अगले साल यानी 2025 में होने वाली नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने नीट यूजी 2025 का सिलेबस जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा को देने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in से पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं।
17 पेज की पीडीएफ में ये विषय हैं कवर
सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जो छात्र सत्र 2025 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं। नीट के सिलेबस में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी को कवर किया गया है। सिलेबस की पीडीएफ फाइल 17 पेज की है। उसमें चैप्टर वाइज सभी विषयों को कवर किया गया है।
क्या-क्या है सिलेबस में
नीट यूजी 2025 के सिलेबस में फिजिक्स से 20 यूनिट से प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें फिजिक्स एंड मेजेरमेंट, वर्क, एनर्जी एंड पावर, रोटेशनल मोशन, किनेमैटिक्स, गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण और अन्य यूनिट शामिल हैं।
इसके अलावा केमेस्ट्री में भी 20 यूनिट से सवाल पूछे जाएंगे जिसमें ऑटोमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग और आणविक संरचना, रासायनिक ऊष्मप्रवैगिकी, रासायनिक गतिकी, समाधान, संतुलन, रेडॉक्स प्रतिक्रिया इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री आदि शामिल हैं।
वहीं बायोलॉजी में मानव शरीर क्रिया विज्ञान, प्रजनन, आनुवंशिकी और विकास, जीव विज्ञान और मानव कल्याण, पारिस्थितिकी, पर्यावरण, जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग सहित कुल 10 विषय पूछे जाएंगे।
कैसे डाउनलोड करें सिलेबस?
नीट यूजी 2025 का ऑफिशियल सिलेबस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर ही What’s New सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार NEET UG 2025 के सिलेबस से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। यही सिलेबस है। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।