Chhath Puja 2024, Chhath Puja School Holiday 2024 Date: अक्टूबर समाप्त होने के बाद भी फेस्टिव सीजन का सिलसिला जारी रहेगा। दिवाली, गोवर्धन और भाई दूज के बाद अब देश में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि अधिकतर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और 5 नवंबर से इस पर्व की शुरुआत होने वाली है। दिवाली और अन्य त्योहारों की तरह छठ पूजा पर भी कई राज्यों में पब्लिक हॉलिडे घोषित होता है और इस बार छठ की छुट्टी 7 नवंबर को मिल रही है। अक्सर पूजा के आखिरी दिन ही पब्लिक हॉलिडे होता है। ऐसे में कई राज्य ऐसे हैं जहां छठ की छुट्टी रहने वाली है।

इन राज्यों तक है छठ पूजा की पहुंच

छठ का पर्व वैसे तो बिहार और झारखंड का प्रमुख त्यौहार है, लेकिन इसकी धूम देश की राजधानी दिल्ली और यूपी के भी कई राज्यों में देखने को मिलती है। यहां तक कि मुंबई में भी छठ पूजा सेलिब्रेट की जाती है। एमपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान के भी कई हिस्सों में छठ का पर्व मनाया जाता है। जहां छठ की छुट्टी भी नहीं है वहां 5 तारीख से लेकर 7 तारीख तक स्कूल-कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति कम ही रहेगी।

छठ पूजा पर छुट्टी घोषित करने वाले राज्य

बिहार

छठ का पर्व इस राज्य में तो प्रमुखता से मनाया जाता है, इसलिए यहां तो बिहार सरकार ने 4 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में 6 तारीख से लेकर 9 तारीख तक छुट्टी रहेगी।

झारखंड

छठ का पर्व झारखंड का भी प्रमुख त्यौहार है। ऐसे में बिहार की तरह वहां भी लंबी छुट्टी रहने की संभावना है, लेकिन अभी तक झारखंड में छठ पूजा की छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि जानकारी यह है कि झारखंड में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7 नवंबर को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में तो सरकार ने पिछले हफ्ते ही छठ पूजा की छुट्टी घोषित कर दी थी। मुख्यमंत्री आतिशी ने 7 नवंबर को दिल्ली में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। सीएम ने अवकाश की घोषणा करते हुए कहा कि 7 तारीख को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा ताकि छठ पूजा मनाने वाले लोग उत्साह के साथ इसे सेलिब्रेट कर सकें।

उत्तर प्रदेश

यूपी में भी 7 तारीख को ही छठ पूजा की छुट्टी रहने की संभावना है। हालांकि पूरे प्रदेश में छुट्टी रहेगी यह कहना मुश्किल है। पूर्वांचल साइड के जिलों में छठ की छुट्टी हो सकती है। अभी यूपी सरकार की ओर से छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।