
चारों राज्यों में रविवार को होने जा रहे मतगणना की तैयारियां पूरी
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल पर कहा, "कल तक रुकिए, वे (कांग्रेस) EVM पर सवाल करेंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है...।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch मोरेना: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल पर कहा, "कल तक रुकिए, वे (कांग्रेस) EVM पर सवाल करेंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है..." pic.twitter.com/w25XtiTTSW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, "एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बन रही है। हमारे दावे को एग्जिट पोल ने मजबूत किया है। कल जब मतगणना होगी तो पूर्ण बहुमत भाजपा को मिलेगा। छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन का कल अंत होने वाला है।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, "एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है...छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है...हमारे दावे को एग्जिट पोल ने मजबूत किया है...कल जब मतगणना होगी तो पूर्ण बहुमत भाजपा को मिलेगा...छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की… pic.twitter.com/T3kQuhJtMd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "एग्जिट पोल के नतीजे अपने आप में सारी स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। कांग्रेस किस तरह गिरावट की तरफ जा रही है। एग्जिट पोल रुझान दिखाता है और रुझान ये है कि कांग्रेस की लोकप्रियता में ज़बरदस्त गिरावट आई है। भाजपा के पक्ष में रुझान बढ़ रहा है। कम से कम 50-52 सीटें भाजपा जीतेगी और स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "एग्जिट पोल के नतीजे अपने आप में सारी स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। कांग्रेस किस तरह गिरावट की तरफ जा रही है। एग्जिट पोल रुझान दिखाता है और रुझान ये है कि कांग्रेस की लोकप्रियता में ज़बरदस्त गिरावट आई है। भाजपा… pic.twitter.com/nmZIWRm3cd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी, हमें मतगणना का इंतजार है। रविवार को सब साफ हो जाएगा।
राजस्थान में बीजेपी नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। अलवर से सांसद महंत बालकनाथ योगी ने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की। पार्टी का एक वर्ग उनको मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। मुलाकात की है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। बीजेपी व्यवसाय करती है, राजनीति थोड़ी करती है। अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा इसलिए कोई गद्दार नहीं है।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे...भाजपा व्यवसाय करती है, राजनीति थोड़ी करती है... अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा इसलिए कोई गद्दार नहीं है: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भोपाल pic.twitter.com/qCKxI4edTi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने विधानसभा चुनावों को लेकर कहा, "मेरा पूरा विश्वास है कि राजस्थान में हमारी सरकार बनने वाली है। मैंने वहां बहुत समय बिताया है और जमीनी हकीकत देखी है। कल उन्हें (BJP) अपने शब्दों को वापस लेना पड़ेगा। बीजेपी को इतना ही आत्मविश्वास है तो रिसोर्ट पॉलिटिक्स की बेबुनियाद बातें क्यों कर रहे हैं।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch मेरा पूरा विश्वास है कि राजस्थान में हमारी सरकार बनने वाली है। मैंने वहां बहुत समय बिताया है और ज़मीनी हक़ीक़त देखी है। कल उन्हें(भाजपा) अपने शब्दों को वापस लेना पड़ेगा...भाजपा को इतना ही आत्मविश्वास है तो रिसोर्ट पॉलिटिक्स की बेबुनियाद बातें क्यों कर रहे हैं: कांग्रेस… pic.twitter.com/TRxHNGIs8C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हमने विकास किया है, इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है...जब भी कांग्रेस हारती है तो आरोप EVM पर लगाती है।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch इंदौर: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "...हमने विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है...जब भी कांग्रेस हारती है तो आरोप EVM पर लगाती है..." pic.twitter.com/knOrGpTjZI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा।
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch ...समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है...भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान, भोपाल pic.twitter.com/luJqoaBUDD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, पहले दिन से हम कह रहे हैं कि हम दोबारा सरकार बनाएंगे। एक दिन की और बात है, नतीजे आएंगे और साफ पता चल जाएगा कि यहां दोबारा हमारी सरकार बनेगी।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, "...पहले दिन से हम कह रहे हैं कि हम दोबारा सरकार बनाएंगे। एक दिन की और बात है, नतीजे आएंगे और साफ पता चल जाएगा कि यहां दोबारा हमारी सरकार बनेगी।" pic.twitter.com/jIR19mI4MF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2023
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का कहना है, ''पिछली बार वे (BRS) हमारे 12 विधायकों को ले गए थे...पिछली बार वे हमारे लोगों को ले गए थे इस बार वे कोशिश करेंगे कि उनके लोग हमारे पास न आएं...फोन कॉल आने शुरू हो गए हैं ...वे हमें बुला रहे हैं...।"
तेलंगाना के एआईसीसी प्रभारी माणिकराव ठाकरे कहते हैं, "एग्जिट पोल से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी...अगर उन्होंने (BRS) लोगों के लिए कोई विकास नहीं किया है तो दिखावे से कुछ नहीं होगा। लोगों को भरोसा करना चाहिए। आप लोग कांग्रेस और कांग्रेस नेतृत्व पर भरोसा करते हैं...।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए बेंगलुरु के दो ‘रिसॉर्ट’ बुक किए गए हैं एवं उसके विजयी उम्मीदवार वहां डेरा डालेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को विधायकों की ''खरीद-फरोख्त'' करने की आदत है और कहा कि वही प्रयास अब भी किया जा रहा है। राजस्थान विधानसभा चुनाव की 200 में से 199 सीट पर वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
मिजोरम में ‘एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी’ (एनजीओसीसी) के सदस्यों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव के बाद तीन दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना की तिथि में बदलाव को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया राज्य की राजधानी आइजोल और अन्य जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किये गये। एनजीओसीसी नागरिक समाज के प्रमुख संगठनों और छात्र समूहों एक व्यापक संगठन है जिसमें प्रभावशाली सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन (सीवाईएमए) और मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अब निर्धारित समय से एक दिन बाद यानी चार दिसंबर को होगी। पहले मतगणना तीन दिसंबर (रविवार) को होनी थी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्णय मतगणना की तारीख में बदलाव के विभिन्न हलकों के अनुरोध के बाद इस आधार पर लिया गया कि रविवार का दिन ईसाई-बहुल राज्य मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।
बीजेपी, कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) समेत सभी दलों ने सरकार बनाने का दावा किया। कई छोटे दलों का कहना है कि वे बहुमत भले ही न पाएं, लेकिन सरकार बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।