Meerut me CO ka Purse Chori: धनतेरस के दिन शायद ही कोई ऐसा होगा जो खरीदारी नहीं करता होगा। सभी कुछ कुछ न खरीदने बाजार जरूर निकलते हैं। कई लोग तो पूरे परिवार के साथ शॉपिंग करने जाते हैं। मेरठ में सीओ राजीव गुप्ता भी इसी तरह शॉपिंग करने धनतेरस के दिन अपनी फैमिली के साथ गए थे। हालांकि, खरीदारी के बाद जब उन्होंने पेमेंट करना चाहा तो उनके होश उड़ गए।

पर्स में पैसों के साथ थे जरूरी कागजात

दरसअल, बाजार की भीड़भाड़ में किसी ने अधिकारी का पर्स चोरी कर लिया। जेबकतरों ने उनकी पर्स पर हाथ साफ कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पर्स में 5000 रुपयों के सहित क्रेडिट-डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस आईकार्ड और कई अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट थे।

बर्तन की दुकार पर नहीं कर पाए पेमेंट

अधिकारी ने बताया कि वो परिजनों संग खरीदारी करने गए थे। इस दौरान जब एक बर्तन की दुकान पर पेमेंट करने के लिए उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाला तो पर्स गायब पाया। ऐसे में उन्होंने तुरंग कॉल करके सिविल लाइल थाने की पुलिस को पर्स चोरी होने की सूचना दी। पीड़ित सीओ की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जानकारी अनुसार राजीव कुमार मेरठ एडीजी ऑफिस में सीओ के पद पर कार्यरत हैं। गोपनीय विभाग में उनकी तैनाती है। धनतेरस के दिन वे जेलचुंगी बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। यहां उन्होंने कुछ सामान खरीदा। फिर एक बर्तन की दुकान पर गए और वहां से बर्तन खरीदा। इसी दौरान जब पैमेंट करने के लिए पेंट की बैक पॉकेट से पर्स निकालना चाहा तो पर्स नहीं मिला।

अधिकारी ने आस-पास ढूंढा अपना पर्स

सीओ ने पहले तो आस-पास ढूंढा। हालांकि, पर्स नहीं मिलने पर उन्होंने सिविल लाइन थाने में अज्ञात लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत पाकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। चोर की पहचान के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

D