Elections 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस महीने की अलग-अलग तारीखों को मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मतदान होगा, वहीं, सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर 2023 को सामने आएंगे। मिजोरम में जहां 7 नवंबर को मतदान होगा, छत्तीसगढ़ में मतदान दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 25 और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी और अंतिम सूची जारी की। इस लिस्ट में बाड़मेर, बारी और पचपदरा से उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी राजस्थान चुनाव 2023 के लिए 26 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
पांच राज्यों के चुनाव से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें Jansatta.com से
एमपी की शिवराज सरकार पर अटैक करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है…आपके प्रदेश में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है… महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं…अब आपके सामने चुनाव है, आप चुनिए की क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़े? … कल केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया जिसमें हजारों करोड़ की बातें हो रही हैं…वहां अडानी जी सरकार की मदद से एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं और देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “उनकी घोषणा पत्र में राम हैं क्या? वे तो जय श्री राम के नारे को भी भूल गए हैं। जब तक राजनैतिक हित साधना था तब तक वे जय श्री राम के नारे लगाते थे। राम जी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिखाया है। नकल करने वाले ऐसा कह रहे हैं? वे(भाजपा) तो कहते थे कि यह रेवड़ियां हैं ऐसा नहीं करना। उन्हें तो मजबूर होकर कांग्रेस के घोषणा पत्र की नकल करनी पड़ी।”
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “इन चुनावों में माहौल हमारे पक्ष में है। विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है। वे कोई आरोप नहीं लगा पा रहे हैं इसलिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। वे हमारी उपलब्धियों पर चर्चा नहीं करते हैं। हमने एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।”
जोधपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “भाजपा और केंद्र सरकार हमारे नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है, जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें काम करने दीजिए। इससे देश की जनता को फायदा होगा। ”
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया? उन्होंने कहा, “हमारी ओर से शिकायत भेजी जाएगी। इमेज खराब करने की जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस में स्पष्ट निर्देश हैं। उन्हें इस पर गौर करना चाहिए।” सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस ईसीआई में शिकायत दर्ज करेगी।
YSRTP प्रमुख वाई.एस. शर्मिला ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे रही हूं क्योंकि कांग्रेस के पास तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना है। केसीआर ने तेलंगाना की जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।”
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता कहते हैं कि अति पिछड़े वर्ग को पूरा लाभ दिलाने के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। इन्हें ये मालूम होना चाहिए कि जब अंग्रेजों के जाने के बाद लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही तब कांग्रेस के सत्ता के दौरान सबसे पहले पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण देने के लिए जो सर्वे हुआ था उसे कांग्रेस पार्टी की सरकार ने लागू नहीं किया। उसके बाद मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया। जिस कांग्रेस पार्टी ने मंडल कमीशन और काका कालेलकर की रिपोर्ट को लागू नहीं किया आज चुनाव के दौरान पिछड़ों का वोट लेने के लिए बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। लोगों को इनकी हवा-हवाई बातों के बहकावे में नहीं आना चाहिए।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कांग्रेस के दो पार्ट हो गए हैं, एक पार्ट दिग्विजय सिंह का, एक पार्ट कमलनाथ का और दोनों के पार्ट में कांग्रेस पिस रही है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें केवल अपने परिवार को स्थापित करने की कवायद चल रही है। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “केरल में 76 साल तक लगातार सरकार बदलती थी। सिर्फ कोरोना के मैनेजमेंट के कारण वहां की जनता ने सरकार रिपीट कर दी। हमारा कोरोना का मैनेजमेंट शानदार और बेहतर था। WHO ने भी तारीफ की थी। फिर हम क्यों नहीं उम्मीद करें कि हमारी सरकार(राजस्थान में) रिपीट होगी।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।
#WATCH राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/7rAl9exKbq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2023
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “आज हम दीपक रेड्डी (जुबली हिल्स से भाजपा उम्मीदवार) का प्रचार शुरू कर रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया यहां अच्छी है। हम ये सीट जीत रहे हैं। तेलंगाना में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। बीआरएस के साथ केवल यहां भाजपा की लड़ाई है।”
देश भर में विभिन्न चुनावों में 236 बार नामांकन दाखिल कर चुके तमिलनाडु के के. पद्मराजन ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस जगह से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव मैदान में उतरे हैं। ‘‘इलेक्शन किंग’’ के नाम से मशहूर पद्मराजन ने कहा कि यह तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में स्थानीय निकायों से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक में उनका 237वां नामांकन है। टायर की मरम्मत की दुकान चलाने वाले पद्मराजन ने कहा कि उन्होंने 1988 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मेत्तुर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने की शुरुआत की थी
INDIA गठबंधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर शिव सेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “अमित शाह को भारत गठबंधन की परवाह करने की जरूरत नहीं है। उन्हें पांच राज्यों के चुनावों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।” गठबंधन के नेता सक्षम हैं। INDIA गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बना है।” उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हैं वहां कांग्रेस नंबर वन पार्टी है अगर हम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को नहीं हराएंगे तो लोकसभा चुनाव की तैयारी कैसे करेंगे? पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन की बैठकें होंगी।
‘CM पद जैसी छोटी-छोटी बातें मुझ पर असर नहीं डालतीं…’, पढ़ें शिवराज सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू
महादेव, महाकाल और केदारनाथ, चुनावी मौसम में बीजेपी और कांग्रेस के लिए सबसे पसंदीदा भगवान शिव क्यों? पढ़ें पूरी खबर
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की।
आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। pic.twitter.com/pRIYAlzBYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2023
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अलवर में अपने नेता संदीप दायमा को हाल ही में तिजारा निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान गुरुद्वारा और मस्जिद पर टिप्पणी करने को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा राजस्थान की अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत ने कहा, ‘‘पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बयान देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर संदीप दायमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।’’ अलवर के तिजारा से पार्टी उम्मीदवार बाबा बालकनाथ द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले तिजारा में एक रैली में बुधवार को दायमा ने कथित तौर पर कहा था कि मस्जिद और गुरुद्वारे एक नासूर बन गए हैं और उन्हें उखाड़ दिया जाना चाहिए। रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि राज्य में स्थिर सरकार के लिए उनकी पार्टी जननायक जनता पार्टी (जजपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन जरूरी है। चौटाला की इस टिप्पणी से लगभग एक माह पहले भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने जजपा के साथ संबंध नहीं तोड़ने पर पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी।
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि राज्य में स्थिर सरकार के लिए उनकी पार्टी जननायक जनता पार्टी (जजपा) और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन जरूरी है। चौटाला की इस टिप्पणी से लगभग एक माह पहले भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने जजपा के साथ संबंध नहीं तोड़ने पर पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी।
मिजोरम चुनाव 2023: आइजोल के विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम भेजी जा रही हैं। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा।
VIDEO | Mizoram elections 2023: EVMs being dispatched to various polling booths in Aizawl.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2023
Polling for 40 assembly constituencies will take place in Mizoram on November 7.#AssemblyElectionsWithPTI #MizoramElections2023 pic.twitter.com/Bo8CmO0o5e
बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान चुनाव 2023 के लिए 26 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of 26 candidates for the upcoming #RajasthanElection2023 pic.twitter.com/tLe1mAe4xx
— ANI (@ANI) November 6, 2023
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की।
BJP releases sixth list of candidates for upcoming Assembly Elections in Rajasthan. pic.twitter.com/H0CkkTfbGR
— ANI (@ANI) November 6, 2023
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में रविवार को उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं। पहली सूची में पार्टी ने 15 उम्मीदवार और अंतिम सूची में तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा अब सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 21 उम्मीदवारों की सातवीं और आखिरी सूची जारी कर दी। इसमें सबसे प्रमुख नाम कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का है, जिन्हें एक बार फिर से कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
कौन जीतेगा मध्य प्रदेश, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=Beq7G2azG28
शिवराज सिंह चौहान का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, पढ़ें पूरी खबर