केरल के वर्कला में एक 56 साल की महिला को उसके मृत पति के तीन भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला। महिला का नाम लीनामणि था। उसके जेठ औऱ देवर महिला की संपत्ति को हड़पना चाहते थे इसलिए उन्होंने महिला को जान से मारने की योजना बनाई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में 56 साल की महिला को उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी अहद की पत्नी रहीना को गिरफ्तारी कर लिया। दरअसल, महिला के पति सियाद की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद ही उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के तीनों भाई लीनामणि की संपत्ति को हड़पना चाहते थे। इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपी अहद, शाजी और मुहासिन की तलाश कर रही है।

महिला के घर में रह रहे थे आरोपी

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को हुए झगड़े में भाइयों ने लीनामणि और उसकी सहयोगी एक अन्य महिला पर हमला कर दिया और फिर घटना स्थल से भाग निकले। इसके बाद लीनामणि को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच स्थानीय लोगों ने कहा कि अहद और उसका परिवार पिछले डेढ़ महीने से लीनामणि के घर पर रह रहे थे। अहद और उसकी पत्नी एक महीने से अधिक समय से वहां रह रहे थे। वे अपने बेटे का एक धार्मिक समारोह करने के लिए लीनामणि के घर पहुंचे थे, लेकिन आयोजन खत्म होने के बाद भी ने मृतक महिला के घर से नहीं गए।

जेठ-जेठानी से हुआ था विवाद

लोगों ने आगे कहा कि लीनामणि ने हाल ही में अपने जेठ और जेठानी के साथ कुछ विवाद होने के बाद सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस ने कहा कि अदालत ने उन्हें आदेश दिया है कि जब भी वह मांगे तो उसे सुरक्षा और सहायता प्रदान की जाए। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई का जा रही है।