देश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वैसे तो इस साल देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे लेकिन सबकी नजरें तीन खास राज्यों पर है। एम.पी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस इन्हें अपने हाथ में लेने की पूरी कोशिश में है। वहीं बीजेपी फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है। सरकार बचाने और छीनने की डिबेट के दौरान एक शो के में हंगामा खड़ा हो गया। शिवराज के गढ़ मध्य प्रदेश में न्यूज़ चैनल आज तक के एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हंगामा खड़ा होने से पुलिस बीच बचाव करना पड़ा। शो पर बीजेपी का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता राजीव त्यागी आए हुए थे। बीते काफी समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ‘चौकीदार ही चोर है’ की रट राजीव त्यागी ने भी लगा दी।
इससे वहां खड़े संबित पात्रा का पारा चढ़ने में देर नहीं लगी। डिबेट छोड़ दोनों नारे लगाने में मशगूल हो गए। मंच पर खड़े दोनों प्रवक्ता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उकसा रहे थे। जहां राजीव त्यागी सोनिया गांधी, कांग्रेस और भारत माता का जय के नारे लगा रहे थे वहीं संबित मोदी-मोदी के नारे लगा उकसाने का काम कर रहे थे। इसके बाद राजीव त्यागी मंच पर एक सीरप संबित पात्रा को पीएम मोदी के लिए देने लगते हैं। जिस पर नाराज हो संबित वहां खड़े कार्यकर्ताओं को मंच पर बुला लेते हैं। इस पर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर देते हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को आना पड़ा। पुलिस के हस्ताक्षेप के चलते मामला शांत हुआ।
गौरतलब है कि, राज्य के रण लिए दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत झोंके हुए हैं। शिवराज के लिए पीएम मोदी तो कांग्रेस के लिए खुद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमान संभाल रखी है। बता दें कि, बीते दिनों शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर वायरल हो गई थी। बाद में पाया गया कि वह छेड़छाड़ कर बनाई गई थी।