उत्तर भारत में बढ़ती ठंड से होती परेशानी और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए तमाम राज्यों द्वारा स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन घोषित कर दिए गए हैं या स्कूलों को अगला आदेश जारी होने तक बंद कर दिया गया है। स्कूलों की छुट्टी करने वाले राज्यों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक शामिल हैं। इस आर्टिकल में जान लीजिए किस राज्य में स्कूलों के बंद होने और खुलने की तारीखों की पूरी डिटेल।
School Winter Vacation 2025: लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से आई है, जहां प्रशासन ने गुरुवार 2 जनवरी को आदेश जारी कर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करवा दिया है। यह सरकारी आदेश बोर्ड (सीबीएसई/आईसीएसई/आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य) द्वारा मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों (नर्सरी से 8वीं तक)सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
School Winter Vacation 2025: दिल्ली में स्कूल कब बंद हुए और कब खुलेंगे ?
दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के लिए 15 जनवरी तक और कक्षा 9 से 12वीं तक 10 से 15 जनवरी तक के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। दिल्ली में 16 जनवरी से 1 से लेकर 12वीं तक सभी कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
School Winter Vacation 2025: हरियाणा में स्कूल कब बंद हुए और कब खुलेंगे ?
दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्य हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 1 से लेकर 12 तक के लिए विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। सरकारी आदेश के अनुसार, हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी और 16 जनवरी से स्कूलों का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।
School Winter Vacation 2025: पंजाब में स्कूल कब बंद हुए और कब खुलेंगे ?
पंजाब शिक्षा विभाग ने मंगलवार 31 दिसंबर को राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश जो 1 जनवरी, 2025 को खत्म होने वाला था उसे 7 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दिया।
School Winter Vacation 2025: उत्तर प्रदेश में स्कूल कब बंद हुए और कब खुलेंगे ?
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूरे राज्य में प्राइमरी स्कूलों के लिए 1 से 15 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। राज्य में 16 जनवरी से प्राइमरी स्कूलों का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।
School Winter Vacation 2025: स्कूलों के बंद होने और खुलने की राज्यवार तारीखें
राज्य | स्कूल बंद होने की तारीख | स्कूल खुलने की तारीख |
उत्तर प्रदेश | 1 जनवरी, 2025 | 16 जनवरी, 2025 |
नोएडा | 2 जनवरी | अगले आदेश तक |
हरियाणा | 1 जनवरी, 2025 16 जनवरी, 2025 | 17 जनवरी, 2025 |
पंजाब | 24 दिसंबर | 8 जनवरी |
दिल्ली | 1 जनवरी, 2025 | 16 जनवरी, 2025 |