नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। 4 मई को देशभर में आयोजित हुई इस परीक्षा में 20 लाख से कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे। इन सभी को अब रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट के इंतजार के साथ-साथ यह उम्मीदवार यह भी सोच रहे होंगे कि MBBS करने के लिए देश में सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? जहां दाखिला लिया जा सकता है।
NIRF रैंकिंग के अनुसार ये हैं देश के टॉप मेडिकल कॉलेज
नीट यूजी रिजल्ट से पहले जिन बच्चों के मन में यह उलझन है वह इस आर्टिकल में अपनी उलझन को दूर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची यहां दे रहे हैं। यह सूची सिर्फ पिछले साल की NIRF रैंकिंग के आधार पर नहीं बल्कि पिछले 4 साल की रैंकिंग के आधार पर तैयार की गई है।
रैंक | 2024 | 2023 | 2022 | 2021 |
1 | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली</td> | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली |
2 | पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च | पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च | पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च | पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च |
3 | क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज | क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज | क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज | क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज |
4 | नेशनल इँस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज, बेंगलुरू | राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान | राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान | राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु</td> |
5 | जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान | जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय | संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान |
6 | संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान | अमृता विश्व विद्यापीठम | जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान | अमृता विश्व विद्यापीठम |
7 | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय | संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान | संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय |
8 | अमृता विश्व विद्यापीठम | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय | अमृता विश्व विद्यापीठम | जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान |
9 | कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल | कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल | श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम | किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी |
10 | मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई | श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी | कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल | कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल |
कब आ रहा है नीट यूजी रिजल्ट?
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित हुई थी। इस साल 23 लाख के करीब बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 20 लाख से अधिक बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए। 3 जून को नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की जारी हुई जिस पर उम्मीदवारों ने 5 जून तक आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट 14 जून को जारीहोने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।