UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा जो तैयार तो बारात लेकर निकलने के लिए हुआ था, वो थाने पहुंच गया। साथ-साथ उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। थाने से ही उसने अपनी होने वाली दुल्हन को कॉल किया और बारात लेकर नहीं आ पाने की बात कही। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है।

12 फरवरी को शादी होनी थी दोनों की शादी

दरअसल, न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी ताजगंज के रहने वाले युवक अंबर शर्मा से बीते साल नवंबर में तय हुई थी। अंबर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है। इस साल 10 फरवरी को दोनों की सगाई हुई। वहीं, 12 फरवरी को शादी होनी थी।

यह भी पढ़ें – मेरे पसंद के लड़के से शादी करेगी तू…, बेटी को किसी और से था प्यार, फिर जो हुआ उसने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया

दुल्हन के परिजन दयालबाग मार्ग स्थित रिजॉर्ट में शादी समारोह में पहुंच गए थे। उनके रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शाम छह बजे तक बारात आनी थी। हालांकि, दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे ने दुल्हन को कॉल किया और खुद को मजबूर बताते हुए कहा कि वो बारात लेकर नहीं आ सकेगा।

दुल्हन से शादी की डेट आगे बढ़ाने की बात कही

दूल्हे ने यह भी बताया कि वह ताजगंज थाने में है। उसने दुल्हन से शादी की डेट आगे बढ़ाने की बात कही। ये सुनते ही दुल्हन दंग रह गई। उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। ऐसे में दुल्हन के पिता आनन-फानन में ताजगंज थाने पहुंचे। वहां उन्हें दिल्ली से आई एक युवती मिली। उसके गोद में एक बच्चा था।

युवती का कहना था कि उसने दूल्हे के साथ मंदिर में शादी की थी और वे लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन अब प्रेमी उसे छोड़कर दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जैसे ही उसे ये जानकारी हुई, वो दिल्ली से यहां आई है। ये जानकर दुल्हन के पिता सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें – प्रेमी ने मंगेतर को फोन लगाकर कही ऐसी बात…, होने वाली दुल्हन ने खुद को आग लगाकर दी जान, सुसाइड नोट ने खोली दर्दनाक कहानी

इधर, बारात आने का इंतजार कर रही दुल्हन को जैसे ही शादी टूटने का पता चला तो उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि रिश्ता समाज के व्हॉट्सऐप ग्रुप के जरिये से हुआ था। वहीं, लड़के का बायोडाटा आया था और फिर बातचीत कर रिश्ता तय हुआ थआ। उन्हें दूल्हे के शादीशुदा होने की भनक तक नहीं थी।

धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद दुल्हन पक्ष भी एसीपी ऑफिस पहुंच गया और दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी। उनका कहना था कि शादी की तैयारियों में 25 लाख रुपये से अधिक का खर्च हो गया है. एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।