22 January 2024 Holiday Notification, School Holiday on 22 January 2024 in MP, Delhi, UP, Maharashtra, Punjab, Haryana Live News in Hindi: अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस दिन को यादगार और खास बनाने के लिए यूपी समेत कई राज्यों ने छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार का तर्क ये है कि काम धंधे के चक्कर में लोग इस पावन मौके का साक्षी बनने से चूक ना जाएं। राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार के भी सभी कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। देश के कई राज्यों ने 22 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का भी ऐलान किया है।
एमपी सरकार ने भी राज्य के दफ्तरों ने आधे दिन अवकाश का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने स्कूलों और विश्विद्यालयों में छुट्टी का ऐलान किया है।
देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेगी।
22 जनवरी को राजस्थान में आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उस दिन सभी राजकीय कार्यालयों में अपराह्न 2 बजे तक अवकाश रहेगा। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे भारत में मनाया जाएगा।
चंडीगढ़ के प्रशासन ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया "अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को पूरे भारत में उत्सव मनाया जाएगा। कर्मचारी इस उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन के तहत सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, औद्योगिक प्रतिष्ठान सहित अन्य संस्थान 22 जनवरी को बंद रहेंगे। "
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण मुद्रा बाजार 22 जनवरी को सुबह ढाई बजे तक बंद रहेंगे। यह नौ बजे के बजाय अपराह्न ढाई बजे खुलेंगे। सरकार के 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के बाद यह फैसला किया गया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ किया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उनके राज्य में किसी तरह का कोई अवकाश नहीं होगा।
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने 22 जनवरी को राज्य के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश का ऐलान किया है। इस दिन पूरे हरियाणा में शराब बेचने पर भी रोक लगाई गई है।
असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने भी 22 जनवरी को राज्य में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संबंध में एक आदेश जारी किया। केंद्र के आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा।
22 जनवरी को उत्तराखंड और महाराष्ट्र सरकार भी अवकाश की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने भी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने 22 जनवरी को अवकाश की घोषणा की है। इस दिन पूरे गोवा में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने 22 जनवरी को राज्य के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने भी 22 जनवरी को अपने यहां अवकाश घोषित किया है। उस दिन सारे स्कूल बंद रहेंगे।
यूपी सरकार की ओर से सबसे पहले छुट्टी का ऐलान किया गया था। योगी सरकार ने ऐलान किया है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।