टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों से हरा दिया। इस दौरान टीम इंडिया ने जबरजस्त बल्लेवाजी की। भारतीय क्रिकेटर्स ने धोनी के घरेलू मैदान में श्रीलंकाई क्रिकेटर्स को जमकर धोया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जबकि खेलने उतरी मेहमान टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन ही बना पाई।
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा ने दो-दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चांडीमल ने 31 और चामारा कापूगेदारा ने 32 रन बनाए। मिलिंद श्रीवर्धना 28 रनों पर नाबाद लौटे।
इससे पहले, भारत की ओर से शिखर धवन ने 51, रोहित शर्मा ने 43, अजिंक्य रहाणे ने 25 रन, सुरेश रैना ने 30 और हार्दिक पंड्या ने 27 रन बनाए. धवन ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। मैच में श्रीलंका की ओर से थिसिरा परेरा ने हैट्रिक के साथ तीन विकेट लिए जबकि दुष्मंथ चामीरा ने दो विकेट लिए. सचित्र सेनानायके को एक विकेट मिला। तीसरा और अंतिम मैच 14 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
LIVE SCORECARD देखने के लिए यहां क्लिक करें
LIVE UPDATES:
भारत की ओर से अश्विन ने 3 और बुमराह, नेहरा और जडेजा ने 2-2 विकेट लिए
-श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। बुमरा ने झटके 2 विकेट।
–श्रीलंका का स्कोर 18ओवर में 122 रन।
-13 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 75 रन के स्कोर पर श्रीलंका
–श्रीलंका का स्कोर 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 69 रन।
-12वें ओवर में श्रीलंका के दो विकेट गिरे। चांदीमल और कपूगेदरा आउट। श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी।
–श्रीलंका ने 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 67 रन।
-श्रीलंका की आधी पारी खत्म। 10 ओवर में 59 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
श्रीलंका का स्कोर 7 ओवर में चालीस रन।
-श्रीलंका का स्कोर 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 37 रन। कपूगेदरा और चांदीमल क्रीज पर।
–पांच ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट के नुकसान पर 25 रन।
-श्रीलंका का स्कोर चार ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 21 रन।
–नेहरा ने दिया श्रीलंका को एक और झटका,धनुष्का गुनाथीलका 2 रन बनाकर धोनी के हाथों कैच।
-श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर तीन ओवर में 13 रन।
–श्रीलंका दो ओवर में दो विकेट गंवाकर 9 रन के स्कोर पर।धनुष्का और दिनेश चांदीमल क्रीज पर।
-दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गिरा श्रीलंका का दूसरा विकेट। नेहरा की गेंद पर एस प्रसन्ना युवराज के हाथों कैच आउट हुए।
श्रीलंका एक ओवर में एक विकेट गंवाकर तीन रन।
-अशिवन ने लगतार दो वाइड गेंदें फेंकी। उसके बाद ओवर की पहली ही गेंद पर दिलशान को धोनी ने किया स्टंप्ड।
-श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू। तिलकरत्ने दिलशान और धनुष्का गुनाथीलका क्रीज पर।
-टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। धोनी 9 जबकि जडेजा 1 रन बनाकर नॉट आउट।
–थिसारा ने बनाई हैट्रिक। अब युवराज को जीरो पर आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 185/6
-पंड्या के बाद लगातार दूसरी गेंद पर सुरेश रैना भी आउट। टीम इंडिया 186/5
–पंड्या 12 गेंद में 27 रन बनाकर आउट। क्रीज पर आए धोनी।
-टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 179 रन। रैना 28 जबकि पंड्या 25 रन बनाकर क्रीज पर।
–टीम इंडिया 17 ओवर में 161/3
-पंड्या ने लगातार दो छक्के लगाए। टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार।
–16 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 145 रन। पंड्या 11 जबकि रैना 9 रन बनाकर क्रीज पर।
-अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर आउट। रैना के साथ हार्दिक पंड्या क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में 131/3
–टीम इंडिया का स्कोर 14 ओवर में 127 रन। शिखर धवन और रोहित शर्मा आउट हो चुके हैं।
-43 रन बनाकर कैच आउट हुए रोहित शर्मा। टीम इंडिया का स्कोर 13.1 ओवर में 122 रन।
-भारत का स्कोर 12 ओवर में 110 रन। शर्मा 42 जबकि रहाणे 13 बनाकर क्रीज पर।
-टीम इंडिया का स्कोर 11 ओवर में 100 रन।
–टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर में 93 रन। शर्मा 30 जबकि रहाणे 9 रन बनाकर क्रीज पर।
-टीम इंडिया का स्कोर 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 87 रन। रोहित शर्मा 28 रन बनाकर क्रीज पर।
–टीम इंडिया का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 80 रन। शर्मा और रहाणे क्रीज पर।
-शिखर धवन 25 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया ने एक विकेट पर सात ओवर में बनाए 75 रन।
-धवन ने 22 गेदों पर बनाई हाफ सेंचुरी।
-पांच ओवर में टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए बनाए 55 रन। धवन 37 जबकि शर्मा 19 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
-तीन ओवर में भारत ने बनाए 27 रन। शिखर धवन 16 जबकि रोहित शर्मा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-एक ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए बनाए सात रन
-ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और शिखर धवन। शर्मा ने पहली ही गेंद पर लगाया चौका।
#TeamIndia Playing XI for the 2nd T20I against @OfficialSLC @Paytm #IndvSL pic.twitter.com/azGAzUaRNc
— BCCI (@BCCI) February 12, 2016
.@OfficialSLC Playing XI for the 2nd T20I @Paytm #IndvSL pic.twitter.com/Sv7XFMavOk — BCCI (@BCCI) February 12, 2016
.@BhuviOfficial, @ajinkyarahane88 and @im_manishpandey warm-up with football ahead of the 2nd T20I @Paytm #IndvSL pic.twitter.com/51mXBRktVE
— BCCI (@BCCI) February 12, 2016
– भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने दिलशान को टीम में शामिल किया।
-टीम इंडिया ने गंवाया टॉस। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।