UP Police Constable Bharti Syllabus 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने नोटिफिकेशन पीडीएफ प्रारूप में यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2024 को जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इस सिलेबस के जरिए अपनी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। इस नए सिलेबस और परीक्षा प्रारूप की पूरी डिटेल इस आर्टिकल में मिलेगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का संक्षिप्त विवरण

UP Police Constable Recruitment 2024 Details

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पैटर्न की डिटेल इस प्रकार है।

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 ऑनलाइन मोड कंप्यूटर आधारित होगी।
  • – लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी होगी।
  • – परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
  • – परीक्षा कुल 300 अंको की है।
  • – परीक्षा की समयावधि 2 घंटे है।
  • – परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
  • – परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन भी होगा।
  • – प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल तक का होता है।
UP Police Constable Exam Pattern 2024

UP Police Constable Syllabus 2024 In Hindi

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यहां बताए जा रहे सिलेबस के अनुरूप परीक्षा की तैयारी कर सकते है।

जनरल नॉलेज

उत्तर प्रदेश राज्य की शिक्षा, संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक प्रथाएं
भारतीय संस्कृति
भारतीय अर्थव्यवस्था,
जनसंख्या, पर्यावरण और शहरीकरण
भारतीय और विश्व भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
मानव अधिकार
भारतीय संविधान
भारतीय कृषि
भारत और उसके पड़ोसी देश
राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
महत्वपूर्ण दिन
उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस और सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था
आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद

हिंदी

हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं
हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान- हिन्दी वर्णमाला
मुहावरे एवं लोकोक्तियां
विलोम
समरूपी भिन्नार्थक शब्द
तत्सम- तद्भव
पर्यायवाची
लिंग, काल, क्रिया, वचन, कारक
सर्वनाम
विशेषण
वाच्य
अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय
समास
सन्धि

गणित

नंबर सिस्टम
औसत
प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
दशमलव और भिन्न
अनुपात और समानुपात
लाभ और हानि
डिस्काउंट
कार्य, समय और दूरी
मेन्सुरेशन
सारणी और ग्राफ का प्रयोग
विविध
अंकगणितीय संगणना विश्लेषणात्मक कार्य
ग्राफ़ और टेबल का प्रयोग
कार्य,समय और दूरी
क्षेत्रमिति
मिश्रण

रीजनिंग

वर्गीकरण
श्रृंखला
कोडिंग और डिकोडिंग
समस्या को सुलझाना
शब्द निर्माण
वर्णमाला परीक्षण
भिन्नता
खाली स्थान भरें
समानता
विभेदन क्षमता
अवधारणा

IQ

दिशा का ज्ञान
रक्त सम्बन्ध
सम्बन्ध व आंशिक समानता
संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि
वेन आरेख और चार्ट परीक्षण।
मानसिक अभिरुचि
कानून एवं शांति व्यवस्था
कानून का शासन
व्यावसायिक सूचना
पुलिस प्रणाली
साम्प्रदायिक सद्भाव
अपराध नियंत्रण
अनुकूलन की क्षमता
समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था।