दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए अपने टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो री-ट्वीट की है। वीडियो @kapsology टि्वटर हेंडल ने शेयर की है। वीडियो में एक युवक अपनी शर्ट पर भाजपा का चुनाव चिन्ह अपनी शर्ट पर लगाकर बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों को पानी पिला रहा है। लेकिन लाइन में खड़े लोग पानी पीने से मना कर देते हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘बैंक के बाहर पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े लोग, भाजपा के युवक से पानी भी नहीं पीना चाहते।’ हालांकि, टि्वटर यूजर्स ने इस आम आदमी पार्टी की साजिश करार दी है।
एक यूजर ने लिखा है, ‘आप का आदमी भाजपा का चिन्ह लगाकर आप के लोगों को पानी पिला रहा है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘आप की पब्लिक, आप का पानी, आप का वीडियो, आप की बेवकूफी और किसी को सिखाना।’
वहीं कई यूजर्स ने इसे झूठ करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘झूठ, झूठ और झूठ। आम आदमी पार्टी वालों आपको अपने ऊपर शर्म आनी चाहिए। आप अब तक सबसे गंदी पार्टी बन रहे हैं।’ अनूप नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो लगा था कि नोटबंदी से दाउद और पाक की नींद हराम होगी लेकिन यहां तो केजरी बेचैन है।’
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने का ऐलान 8 नवंबर को किया था। इसके बाद विपक्षी पार्टियों सहित दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ मिलकर दिल्ली में इस फैसले के खिलाफ रैली की थी। रैली के बाद ममता और अरविंद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से मुलाकात करने गए थे।
People lined up in queues to, withdraw their own money, are not even accepting water from BJP guys! pic.twitter.com/j5lDBEHltr
— Kapil (@kapsology) November 17, 2016
https://twitter.com/Rashmi_2407/status/799136474604052484
https://twitter.com/Rashmi_2407/status/799137093226110976
https://twitter.com/ashwink25181/status/799167826955223040
Lies, lies & more lies. AAPtards you should be ashamed yourself. You are turning in to the dirtiest party ever
— Jashan Joshi (@jashanjoshi) November 17, 2016
@ArvindKejriwal मुझे तो लगा था कि नोटबंदी से दाउद और पाक की नींद हराम होगी लेकिन यहाँ तो केजरी बेचैन ???
— Anoop sonkiya(मोदी का परिवार) (@anoopsonkiya) November 17, 2016
अरविंद केजरीवाल ने रैली में कहा था, ‘देशभक्ति की आड़ में घोटाले हो रहे हैं। लेकिन ये घोटाले होने नहीं देंगे, देश के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार हैं। मोदी सरकार आजाद भारत का यह सबसे बड़ा घोटाला कर रही है। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करके 2000 रुपए लॉन्च करके कैसे भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। पीएम मोदी ने विजय माल्या को रात में हवाई जहाज में बैठाकर लंदन भेज दिया। सरकार ने उनके अरबों रुपए भी का लोन माफ कर दिया है। लेकिन यहां पर लोग लाइनों में खड़े हैं। लोगों के पास खाने को भी नहीं है। लोग परेशान हो रहे हैं। देश की जनता सहन नहीं करेगी। इसके लिए कुर्बानी देनी पड़ेगी तो देंगे। ये 40 लोग नोटबंदी की वजह से मरे हैं, वे मरे नहीं बल्कि शहीद हुए हैं।’
वहीं ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘ऐसा संकट तो आपातकाल के दौरान भी नहीं देखा था। यह फैसला भारत को 100 साल पीछे ले जा सकता है। आगे को छोड़ो, देश को पीछे कर दिया। अगर आपमें हिम्मत है तो हमें जेल भेजो और गोली मारो। लेकिन हम हमारी लड़ाई जारी रखेंगे। हम गरीब लोगों को भूखा नहीं मरने देंगे। हमारे देश के लिए लड़ाई जारी रहेगी। पहले नोट बदलने की सीमा 4500 रुपए थी, जो कि अब घटाकर 2000 रुपए कर दी गई है। वे देश को बेचना चाहते हैं।’