मुंबई में हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है। यहां BMW तेज रफ्तार कार सवार ने एक स्कूटप को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दंपत्ति को कैसे तेज रफ्तार कार टक्कर मारती है। इसके बाद दंपत्ति स्कूटर से गिर जाते हैं। शख्स को किसी तरह कूद कर अपनी जान बचा लेता है मगर कार सवार महिला को बोनट पर 100 मीटर तक घसीटता है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, कार शिंदे सेना नेता का बेटा चला रहा था। मामले में पुलिस ने कहा है कि आज सुबह मुंबई के वर्ली में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई। जिसे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता का 24 साल का बेटा चला रहा था। पुलिस को यह भी शक है कि फरार चल रहा मिहिर शाह घटना के वक्त नशे में था। बल्ड सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वीडियो ऐसी है कि हम उसे यहां शेयर नहीं कर सकते।
शिव सेना के नेता राजेश शाह के बेटे पर आरोप
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिव सेना के नेता राजेश शाह के बेटे पर आरोप है। राजनेता और उनके ड्राइवर राजेंद्र सिंह बीजावत अब पुलिस हिरासत में हैं। नई आपराधिक संहिता भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सबूत नष्ट करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान भी लागू किए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, गाड़ी मिहिर शाह के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय शिवसेना नेता का बेटा और उनका ड्राइवर लग्जरी कार में थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मिहिर शाह ने कल रात जुहू के एक बार में शराब पी। घर जाते समय उसने ड्राइवर से लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा। कार वर्ली आई और फिर मिहिर ने जिद की कि वह चलाएगा। जैसे ही उसने गाड़ी संभाली तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी।
स्कूटर पर वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके की रहने वाली कावेरी नकवा और उनके पति प्रदीक नकवा सवार थे। मछली बेचने वाला दंपत्ति रोजाना मछली लाने के लिए ससून डॉक जाता था। वे वहां से लौट रहे थे तभी बीएमडब्ल्यू ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। दोनों हवा में उछल गए और एसयूवी के बोनट पर टकरा गए। कार की गति तेज होने के कारण कावेरी नकवा कुचल गईं। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके पति प्रदीक को मामूली चोटें आईं हैं।
पुलिस सूत्रों ने कहा है कि मिहिर ने अपने पिता को फोन किया और दुर्घटना के बारे में बताया। उसके बाद से उसका फोन बंद है। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोगों में रोष हैं। घटना का वायरल वीडियो देखने के बाद लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस घटना पर आपकी क्या राय है।