Bhopal Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results 2019: भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय से 3,23,512 के अंतर से जीत गई है। भोपाल से दिग्विजय सिंह को करीब 35.77 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 61.42 प्रतिशत। बता दें कि साध्वी को 841312 वोट जबकि दिग्विजय को 490023 वोट। साध्वी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर स्वागत किया। यहां का चुनाव राष्ट्रवाद की जंग के रूप में देखा जा रहा था। भोपाल लोकसभा सीट के सबसे सटीक नतीजे आप Election Commission की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.eciresults.nic.in और eci.gov.in या मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर देख सकते हैं। मतगणना केंद्र के बाहर से दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है।
Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे
सुबह के समय भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी अमृता राय के साथ काउंटिंग सेंटर का दौरा किया। 1989 के बाद से ही यह सीट बीजेपी के कब्जे में रही है। इस सीट से कई दिग्गज नेता सांसद रह चुके हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी भी शामिल हैं। इस बार बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने Malegaon Blast मामले से जुड़ीं साध्वी प्रज्ञा को उतारकर भगवा आतंकवाद की थ्योरी पर प्रहार करने की कोशिश की है।
Election Result: ऐसा है हिंदी हार्टलैंड का हाल, एक क्लिक पर हिंदी भाषी राज्यों के नतीजे


भोपाल से दिग्विजय सिंह को करीब 35.77 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 61.42 प्रतिशत। बता दें कि साध्वी को 841312 वोट जबकि दिग्विजय को 490023 वोट।
16 साल बाद चुनावी मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह को साध्वी प्रज्ञा ने अपने पहले ही चुनाव में 3,08,529 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया।
भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह बीजेपी कैंडिडेट साध्वी प्रज्ञा के मुकाबले 2,67,638 वोटों से पिछड़े। पहले ही चुनाव में साध्वी बड़ी जीत की ओर बढ़ी।
साध्वी प्रज्ञा 1,92,586 वोटों से आगे निकल गई है। इसके बावजूद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उन्हें अभी उम्मीद है।
Bhopal Lok Sabha Election Result 2019: बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के मुकाबले 1.4 लाख वोटों से आगे निकलीं।
भोपाल लोकसभा सीट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर करीब 90 हजार वोटों के साथ आगे निकलीं। 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय को करारी हार मिल सकती है।
देश की सबसे हॉट सीटों में शुमार भोपाल पर साध्वी प्रज्ञा एकतरफ जीत की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही है। दिग्विजय सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी अमृता राय के साथ काउंटिंग सेंटर का दौरा किया। 10 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय की प्रतिष्ठा इस सीट पर दांव पर लगी हुई है।
भोपाल से कांग्रेस कैंडिडेट दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति 100 फीसदी आश्वस्त हैं। दिग्विजय का यह बयान Result Day पर आया है।
- 26/11 Mumbai Attack में शहीद हुए महाराष्ट्र एटीएस के चीफ रहे हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था।
- महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इस बयान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था, 'उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।'
भगवा आतंक शब्द के खिलाफ लड़ाई के प्रतीक के तौर पर उतारी गईं साध्वी प्रज्ञा ने नतीजों के दिन की शुरुआत सूर्य आराधना के साथ की। उनके बयानों को लेकर इस बार काफी हंगामा हुआ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दिग्विजय सिंह को मुश्किल सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इसको स्वीकार करते हुए दिग्विजय ने भोपाल से पर्चा भरा। भोपाल लंबे समय से बीजेपी के कब्जे में है।
भोपाल लोकसभा सीट से इस बार दोनों प्रत्याशी नए हैं। साध्वी प्रज्ञा का यह पहला लोकसभा चुनाव है।