उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए एक अहम दस्तावेज 16 अगस्त 2024, शुक्रवार को जारी किया गया। दरअसल, बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप देख व उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में आपको अपने शहर के बारे में जानकारी मिलेगी जहां आपका एग्जाम सेंटर होगा।
UP Police Constable Exam 2024 Admit Card Live Updates
इस सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने के बाद यूपी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से इन परीक्षाओं को 17 और 18 फरवरी को आयोजित किया गया था लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां जान सकते हैं इस परीक्षा से जुड़ी हर नई और ताजा जानकारी की LIVE UPDATE
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 रिक्त पदों के लिए 23 से 31 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 अगस्त को जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यह जानकारी दी गई है कि प्रवेश पत्र परीक्षा से 3 दिन पहले जारी होंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा देने के बाद कैंडिडेट्स को अगला राउंड देना होगा जो कि फिजिकल टेस्ट होगा। कुल रिक्तियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड मेरिट के आधार पर इस परीक्षा के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या तय करेगा।
यूपी पुलिस एग्जाम के लिए जो कैंडिडेट्स जा रहे हैं उन्हें इन बातों को खास ध्यान रखना होगा।
1. स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से करीब 2 घंटे पहले पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
2. एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स को वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा इसलिए अभ्यार्थियों को सेंटर पर पहले पहुंचना है। अभ्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं।
3. परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार अपने साथ प्रवेश पत्र को ले जाना बिलकुल न भूलें, इसके बिना किसी भी हालत में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार एक फोटो आईडी कार्ड भी अपने साथ रखें।
4. सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को अपने साथ काला/नीला बॉल प्वाइंट पेन लाना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की जानकारी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर साझा की जाती है।
23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इस पेपर की समयावधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले 17 और 18 फरवरी, 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते उस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। पुनर्निर्धारित परीक्षा अब 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा देने के बाद कैंडिडेट्स को अगला राउंड देना होगा जो कि फिजिकल टेस्ट होगा। कुल रिक्तियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड मेरिट के आधार पर इस परीक्षा के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या तय करेगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। सिटी स्लिप में स्टूडेंट्स को यह जानकारी मिलेगी।
छात्र का नाम
कैटेगिरी
जन्म तिथि
पिता का नाम
माता का नाम
जेंडर
परीक्षा तिथि
परीक्षा समय
परीक्षा जिला
आवेदन/पंजीकरण संख्या
उम्मीदवार की तस्वीर
यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अब जारी होने वाले हैं। इसकी पहली परीक्षा 23 अगस्त को है और उसके लिए एडमिट कार्ड 20 तारीख को जारी होने की संभावना है। ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को लेकर यही जानकारी दी गई है कि एग्जाम से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन किए हैं, वे UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने के बाद यूपी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप कभी भी जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट्स को आधिकारिक लिंक पर नजर बनाए रखना चाहिए।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा, उन उम्मीदवारों के लिए जिनकी उम्मीदवारी बोर्ड द्वारा स्वीकार की गई थी। यूपी पुलिस परीक्षा सिटी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ही वो राज्य सरकार की संस्था है, जो पुलिस विभाग में भर्तियों को जारी करती है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से इन परीक्षाओं को 17 और 18 फरवरी को आयोजित किया गया था लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से इन परीक्षाओं को 17 और 18 फरवरी को आयोजित किया गया था लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने के बाद यूपी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकार वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर मिलेगा। इसके अलावा जनसत्ता पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध रहेगा।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 25 जुलाई, 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था,जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों को जारी किया गया था।