ICC World T20 के बेहद अहम मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया का पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में न हारने का रिकॉर्ड कायम रहा। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ यह पांचवीं जीत है। भारत की जीत के सूत्रधार विराट कोहली रहे। उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। धोनी ने एक बार फिर मैच फिनिशर की भूमिका निभाई। वे 9 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
कोलकाता के ईडन गार्डंस पर हुए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने जीत केलिए 119 रनों का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा शोएब मलिक ने 26 रन बनाए, जबकि उमर अकमल 22 और अहमद शहजाद ने 25 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद हाफिज 5 रन और सरफराज अहमद 8 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से नेहरा, बुमराह, रैना, जडेजा और पंड्या ने क्रमशः 1-1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किय़ा। बारिश की वजह से मैच 18 ओवर का कर दिया गया था और पावरप्ले घटाकर 5 ओवर का कर दिया गया था। टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया, जबकि पाकिस्तान टीम में तीन बदलाव किए गए थे।
बारिश की वजह से मुकाबला रात 8:30 बजे शुरू हुआ। ग्राउंडस्टाफ की कड़ी मेहनत की बदौलत ईडन गार्डंस मैच के लिए पूरी तरह तैयार हुआ जो कि बारिश के बाद गीली हो गई थी।
LIVE CRICKET SCORE जानने के लिए यहां क्लिक करें
LIVE UPDATES
पांचवीं गेंद पर धोनी ने लिया एक रन। टीम इंडिया छह विकेट से जीती।
चौथी गेंद पर धोनी ने लगाया छक्का।
तीसरी गेंद पर कोहली का सिंगल रन।
दूसरी गेंद पर कोहली का चौका।
पहली गेंद पर धोनी ने लिया एक रन।
16वां ओवर फेंक रहे हैं मोहममद इरफान।
टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में 106 रन।
आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं।
पांचवीं गेंद पर धोनी ने लिए एक रन।
चौथी गेंद पर धोनी सामने। कोई रन नहीं।
तीसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। विराट की हाफ सेंचुरी पूरी।
दूसरी गेंद पर कोहली का चौका।
धोनी ने पहली गेंद पर लिया एक रन।
पंद्रहवां ओवर फेंक रहे हैं अफरीदी।
टीम इंडिया का स्कोर 14 ओवर में 99 रन। चार विकेट के नुकसान पर। 24 गेंदों पर चाहिए 20 रन।
आखिरी गेंद पर कोहली ने लगाया कवर ड्राइव। चार रन।
पांचवीं गेंद पर पर बीट हुए कोहली। कोई रन नहीं।
चौथा रन पर धोनी ने एक रन लिया।
तीसरी गेंद पर पर कोहली ने लिया एक रन।
दूसरी गेंद पर धोनी ने कलाईयों का इस्तेमाल करके एक रन लिया।
पहली गेंद पर कोहली ने थर्डमैन पर लिया एक रन।
मोहम्मद आमिर कर रहे 14वां ओवर।
टीम इंडिया का स्कोर 13 ओवर में 91 रन चार विकेट के नुकसान पर।
आखिरी गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
पांचवीं गेंद पर धोनी ने लिया एक रन।
चौथी गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं।
दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं।
पहली गेंद पर कोहली ने लगाया चौका।
कोहली करेंगे 13वें ओवर की पहली गेंद का सामना। साथ देने आए धोनी।
टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 84 रन चार विकेट के नुकसान पर।
आखिरी गेंद पर युवराज सिंह आउट। 24 रन बनाए।
पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लिया।
चौथी गेंद पर युवराज ने लिया एक रन।
तीसरी गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
दूसरी गेंद पर पर युवराज ने एक रन लिया।
पहली गेंद पर युवराज सिंह ने लगाया छक्का।
12वें ओवर में वहाब रियाज।
टीम इंडिया का स्कोर 11 ओवर में 74 रन। कोहली 31 जबकि युवराज 16 रन बनाकर क्रीज पर।
आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं।
पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने फिर लगाया चौका।
चौथी गेंद पर कोई रन नहीं।
तीसरी गेंद कोहली ने जमाया छक्का।
दूसरी गेंद पर युवराज ने एक रन लिए।
दोबारा से पहली गेंद। कोहली ने एक रन लिया।
पहली गेंद वाइड। युवराज ने एक रन लिया। कुल दो रन मिले।
11वां ओवर फेंक रहे हैं शोएब मलिक।
आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। टीम इंडिया का स्कोर 60 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
पांचवीं गेंद पर युवराज ने लिए एक रन।
चौथी गेंद पर रन लेना चाहते थे युवराज। कोहली ने रोका। कोई रन नहीं।
तीसरी गेंद पर युवराज सामने। कोई रन नहीं।
दूसरी गेंद पर कोहली ने लिए एक रन।
पहली गेंद पर विराट कोहली ने लगाए चार रन।
दसवां ओवर फेंक रहे हैं वहाब रियाज।
टीम इंडिया का स्कोर 9 ओवर में 54 रन तीन विकेट के नुकसार पर। कोहली 15 जबकि युवराज 14 रन बनाकर क्रीज पर।
आखिरी गेंद पर युवराज ने दो रन लिए।
पांचवीं गेंद पर स्वीप की कोशिश। कोई रन नहीं।
चौथी गेंद पर युवराज ने लिए दो रन।
तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लिया। टीम इंडिया के पचास रन पूरे।
तीसरी गेंद वाइड। एक रन मिला।
दूसरी गेंद पर सामने युवराज। बल्ले का अंदरुनी किनारा। लेकिन सुरक्षित। एक रन मिला।
पहली गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
नौवां ओवर करा रहे हैं शोएब मलिक।
टीम इंडिया का स्कोर आठ ओवर में 46 रन तीन विकेट के नुकसान पर। कोहली 13 जबकि युवराज 9 रन बनाकर क्रीज पर।
आखिरी गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
पांचवीं गेंद पर युवराज ने लिया एक रन।
चौथे गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
तीसरी गेंद पर युवराज सिंह ने बनाए एक रन।
दूसरी गेंद पर कोहली ने लिए एक रन।
पहली गेंद पर युवराज सिंह ने लिया एक रन।
आठवें ओवर में अफरीदी। सामने युवराज सिंह।
आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। टीम इंडिया का स्कोर सात ओवर में 40 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
पांचवीं गेंद पर कोहली ने लिए दो रन।
चौथी गेंद पर युवराज ने शॉट खेला। गेंद हवा में, लेकिन कोई नुकसान नहीं। एक रन मिला।
तीसरी गेंद पर युवराज सिंह ने लगाया चार रन।
दूसरी गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
पहली गेंद पर कोहली ने लगाया चौका।
सातवां ओवर फेंक रहे हैं समी।
टीम इंडिया का स्कोर छह ओवर में 28 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं।
आखिरी गेंद वाइड। एक रन मिला।
पांचवीं गेंद पर भी रन नहीं।
चौथी गेंद पर कोई रन नहीं।
चौथी गेंद पर वाइड। एक रन मिला।
तीसरी गेंद पर कोहली ने लिया एक रन।
दूसरी गेंद पर युवराज सामने। युवराज ने लिए एक रन।
पहली गेंद पर कोहली ने लिए एक रन।
छठे ओवर की शुरुआत कर रहे हैं शाहिद अफरीदी।
आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 23 रन। पावर प्ले खत्म।
मोहम्द शमी के पास हैट्रिक का मौका। युवराज सामने। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं।
चौथी गेंद पर बोल्ड हुए सुरेश रैना। जीरो पर आउट। टीम इंडिया 23 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
क्रीज पर आए सुरेश रैना।
तीसरी गेंद पर बोल्ड हुए शिखर धवन। छह रन ही बना सके। टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा।
दोबारा से दूसरी गेंद। कोई फायदा नहीं उठा सके धवन। कोई रन नही।
दूसरी गेंद पर नोबॉल। मिलेगा फ्री हिट।
पहली गेंद पर धवन ने लगाया चौका।
पांचवें ओवर की शुरुआत कर रहे हैं मोहम्द समी।
आखिरी गेंद पर कोहली ने स्लो गेंद को छोड़ा। चार ओवर में 18 रन एक विकेट के नुकसान पर। धवन दो रन जबकि कोहली एक रन पर।
पांचवीं गेंद पर शिखर धवन ने एक रन लिए।
चौथी गेंद पर रन लेने की कोशिश। कोहली ने मना किया।
तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं।
दूसरी गेंद पर शिखर धवन कोई रन नहीं ले सके।
पहली गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लिया।
चौथे ओवर की शुरुआत। इरफान कर रहे गेंदबाजी। विराट कोहली करेंगे सामना।
आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। टीम इंडिया का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति पर 16 रन एक विकेट के नुकसान पर।
पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं।
चौथी गेंद पर कोई रन नहीं।
तीसरी गेंद पर शिखर धवन कोई रन नहीं बनाया।
दूसरी गेंद पर लेग बाई से मिले दो रन।
क्रीज पर विराट कोहली।
पहली गेंद पर ही विकेट। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट।
तीसरा ओवर मोहम्मद आमिर कर रहे हैं।
दो ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 14 रन। शर्मा दस और शिखर धवन एक रन।
आखिरी गेंद पर शर्मा ने एक रन लिया।
पांचवीं गेद पर शर्मा ने लगाया चौका।
चौथी गेंद पर भी कोई रन नहीं।
तीसरी गेंद पर शर्मा ने हाथ खोला। लेकिन कोई रन नहीं।
दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं।
दूसरी गेंद पर वाइड। एक रन मिला।
पहली गेंद पर शर्मा ने लगाया चौका।
दूसरा ओवर फेंक रहे हैं मोहम्मद इरफान।
पहले ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया चार रन बिना किसी नुकसान के।
आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं।
पांचवीं गेंद पर शर्मा ने लिया एक रन।
चौथे गेंद पर धवन ने एक रन लिया।
तीसरी गेंद पर शर्मा ने एक रन लिया।
तीसरी गेंद वाइड। टीम इंडिया का खाता खुला
दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना।
पहली गेंद मोहम्मद आमिर की। पीछे विकेटकीपर के हाथों में। कोई रन नहीं।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। क्रीज पर रोहित शर्मा और शिखर धवन।
पाकिस्तान की पारी के अपडेट्स देखने के लिए क्लिक करें